Expert

बच्चों का स्क्रीन टाइम मैनेज करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, म‍िलेगा पॉज‍िट‍िव र‍िजल्‍ट

How To Manage Screen Time In Children: बच्चों के स्क्रीन टाइम कम करने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास ठीक ढ़ंग से होगा। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों का स्क्रीन टाइम मैनेज करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, म‍िलेगा पॉज‍िट‍िव र‍िजल्‍ट

How To Manage Screen Time In Children: आज के समय में हर व्यक्ति लंबा समय कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन पर बिताता है। बहुत से पेरेंट्स ऑफिस से आने के बाद भी इन गैजेट्स का इस्तेमाल करते रहते हैं। स्क्रीन पर लंबा समय बिताने के कारण बच्चा को भी मोबाइल या कंप्यूटर दिखने की आदत लग जाती है। शुरू में ये आदत पेरेंट्स को सामान्य लग सकती हैं। लेकिन धीरे-धीरे बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने लगता है, जिससे उनकी आंखों को नुकसान होने के साथ उनके डेवलेपमेंट पर भी असर होता है। अक्सर माता-पिता शुरु में बच्चों की मोबाइल देखने को सामान्य समझते हैं। लेकिन धीरे-धीरे बच्चों में स्क्रीन देखने की आदत हो जाती है, जिस कारण उनका किसी काम में मन लगाने में दिक्कत होती हैं और वह आउटडोर खेलने भी कम जाते हैं। कई बार माता पिता बच्चे की इस आदत से काफी परेशान हो जाते हैं और बच्चे की इस आदत को कम करना चाहते हैं। कई बार कोशिश करने के बाद भी वह ऐसा करने में नाकामयाब होते हैं। ऐसे में अगर आप भी बच्चों के स्क्रीन टाइम को मैनेज करना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें।

समय निर्धारित करें

बच्चों के स्क्रीन टाइम को मैनेज करने के लिए शुरू में हर समय मोबाइल देना बंद करें। पेरेंटिंग एक्सपर्ट ईशिना बी. सदाना ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है। जिसमें वह बताती है कि बच्चों को मोबाइल देने के लिए समय निर्धारित करें।  जैसे 1/2 घंटा सुबह और 1/2 घंटा शाम। 1 से 2 दिन दिक्कत होगी लेकिन धीरे-धीरे वह समझ जाएंगे कि उनको एक निश्चित समय पर ही मोबाइल मिलेगा। दिन के और समय आप उन्हें अन्य एक्टिविटी करा सकते हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ishinna B. Sadana (@ishinna_b_sadana)

बच्चों के प्यार से समझाएं

बच्चों को शुरू में मोबाइल न देने पर वह पेरेंट्स को काफी परेशान कर सकते हैं। साथ ही कई बार वह चिढ़चिढ़े भी हो सकते हैं। लेकिन ऐसे में पेरेंट्स को थोड़ा धैर्य बनाकर रखना है और बच्चों को समय पर ही मोबाइल देना है। धीरे-धीरे बच्चे समझने लगेंगे कि उनको एक निश्चित समय पर ही मोबाइल मिलेगा।

मना करना सीखें

बच्चों को मोबाइल मांगने पर उन्हें मना करना सीखना है। क्योंकि कई बार वह आपको बार-बार परेशान कर सकते हैं। लेकिन ऐसे समय में भी आपको धैर्य बनाते हुए भी बच्चों को फोन देना से मना करना है। बच्चों को फोन न देने पर उनके दिमाग को किसी और काम में लगाएं।

kids

पेरेंट्स को गुस्सा नहीं करना है

जब आप बच्चों को मोबाइल नहीं देंगे, तो हो सकता हैं कि वह आप पर गुस्सा करें। लेकिन ऐसे में पेरेंट्स को धैर्य बनाते हुए बच्चों पर गुस्सा नहीं करना है। बच्चों पर गुस्सा करने से वह क्रैंकी होने के साथ चिढचिढ़े भी हो सकते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को गुस्सा करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- बच्चों की गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, दूर होंगी पाचन से जुड़ी समस्याएं 

बच्चों को इसके नुकसान के बारे में बताएं

बच्चों के स्क्रीन टाइम को मैनेज करने के लिए बच्चों को ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने के नुकसान के बारे में अवश्य बताएं। साथ ही बच्चों को ऐसे गेम्स खेलने के लिए प्रेरित करें, जो उनको अच्छे लगते हो। साथ ही बच्चों को आउटडोर गेम्स खेलने के फायदों के बारे में बताएं।

बच्चों का स्क्रीन टाइम मैनेज करने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। अगर बच्चे के स्क्रीन टाइम को मैनेज करने में दिक्कत हो रही हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह भी लें सकते हैं।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

बच्चों की गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, दूर होंगी पाचन से जुड़ी समस्याएं

Disclaimer