Fri Sep 11, 2026 | 08:47 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

पीरियड्स में अशोक की छाल के फायदे और इस्तेमाल के तरीके

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर पीरियड्स में फायदेमंद होती है। इसको कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

इस पेज पर:-


benefits and uses of ashoka chaal during periods in hindi: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में एक और औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसको हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन ये पीरियड्स में भी फायदेमंद माना जाता है, खासकर अधिक ब्लीडिंग (Heavy Bleeding) की समस्या में। ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा (Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें पीरियड्स में अशोक की छाल के क्या फायदे हैं? और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

पीरियड्स में अशोक की छाल के क्या फायदे हैं? - What are the benefits of Ashoka bark during periods?

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, अशोक का छाल एक कारगर आयुर्वेदिक औषधि है। जिससे गर्भाशय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पीरियड्स के दौरान होने वाली हैवी ब्लीडिंग को नियंत्रित रखता है। 

अनियमित पीरियड्स की समस्या से दे राहत 

कई बार महिलाओं को हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण पीरियड्स के अनियमित होने की समस्या होती है, लेकिन अशोक की छाल एक ऐसी असरदार जड़ी-बूटी है, जिसके नियमित सेवन से आपके पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या अनियमित पीरियड्स ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है? डॉक्टर से जानें

व्हाइट डिस्चार्ज में करे सुधार

अशोक की छाल महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद औषधी है, इससे उनका प्रजनन तंत्र संतुलित होता है और अच्छे से कार्य करता है। इसके नियमित सेवन से सफेद पानी की समस्या भी ठीक हो जाती है। 

benefits and uses of ashoka chal during periods in hindi 01 (5)

पीरियड क्रैम्प्स में फायदेमंद

अशोक की छाल में एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन और पेट की सूजन को कम करने या ठीक करने में मदद मिलती है।

गर्भाशय को टोन करे

अशोक की छाल में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से यूटेरस की लाइनिंग मजबूत होती है और गर्भाशय को मजबूती देने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है अशोक, जानें इसके फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका

पीरियड्स में अशोक की छाल का इस्तेमाल करने के तरीके - Ways to use Ashoka bark during periods in hindi

पीरियड्स की समस्या से राहत के लिए अशोक की छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अशोक की छाल का इस्तेमास कैसे करना है, इसके लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि वही आपके शरीर की सही स्थिति को देखकर बताएंगे कि आपके लिए क्या सही है?

अशोक का क्वाथ (Ashoka Kwath)

1-2 चम्मच अशोक की सूखी छाल को 2 कप पानी में मिलाकर इतना उबालें। इसके बाद इसके आधा रहने पर इसके हल्का गुनगुना रहने पर छान लें। इसके बाद इसका सेवन दिन में 1 बार ही करें।

अशोक घाट (Ashokarishta)

आयुर्वेद में अशोकारिष्ट को बेहद महत्वपूर्ण औषधी कहा गया है। इसके लिए आप 10-20 ml लें और उसे उतने ही पानी में मिलाकर खाने के बाद ग्रहण करें।

अशोक चूर्ण (Ashoka Powder)

अशोक की छाल का चूर्ण बना लें। इसके बाद इसका 1-2 ग्राम लेकर गुनगुने पानी या शहद में मिलाएं। इस मिश्रण का दिन में 2 बार सेवन करें।

किसे सावधान रहना चाहिए? - Who Should Be Cautious?

अशोक की छाल वैसे तो बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन इससे कितनी मात्रा में लेना चाहिए, ये आपको विशेषज्ञ ही बताएंगे। ध्यान रहे, गर्भवती महिलाओं, ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं और जिन्हें किसी प्रकार की एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल सावधानीपर्वक करना चाहिए।

निष्कर्ष

पीरियड्स में अशोक की छाल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से अनियमित पीरियड्स, व्हाइट डिस्चार्ज और पीरियड क्रैम्स को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे गर्भाशय को टोन करने में भी मदद मिलती है। बता दें, इसको अशोक घाट, अशोक का क्वाथ और अशोक चूर्ण के रूप में सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहे, इसका सेवन डॉक्टर से सलाह के साथ ही करें। किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन, एलर्जी, ब्रेस्टफीडिंग और प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

Read Next

बाल झड़ने की वजह बन रहा है पित्त दोष? आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट ने बताए इसे संतुल‍ित करने के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 07, 2025 10:59 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 07, 2025 10:59 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 06, 2025 22:14 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content