Mon Oct 5, 2026 | 11:59 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

अभी से करें खुद को ठंड के लिए तैयार, सुबह खाली पेट खाएं 1 टुकड़ा गुड़ और पिएं गुनगुना पानी

तापमान में गिरावट के साथ हवा में ठंड महसूस होने लगी है। ऐसे में शरीर को गर्म रखने और पाचन को मजबूती देने के लिए आप गुड़ और गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। आइए, विस्तार से समझते हैं इनके तमाम फायदे को।
अभी से करें खुद को ठंड के लिए तैयार, सुबह खाली पेट खाएं 1 टुकड़ा गुड़ और पिएं गुनगुना पानीअभी से करें खुद को ठंड के लिए तैयार, सुबह खाली पेट खाएं 1 टुकड़ा गुड़ और पिएं गुनगुना पानी

सर्दियों में गुड़ खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में तो हम सभी जानते हैं। गुड़ की प्रकृति गर्म होती है जो कि शरीर में गर्मी पैदा करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसके अलावा गुड़ का सेवन फेफड़ों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा सिरसा हरियाणा के रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि जब आप खाली पेट गुनगुने पानी के साथ गुड़ का एक टुकड़ा खाली पेट लेते हैं तो इससे आपका शरीर सर्दियों के लिए तैयार हो जाता है और मौसमी बीमारियों से बचता है। कैसे? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

सुबह खाली पेट गुड़ और गुनगुना पानी पीना कैस फायदेमंद है?

डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि गुड़ के साथ गुनगुना पानी पीना, यह बेसिकली पेट की एन्जाइमेटिक एन्जाइमेटिक एक्टिविटी को इम्प्रूव करता है। खाली पेट जब आप ऐसा करते हैं तो पेट के एंजाइम्स को बढ़ावा देता है और डाइजेशन को इम्प्रूव करने में मदद करता है। इसके अलावा यह ओवरऑल टॉनिक का भी रोल प्ले करता है।

इसके अलावा Magna Scientia Advanced Research and Reviews में प्रकाशिक गुड़ से जुड़ी स्टडी में बताया गया है कि रिफाइंड चीनी की तुलना में गुड़ (Jaggery) में आवश्यक खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और एनीमिया से बचाव में मदद करते हैं। इसके अलावा भी इनके कई फायदे हैं जैसे-

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

डॉ. श्रेय कहते हैं कि गुड़ को गुनगुने पानी के साथ लेने से इम्यून सेल्स को मजबूती मिलती है। इससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं और सर्दी-जुकाम जैसी समस्या में कमी आ सकती है। इतना ही नहीं, जब आप गुड़ और गुनगुने पानी का सेवन करते हैं तो यह सर्दियों के लिए शरीर की गर्मी बढ़ाने का काम करता है जिससे ठंड के मौसम में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें

पाचन क्रिया तेज करने में मददगार

डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि जब आप गुड़ और गुनगुना पानी को पीते हैं तो इससे पाचन क्रिया में तेजी आती है। होता यह है कि गुड़ और गुनगुना पानी मिलकर पाचन एंजाइम को एक्टिवेट करते हैं जिससे पाचन तंत्र तैयार होता है और आंतों की गति तेज होती है। इससे आप जो भी खाते हैं वह अच्छे से पच जाता है। इतना ही नहीं, डॉक्टर श्रेय बताते हैं जिन लोगों को कब्ज की समस्या है उनके लिए भी गुड़ और गुनगुने पानी का सेवन बेहद फायदेमंद है।

1 (34)1 (34)

जोड़ों में दर्द से बचाव में कारगर

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि लेकिन श्रेय शर्मा कहता है कि गुड़ और गुनगुने पानी का सेवन सर्दियों के लिए आपकी हड्डियों को तैयार होने में मदद कर सकता है। दरअसल, यह शरीर को जरूरी मिनरल्स देते हैं जैसे आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम आदि। यह तमाम न्यूट्रिएंट्स हड्डियों को मजबूती प्रदान करने से साथ उन्हें सर्दियों में होने वाली दर्द और जगड़न से बचाव में मदद करते हैं।

पुराने गुड़ का करें इस्तेमाल

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप पुराने गुड़ का सेवन करें क्योंकि यह ज्यादा गर्म है और ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इसके अलावा पुराने गुड़ में जरूरी पोषक तत्व भी काफी ज्यादा होते हैं, इसलिए कोशिश करें कि पुराने गुड़ का चुनाव करें।

इसे भी पढ़ें: गुड़ में मिलाकर लें रसोई में मौजूद ये 2 चीजें, हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर मोटापा तक मैनेज करने में मददगार

इन बातों का रखें ध्यान

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि गुड़ भी एक तरह की शुगर ही है और इसमें भी काफी कैलोरी होती है इसलिए डायबिटीज या प्री-डायबिटीज वाले लोगों को इसे रोजाना लेने से बचना चाहिए। इसके अलावा इसे सीमित मात्रा में खाएं। आमतौर पर 10 से 15 ग्राम से ज्यादा गुड़ एक दिन में न खाएं।

किन लोगों के लिए फायदेमंद है?

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि एक चीज यह रहती है कि इसको कोई भी यूज कर सकता है, सुकुमार बालक से लेकर गर्भवती स्त्री से लेकर सभी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तो यह ओवरऑल अच्छी चीज है, टॉनिक भी है और मतलब बिना किसी नुकसान के डर से आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपको कई मौसमी बीमारियों से बचाव में मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या है या जिन लोगों को ब्रोंकाइटिस की दिक्कत है वह भी इन जड़ी बूटियों को ट्राई कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. का सुझाव है कि बदलते मौसम में आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने की तैयारी करनी चाहिए। खासकर कि सर्दियों से पहले जब हवा में प्रदूषण के कण बढ़ जाते हैं और सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में फेफड़ों की मजबूती के लिए सही डाइट लें जिसमें कि एंटी इंफ्लेमेटरी और विटामिन सी से भरपूर फूड्स हो। इसके अलावा बॉक्स ब्रीदिंग करें जो कि फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के साथ इन्हें हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

FAQ

  • गुड़ किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

    जिन लोगों के शरीर की गर्मी बढ़ी रहती है या पित्त बढ़ने की समस्या होती है उन्हें गुड़ खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को गुड़ के सेवन से बचना चाहिए।
  • गुड़ का पानी कैसे बनाएं?

    गुड़ का पानी बनाने के लिए पानी को गर्म करके रख लें और इसमें गुड़ को डालकर छोड़ दें। इसे पूरी तरह से पिघल जाने दे और फिर इस पानी को छानकर इस पी लें।

Read Next

→ गैस में हींग का पानी पीना क्यों फायदेमंद है? जानकर आप भी करेंगे ट्राई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 05, 2026 11:03 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma