सर्दियों के मौसम में लोग कई मौसमी फूड्स या गर्म तासीर वाले फूड्स को डाइट में शामिल करते हैं। इनसे शरीर को गर्म रखने और एनर्जी देने में मदद मिलती है। इन्हीं फूड्स में तिल और गुड़ भी हैं। ये सर्दियों में कई तरीकों से खाए जाते हैं, जैसे गजक और तिल के लड्डू। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें।
सर्दियों में तिल और गुड़ खाने के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, तिल में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं। वहीं, गुड़ में कार्बोहाइड्रेट और कुछ मिनरल्स होते हैं। इनको साथ खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। इनको नाश्ते में या तिल को सलाद या सब्जियों में डालकर खाया जा सकता है।
1. शरीर को एनर्जी दे
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए और रोज के कामों को करने के लिए शरीर को एनर्जी मिलती है। तिल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ऐसे में इनको गुड़ के साथ खाने से शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।
2. हड्डियों को मजबूती दे
तिल में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनको गुड़ के साथ खाने से हड्डियों को मजबूती देने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन डी युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें, साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।
इसे भी पढ़ें: तिल के तेल की मालिश से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सही तरीका
3. पाचन को दुरुस्त रखे
तिल में अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है। ऐसे में इनको सीमित मात्रा में खाने से बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देने, कब्ज की समस्या से राहत देने और पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। पाचन को दुरुस्त करने के लिए हेल्दी डाइट लेने के साथ-साथ पर्याप्त पानी पिएं।
benefits of consuming sesame seeds and jaggery in winter mn
4. स्किन के लिए फायदेमंद
सर्दियों में त्वचा की नमी कम हो जाती है। इसके कारण स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में तिल और गुड़ को साथ खाने से स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद मिल सकती है। बता दें, तिल में अच्छी मात्रा में विटामिन्स, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं।
ध्यान रहे, हेल्दी स्किन के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल, स्किन केयर रूटीन और दिनभर में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।
5. हार्ट के लिए फायदेमंद
तिल में हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनको सीमित मात्रा में गुड़ के साथ खाने से या बैलेंस डाइट में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
6. खून की कमी को दूर करे
इनमें अच्छी मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और ब्लड को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: चीनी छोड़ गुड़ को हेल्दी समझकर खा रहे हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने जानें गुड़ से जुड़ी ऐसी 5 गलतफहमियां
7. इम्यूनिटी बेहतर करे
तिल में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। वहीं, गुड़ में भी बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिल सकती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2024 में Food Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, तिल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स सेल्स को सुरक्षित रखते हैं और कैंसर व दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने, शरीर की सूजन कम करने, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
सावधानियां
ध्यान रहे, डायबिटीज, वजन कम करने की कोशिश करने वाले, तिल से एलर्जी और पाचन से जुड़ी समस्याएं होने पर व्यक्ति को तिल और गुड़ या इनसे बनी चीजों का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
सर्दियों में तिल और गुड़ का सेवन स्वाद के साथ शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देते हैं। तिल में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, हेल्दी फैट और फाइबर होता है। ऐसे में इनको खाने से शरीर को एनर्जी देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, खून की कमी को दूर करने, हड्डियों, पाचन और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, लेकिन ध्यान रहे, डायबिटीज, वजन बढ़ने, इनसे एलर्जी होने, पाचन से जुड़ी समस्याएं होने और वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
All Images Credit- Freepik
FAQ
1 दिन में सफेद तिल कितना खाना चाहिए?
1 दिन में सफेद तिल का सेवन 15 से 30 ग्राम तक किया जा सकता है। इसका सेवन करते समय व्यक्ति की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।किन लोगों को तिल का सेवन करने से बचना चाहिए?
तिल से एलर्जी होने, प्रेग्नेंसी, किडनी में पथरी, कमजोर पाचन तंत्र, वजन कम कर रहे लोग, मोटापे से परेशान, दवाइयों का सेवन कर रहे लोग और सर्जरी कराने वाले लोगों को तिल का सेवन करने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 04, 2026 11:53 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
