Fri Nov 13, 2026 | 11:04 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma

सर्दियों में गुड़ और सोंठ का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए? मानें एक्सपर्ट की सलाह

सर्दियों में गुड़ और सोंठ का सेवन कई लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें डायबिटीज, मोटापा और पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए इनका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है, जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
सर्दियों में गुड़ और सोंठ  का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए? मानें एक्सपर्ट की सलाहसर्दियों में गुड़ और सोंठ का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए? मानें एक्सपर्ट की सलाह

लोग सर्दियों में गुड़ और सोंठ का सेवन करते हैं। इससे सेहत में सुधार होता है और सर्दी-जुकाम की समस्या से भी राहत मिलती है, पाचन क्षमता में सुधार होता है और जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को गुड़ और सोंठ का सेवन नहीं करना चाहिए? असल में, इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो कि कुछ लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इस बारे में रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) कहते हैं, "इसमें कोई दो राय नहीं है कि गुड़ और सोंठ का सेवन करने से शरीर गर्म रहता है, कफ-वात का संतुलन बेहतर होता है, लेकिन इन दोनों की तासीर गर्म होती है। इसलिए, कुछ स्थितियों में गुड़ और सोंठ के सेवन से बचना चाहिए। जैसे जिन लोगों की पित्त प्रकृति होती है, उन्हें गुड़ और सोंठ का सेवन नहीं करना चाहिए। यही नहीं, डायबिटीज के मरीजों को भी गुड़ और सोंठ के सेवन से बचना चाहिए।"

क्या कहती है स्टडी?

साल 2021 में Sugar Tech में प्रकाशित शोध से पता चलता है कि पिछले 3000 सालों से गुड़ का सेवन किया जा रहा है। इसमें आवश्यक अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, फेनोलिक्स, विटामिन्स और कैल्शियम, फॉस्फोरस व आयरन जैसे खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए, इसे औषधीय माना जाता है। वहीं, साल 2025 में Magna Scientia Advanced Research and Reviews की मानें तो गुड़ रिफाइंड चीनी से बेहतर होने के बावजूद हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह है। इसलिए, उन्हें इसका सेवन सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

इसी तरह, नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI Bookshelf) में प्रकाशित एक रिपोर्ट से इस बात का खुलासा होता है कि सर्दियों में अदरक का सेवन बहुत अच्छा होता है और मौसमी समस्याओं से राहत मिलती है। फिर भी पेट से जुड़ी समस्या होने पर सोंठ का सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और फैट तेजी से बर्न करने के लिए क्या खाएं? जानें विंटर डाइट टिप्स

सर्दियों में गुड़ और सोंठ का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए?

  1. डायबिटीज के मरीजः इसका जिक्र हमने पहले भी किया है कि गुड़ और सोंठ का सेवन डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए। असल में, गुड़ में चीनी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर तेजी से स्पाइक करता है। हालांकि, इसमें कुछ खनिज होते हैं, लेकिन हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण डायबिटीज के मरीजों के लिए यह सफेद चीनी जितना ही (या उससे भी तेजी से) ब्लड शुगर बढ़ाने वाला होता है।
  2. पेट से जुड़ी समस्याः अगर किसी को गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी या अल्सर जैसी परेशानियां हैं, तो उन्हें सोंठ यानी सूखे अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि सोंठ की तासीर गर्म और रूखी (उष्ण और रूक्ष) होती है, जो पेट में जलन, इरिटेशन पैदा करती है। इसकी वजह से एसिड रिफ्लक्स की समस्या और बढ़ सकती है।
  3. पित्त प्रकृति मेंः अगर किसी का शरीर अधिक गर्म रहता है यानी जिन लोगों की पित्त प्रकृति है, उन्हें भी गुड़ और सोंठ का सेवन कम करना चाहिए या नहीं करना चाहिए। दरअसल, इन दोनों की तासीर गर्म (उष्ण वीर्य) होती है। अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से पित्त दोष बढ़ सकता है, जिससे नाक से खून आना (नकसीर), त्वचा पर चकत्ते (रैशेज), मुंह के छाले होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  4. एक साल से कम उम्र के शिशुओं को: विशेषज्ञ खास सलाह देते हैं कि एक साल से कम उम्र के शिशुओं को गुड़ नहीं दिया जाना चाहिए। यह सेहत को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। असल में, शिशुओं का पाचन तंत्र अपरिपक्व होता है और वह अनरिफाइंड शुगर को पचाने के लिए तैयार नहीं होता। इसी तरह, उन्हें सोंठ देने से भी बचें। इससे पेट खराब होने का जोखिम हो सकता है।
  5. अधिक मोटापाः अगर कोई गंभीर मोटापे का शिकार है, तो उन्हें अपनी डाइट को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। विशेषकर, गुड़ की बात करें, तो इसमें काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती है। मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए इसका सेवन करना सही नहीं है। वैसे भी आपने देखा होगा कि सर्दियों में अक्सर लोग अनजाने में अत्यधिक मात्रा में गुड़ का सेवन कर बैठते हैं, जिससे अनचाहे रूप से वजन बढ़ने लगता है। मोटापे से ग्रस्त लोग इस बात का ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अंडे की जगह खाएं ये 5 चीजें, रहेंगे स्वस्थ

एक्सपर्ट की सलाह

गुड़ और सोंठ का सेवन पित्त प्रकृति वालों के नुकसानदायक होता है, यह आप जान गए होंगे। इसके बावजूद, देखने में आता है कि कुछ लोग इनका सेवन करते हैं, जिससे बाद में उन्हें खराब स्वास्थ्य का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं, "अगर पित्त प्रकृति वाले इनका सेवन करना चाहते हैं, तो खाने के 10-15 के बाद या दो मील के बीच में कर सकते हैं। इसका दुष्प्रभाव कम होता है और सेहत संबंधी समस्याएं भी नहीं होती हैं।"

निष्कर्ष

सर्दियों में गुड़ और सोंठ, दोनों का सेवन किया जाना लाभकारी है। इसके बावजूद कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यह सही नहीं होगा। विशेषकर, डायबिटीज और मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए यह हानिकारक है। इससे शुगर का स्तर प्रभावित हो सकता है और कैलोरी अधिक होने के कारण मोटापा भी बढ़ सकता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या गर्भवती महिलाओं के लिए सर्दियों में गुड़ और सोंठ का सेवन करना सेफ होता है?

    सोंठ और गुड़ की तासीर गर्म होती है। इनका सेवन करने से गर्भाशय में संकुचन और ब्लीडिंग का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए, डॉक्टर की सलाह के बिना इनका सेवन न करें।
  • क्या गुड़ और सोंठ का काढ़ा या लड्डू खाने के तुरंत बाद पानी पी सकते हैं?

    आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ और सोंठ के सेवन के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से कफ बढ़ सकता है और गले में खराश या अपच की समस्या हो सकती है।

Read Next

→ आयुर्वेद के अनुसार सुबह किस तेल से करना चाहिए कुल्ला? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.