Benefits of Persimmon Fruit: सर्दियोंं में मिलने वाले जापानी फल को लोग खाना बहुत पसंद करते हैं। इस जापानी फल को कई जगह अमर फल या खुरमा भी कहा जाता है, लेकिन आमतौर पर लोग इसे जापानी फल (persimmon fruit) के नाम से ज्यादा जानते हैं। टमाटर की तरह दिखने वाले इस फल का स्वाद हल्का मीठा होता है। अगर इसके फायदों की बात करें, तो आयुर्वेद में इस फल को सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है। इसके कई ऐसे फायदे हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इन्हीं फायदों की जानकारी लेने के लिए हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल के सीनियर आयुर्वेदिक पंचकर्मा कंसल्टेंट डॉ. चेतन शर्मा (Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Panchakarma Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad & Noida) से बात की।
जापानी फल खाने के 7 फायदे
डॉ. चेतन कहते हैं कि जापानी फल को सर्दियों में खाना बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार यह बहुत ही पॉवरफुल ऋतु-फल है।
जापानी फल से इम्युनिटी मजबूत होना
जापानी फल सर्दियों में इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है क्योंकि आमतौर पर सर्दियां आते ही लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी या वायरल होने का रिस्क बढ़ जाता है और इसकी वजह इम्युनिटी कमजोर होना है। मौसम बदलने के साथ इम्युनिटी कमजोर होने की कई शिकायतें मिलती हैं। जापानी फल में विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं। जिन लोगों को गले की सूजन, सर्दी और वायरल की समस्या रहती है, उन्हें जापानी फल खाना चाहिए।
डाइजेशन को बेहतर करना
जापानी फल फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट में कब्ज या पेट फूलने की समस्या को कम करता है। दरअसल, सर्दियों में लोग परांठे, देसी घी का बना खाना बहुत ज्यादा खाते हैं, जिसे भारी खाने में गिना जाता है। इससे डाइजेशन पर असर पड़ता है। जापानी फल हल्का मीठा होने के साथ हल्के कसैले स्वाद का भी होता है। इसलिए यह फल भोजन पचाने, आंतों को शांत करने और ब्लोटिंग जैसी परेशानियों को कम करता है।

इसे भी पढ़ें: कौन सा फल त्वचा को टाइट बनाता है? 40 के करीब हैं तो जरूर जान लें, झुर्रियों से होगा बचाव
जापानी फल से हार्ट को सेहतमंद रखना
जापानी फल में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स और पोटैशियम होता है, जो हार्ट को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। जापानी फल खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। सर्दियों में बढ़ी हुई हार्ट संबंधी समस्याओं के रिस्क को कम करने में मददगार हो सकता है। इसलिए इस मौसमी फल को सर्दियों में जरूर खाना चाहिए।
शरीर में एनर्जी और गर्मी बढ़ाना
आमतौर पर सर्दियों में लोगों को बहुत ज्यादा आलस आता है और थकान भी महसूस होती है। जापानी फल को हल्का उष्ण माना जाता है। इसलिए ठंड में यह नेचुरल गर्माहट देता है। शरीर को जब एनर्जी मिलती है, तो यह एक्टिव और अलर्ट भी रहता है।
जापानी फल का स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होना
जापानी फल में विटामिन C और बीटा कैरोटीन होता है, जो स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाता है। यह कोलेजन की बनावट को सपोर्ट करता है, जिससे ठंड में होने वाली ड्राईनेस कम होती है। जापानी फल खाने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। इसलिए जो जापानी फल रेगुलर खाते हैं, उनकी सर्दियों में स्किन ड्राई या खुरदरी नहीं होती।
वजन कंट्रोल करने में मददगार
सर्दियों में भूख भी ज्यादा लगती है और इस मौसम में कई तरह का भारी खाना भी खाया जाता है। इससे वजन बढ़ने जैसी समस्याएं होना आम है। जापानी फल में नेचुरल शुगर होने के साथ इसमें लो फैट और हाई फाइबर भी होता है। इस वजह से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है। अगर किसी को बार-बार खाने की आदत है, तो जापानी फल काफी हद तक अच्छा विकल्प है।
जापानी फल आंखों के लिए फायदेमंद
लोगों का स्क्रीन टाइम हर मौसम में ही ज्यादा होता है लेकिन सर्दियों में ज्यादा स्क्रीन टाइम के कारण आंखों में सूखेपन की भी शिकायत अक्सर रहती है। जापानी फल में विटामिन A ज्यादा मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी और ड्राईनेस को सुधारता है। इसलिए इस फल को बच्चों और बुजुर्गों के लिए खासतौर पर अच्छा माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चक्र फूल की चाय क्यों है जरूरी? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका
जापानी फल कब और कैसे खाएं?
डॉ. चेतन ने कहा, “रोजाना एक जापानी फल काटकर खा सकते हैं। इसकी स्मूदी या सलाद भी बनाया जा सकता है। नाश्ते में या दोपहर के बीच स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं। इस फल को डायबिटीज के रोगी ज्यादा न खाएं। अगर जापानी फल कच्चा है, तो इससे कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए पके हुए जापानी फल ही खाएं। इसके अलावा, किडनी के रोगियों को भी डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे खाना चाहिए।
निष्कर्ष
डॉ. चेतन कहते हैं कि जापानी फल सर्दियों में खाना बहुत ही फायदेमंद है। इससे इम्युनिटी से लेकर स्किन और बालों पर असर देखने को मिलता है। इस फल को आसानी से डाइट का हिस्सा बनाकर रोजाना एक फल खाया जा सकता है, तो अगर आप सर्दियों में भी खुद को एक्टिव और एनर्जी से भरपूर रखना चाहते हैं, तो जापानी फल आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Dec 07, 2025 11:35 IST
Modified By : Aneesh Rawat Dec 07, 2025 11:35 IST
Modified By : Aneesh RawatNov 20, 2025 18:07 IST
Modified By : Aneesh RawatNov 19, 2025 13:22 IST
Published By : Aneesh Rawat