Expert

PCOS की समस्या को कम करने में फायदेमंद है जिंक, जानें इसके फायदे

पीसीओएस एक गंभीर समस्या है, जिसके लक्षणों को कम करने में जिंक अहम भूमिका निभाता है। यहां जानिए, PCOS में जिंक के क्या फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
PCOS की समस्या को कम करने में फायदेमंद है जिंक, जानें इसके फायदे

पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में होने वाली एक गंभीर समस्या है जो हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है। इस स्थिति में महिलाओं की ओवरी (अंडाशय) में छोटी-छोटी गांठें हो सकती हैं, जिन्हें सिस्ट कहा जाता है। PCOS के कारण महिलाओं में कई गंभीर समस्याएं होने लगती हैं जैसे कि वजन बढ़ना, बालों का झड़ना, त्वचा की समस्याएं, ओवरी में अंडों की क्वालिटी खराब होना, इम्यूनिटी कमजोर होना और पेट से जुड़ी समस्याएं होना। PCOS एक ऐसी समस्या है जो न केवल महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर भी प्रभाव डाल सकती है। पीसीओएस की समस्या होने पर इसके लक्षणों को कम करने के लिए आपको जिंक युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) महिलाओं के लिए जिंक के फायदे बता रही हैं।

PCOS में जिंक के फायदे -  Health Benefits OF Zinc For PCOS In Hindi

1. हार्मोन संतुलन - Hormonal Balance

बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होती है, जिससे महिलाएं पीसीओएस जैसी गंभीर समस्या की चपेट में आ जाती है। ऐसे में अगर आप ऐसी डाइट का सेवन करती हैं, जिनमें जिंक की मात्रा ज्यादा हो तो इससे आपको लाभ मिल सकता है। जिंक PCOS में हार्मोन स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है। कई बार डॉक्टर मरीज के शरीर में जिंक की कमी होने पर इसके सप्लीमेंट्स भी लेने की सलाह देते हैं।

2. एक्ने की समस्या दूर करने में सहायक - Reduced Acne

PCOS की समस्या में अक्सर महिलाएं एक्ने की समस्या से परेशान रहती हैं, जिसकी एक वजह हार्मोनल इंबैलेंस भी है। अगर आप भी एक्ने की गंभीर समस्या से जूझ रही हैं तो आपके लिए जिंक से भरपूर डाइट लेना लाभदायक हो सकता है। जिंक के सेवन से एक्ने की समस्या को कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं नेचुरल कंसीव करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

3. इम्यूनिटी - Immunity

पीसीओएस की समस्या में अक्सर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण शरीर बहुत जल्दी संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आ जाता है। ऐसे में अगर आप जिंक का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जिंक शरीर में इम्यून सेल्स के विकास में सहायक होता है, जिससे आपको लाभ मिल सकता है। इससे आपके शरीर की इम्यूनिटी बेहतर हो सकती है और आपका शरीर कई तरह के संक्रमण और बीमारियों के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हो सकता है। 

PCOS

4. एग्स क्वालिटी - Enhanced Egg Quality

जिंक एक जरूरी मिनरल है जो कि महिलाओं की ओवरी में होने वाले एग्स की क्वालिटी को बेहतर करने में सहायक हो सकता है। दरअसल, पीसीओएस की समस्या होने पर महिलाओं की ओवरी में मौजूद एग्स की क्वालिटी खराब होने लगती है, जिसके कारण महिलाओं को शादी के बाद कंसीव करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कंसीव करने के लिए जरूरी है कि आपके शरीर में मौजूद अंडों की क्वालिटी अच्छी हो। ऐसे में अगर आप जिंक युक्त डाइट का सेवन करती हैं तो इससे एग्स की क्वालिटी बेहतर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या ब्रेस्ट में दर्द का कारण PCOS भी हो सकता है? जानें डॉक्टर से

5. सूजन कम करें - Reduce Inflammation

जिंक सूजन को कम करने में भी सहायक हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जिंक की कमी दूर करने के लिए आप डाइट में दालें, मछली, मेवे, अंडे, और इसके अन्य सोर्स को शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके शरीर में जिंक की कमी है तो डॉक्टर की सलाह पर जिंक के सप्लीमेंट्स लेना भी लाभदायक हो सकता है।

ध्यान रखें कि अगर आप जिंक के लिए सप्लीमेंट्स ले रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही लें। जिंक के सेवन के साथ-साथ, हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम, और नियमित चेकअप करवाते रहना भी जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

आपका लिवर खराब कर सकती हैं सुबह की ये 5 गलत आदतें, बरतें सावधानी

Disclaimer