
What Are The Physical Effects of Screen Time: आजकल हर कोई स्क्रीन टाइम को ज्यादा अहमियत दे रहा है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को मोबाइल की आदत हो गई है। सुबह की शुरुआत से लेकर रात में सोने तक हम कई बार स्क्रीन को समय देते हैं। यह जितना हमें मानसिक रूप से थकावट देता है। उतना ही यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि उनका स्क्रीन टाइम कैसे उन्हें धीरे-धीरे बीमारियों की ओर ले जा रहा है। इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ रश्मि शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख में जानें इनके बारे में।

जानें ज्यादा स्क्रीन टाइम आपकी सेहत को कैसे प्रभावित करता है- How Screen Time Affects Our Health
आंखों का तनाव और असुविधा
अगर आप अपना ज्यादातर समय स्क्रीन को देते हैं, तो इससे आपकी आंखें कमजोर हो सकती हैं। लंबे समय तक स्क्रीन को देखने से आंखों में दर्द हो सकता है। इसके कारण आपको सिरदर्द, धुंधला दिखना और आंखें ड्राई होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
स्लीप पैटर्न खराब होना
स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन का प्रोडक्शन को घटाकर नींद में बाधा डाल सकती है। इसके कारण आपके लिए पर्याप्त और सूकून भरी नींद लेना मुश्किल हो सकता हैं। क्योंकि आपको सोने के बावजूद अधूरी नींद का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा नींद न आना या बीच में खुलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- मोबाइल-लैपटॉप पर बीत जाता है सारा दिन? स्क्रीन टाइम कम करते ही आपको सेहत में दिखेंगे ये 5 पॉजिटिव बदलाव
त्वचा को नुकसान
यूवी किरणों की तुलना नीली रोशनी का संपर्क त्वचा में ज्यादा गहराई से होता है। यह त्वचा में उम्र के लक्षण जल्द ला सकता है। इसके अलावा, हाइपरपिग्मेंटेशन का खतरा भी बढ़ सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- अपना स्क्रीन टाइम कंट्रोल रखने की कोशिश करें। पहले से ही तय करके रखें कि आपको किसी टास्क को कितना समय देखना है।
- एक बार में लगातार कई घंटों तक स्क्रीन को समय न दें। बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक जरूर लेते रहें। इससे आपकी आंखें भी रिलैक्स रहेंगी।
- रोज सुबह और रात में आंखों को वॉश करके जरूर सोएं। इससे आपकी आंखों को काफी आराम मिलेगा।
- अपना रूटीन पहले से तय करके रखें। जैसे कि आपको कब तक मोबाइल चलाना है या कब तक सो जाना है। इससे आपको काम और लाइफस्टाइल को बैलेंस करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- बच्चों का स्क्रीन टाइम मैनेज करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, मिलेगा पॉजिटिव रिजल्ट
- रोज थोड़ी बहुत एक्सरसाइज जरूर करें। खुद को टाइम दें और माइंड रिलैक्स रखने वाले कार्य करें।
- अपनी त्वचा के लिए एंटीऑक्सीडेंट वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें। साथ ही, ऐसे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें, जो आपको ब्लू रेज से प्रोटेक्शन दे सके।
- कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट या रूटीन अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version