
मर्दों के लिए मूली के फायदे: मूली सर्दियों में आने वाली हेल्दी सब्जियों में से एक है। मूली को आप कई प्रकार से खा सकते हैं। आप इसे कच्चा, अचार के रूप में, सब्जी और भाजी के रूप में, सिरका के साथ और आप मूली के पत्तों का साग बनाकर भी खा सकते हैं। दरअसल, मूली हर प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद है और कई प्रकार के पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। मूली का फाइबर जहां पेट के लिए फायदेमंद है वहीं इसका विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा भी सेहत के लिए मूली खाने के कई फायदे हैं लेकिन आज हम बात करेंगे मर्दों के लिए मूली के सेवन (radish benefits for male) की और जानेंगे कि ये कैसे उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।
इस पेज पर:-
पुरुषों के लिए मूली खाने के क्या फायदे हैं-Radish benefits for male?
मूली पुरुषों के लिए स्वास्थ्यवर्धक होती है और इसके कई फायदे हैं। मूली में कैलोरी कम होने के साथ और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो कि शरीर में मेटाबॉलिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम करता है। इसके अलावा ये पुरुषों की सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। जैसे कि
1. वेट लॉस और बॉडी टोनिंग में मददगार
पुरुष अक्सर अपने बैली फैट से परेशान रहते हैं और आसानी से वेट लॉस करना चाहते हैं। इसके अलावा शरीर के अलग-अलग अंगों में बढ़े फैट को पचाकर बॉडी टॉनिंग भी चाहते हैं। ऐसे में मूली का सेवन इन दोनों ही कामों में मदद कर सकता है। मूली का फाइबर मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ फैट पचाने में मददगार है जिससे बॉडी टोनिंग में मदद मिल सकती है। रेगुलर मूली खाने से वेट बैलेंस करने में भी मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं? जानें स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के टिप्स
2. मूली का सेवन हाई बीपी में फायदेमंद है
मूली के फ्लेवोनोइड्स शरीर में शुगर मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। इससे शुगर मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इतना ही नहीं ये उन पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है जो हाई बीपी से परेशान हैं। दरअसल, मूली का सेवन कोलेस्ट्ऱॉल कम करने के साथ बीपी बैलेंस करने में मदद कर सकता है इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा ये कब्ज की समस्या को भी कम करने में मददगार है।

3. प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मददगार
मूली का सेवन प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मददगार (radish benefits for male fertility) है। दरअसल, मूली में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शुक्राणुओं कोबिस्फेनॉल ए जैसे पर्यावरणीय विषाक्त पदार्थों से होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। जानवरों पर किए गए कुछ अध्ययनों से पता चला है कि मूली का रस और बीज का अर्क स्पर्म क्वालिटी में सुधार कर सकता है और पुरुष प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष अर्क का पेटेंट कराया गया है।
NIH की स्टडी में बताया गया है कि मूली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं जो शुक्राणुओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उनकी गुणवत्ता को कम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Sperm Quality: स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव
4. टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मददगार
मूली का सेवन स्टैमिना बढ़ाने के साथ मूड बूस्टर की तरह भी काम करता है। ये असल में एस्ट्रोजन को संतुलित करने में मदद कर सकता है। मूली में ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे यौगिक होते हैं जो इंडोल-3-कार्बिनोल जैसे पदार्थों में टूट जाते हैं, जो अतिरिक्त एस्ट्रोजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे टेस्टोस्टेरोन के लिए अधिक अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं इससे टेस्टोस्टेरोन बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये स्टैमिना बढ़ाने के साथ मूड बूस्टर की तरह भी काम करता है।
मूली में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे विटामिन होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मूली खाने से संपूर्ण स्वास्थ्य मजबूत होता है और कई आम बीमारियों से बचाव होता है। तो इन तमाम फायदे के लिए आप मूली का सेवन कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
FAQ
मूली को कब नहीं खाना चाहिए?
मूली को आपको रात में नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा अगर आप सर्दी-जुकाम से जूझ रह हों तो भी आपको मूली खाने से बचना चाहिए। हालांकि, इस दौरान आप सुबह के समय मूली का सेवन कर सकते हैं।मूली खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?
मूली खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं। जब आप इसे खाते हैं तो गैस, बदहजमी और पेट से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है।क्या मूली लीवर के लिए अच्छी होती है?
मूली लिवर डिटॉक्स में मददगार है। जब आप मूली खाते हैं तो कुछ डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा मिलता है जिससे लिवर का काम काज तेज होता है और लिवर के टॉक्सिन्स को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 10, 2025 17:49 IST
Published By : Pallavi Kumari