धीरे-धीरे मौसम में परिवर्तन होने लगता है। कई लोग अभी से गर्म पानी से नहाने लगे हैं और गर्म पानी ही पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है, जो सर्दियों में ठंडा या नाॅर्मल टेंप्रेचर का पानी पीना अधिक पसंद करते हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि सर्दियों में बाॅडी को हाइड्रेट रखने के लिए गुनगुना पानी पीना चाहिए या नाॅर्मल टेंप्रेचर का पानी पीना चाहिए?
इस बारे में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं, "सर्दियों के दिनों में पीने के लिए ठंडे या सामान्य तापमान के पानी की तुलना में गुनगुना पानी पीना अधिक फायदेमंद होता है। जहां एक ओर ठंडा पानी पीने से शरीर में कंपकंपी छूटने लगती है, वहीं गुनगुना पानी पीने से साइलेंट विंटर डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।"
सर्दियों में गुनगुना पानी पीने के लाभ
Lukewarm Water Or Normal Water Which Is Better To Keep Body Hydrated In Winter
- बार-बार पानी पीने की चाह बढ़ती हैः सर्दियों में लोग ठंडे पानी से दूर रहना पसंद करते हैं, जबकि गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे आपको कुछ-कुछ देर में पानी पीने की चाह बढ़ती रहती है।
- साइलेंट डिहाइड्रेशन से बचावः सर्दियों में आपने अक्सर देखा होगा कि लोग पानी कम पीते हैं। इससे साइलेंट डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ जाता है। वहीं, जब आप कुछ-कुछ देर में घूंट-घूंट करके गुनगुना पानी पीते हैं, तो शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
- पाचन के लिए आरामदायकः गुनगुना या गर्म पानी पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे पाचन क्षमता में सुधार होता है। आपने नोटिस किया होगा कि सर्दियों के दिनों में कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। गुनगुना पानी पीने से इससे राहत मिलती है। साल 2020 में European Journal of Nutrition में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, गर्म पानी पीने से पाचन में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को करना है डिटॉक्स? इन 5 तरीकों से करें गुनगुने पानी का सेवन
क्या नाॅर्मल टेंप्रेचर का पानी पीने से बाॅडी हाइड्रेट रहती है?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा की मानें, तो सामान्य तापमान का पानी बाॅडी को हाइड्रेट करने के लिए काफी होता है। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि ऐसा नहीं है। विज्ञान की मानें, तो नाॅर्मल टेंप्रेचर का पानी पीने से शरीर द्वारा यह आसानी से अवशोषित हो जाता है और शरीर में किसी तरह के केमिकल बदलाव भी नहीं होते हैं। इसके उलट, सामान्य तापमान का पानी पीने से सेल्स, ब्लड और ऑर्गन तेजी से रिहाइड्रेट हो जाते हैं।
एक्सपर्ट की रायः सर्दियों में पानी पीने का सही समय और तरीका
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा सलाह देती हैं, "सर्दियों के दिनों में तापमान कम होने से ब्लड वेसल्स भी सिकुड़ जाती हैं। इसलिए, ब्रेन आपको प्यास लगने का संकेत नहीं देता है। यही कारण है कि अक्सर लोग लंबे-लंबे समय तक पानी नहीं पीते हैं, जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। सर्दियों में पानी पीने का सही तरीका यही है कि दिन भर घूंट-घूंट कर पानी पीते रहें। प्यास लगने का इंतजार न करें।" American Heart Association की मानें, तो एक वयस्क को 2.7 से 3.7 लीटर तक पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा, बाॅडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए हर्बल चाय, तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
सर्दियों में दोनों में से क्या बेहतर है?
Lukewarm Water Or Normal Water What Is Better To Keep Body Hydrated In Winter
वैसे तो इसका कोई सटीक जवाब नहीं है कि सर्दियों में गुनगुना पानी पिएं या ठंडा पानी। आप अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से अपने लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं। एक्सपर्ट इस बात की पुष्टि करते हुए कहती हैं, "सर्दियों में आप अपनी च्वाइस के अनुसार ठंडा या गुनगुना पानी पी सकते हैं। अगर आप ठंडा पानी पीने में सहज महसूस करते हैं, तो इसे पीने में कोई दिक्कत नहीं है। हां, अगर आपको ज्यादा ठंड लगती है, तो दिन भर में घूंट-घूंट कर गुनगुना पानी पीते रहें।"
इसे भी पढ़ें: क्या अचानक होने वाली खांसी में गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर से
लंबे समय तक गर्म पानी पीने के नुकसान
अगर आप लंबे समय तक गर्म पानी पीते हैं, तो इसके कुछ नुकसान हो सकते हैं, जैसे-
- ज्यादा गर्म पानी पीने से मुंह जलने का जोखिम रहता है।
- नियमित रूप से अधिक मात्रा में गर्म पानी पीने से पेशाब की फ्रिक्वेंसी बढ़ जाती है, जिससे शरीर से मिनरल लाॅस हो सकता है।
- बार-बार गर्म पानी पीने से गले में इरिटेशन का जोखिम बढ़ता है।
- गर्म पानी टूथ इनेमल (Tooth Enamel) को भी क्षति पहुंचा सकता है।
- सोने से ठीक पहले गर्म पानी पीने से नींद भी बाधित हो सकती है।
निष्कर्ष
अक्सर लोग सर्दियों में पानी पीने से बचते हैं, जबकि यह किया जाना पूरी तरह गलत है। सर्दियों में प्यास कम लगती है, जिस वजह से लोग अक्सर लंबे समय तक पानी पीने से बचते हैं, जिससे बाॅडी डिहाइड्रेट हो जाती है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से पानी पीना जरूरी है। हां, अगर किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, आप प्रेग्नेंट हैं, तो भी बेहतर है कि गुनगुने पानी को जीवनशैली का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह ले लें।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या सुबह खाली पेट बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से फूड पाइप को नुकसान हो सकता है?
अगर आप बहुत अधिक गर्म पानी नियमित रूप से पीते हैं, भोजन नली की परत झुलस सकती है। इसलिए हमेशा पीने के लिए गुनगुना पानी ही लें।क्या गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीना सर्दियों में यूरिक एसिड बढ़ाता है?
नहीं, गुनगुने पानी में नींबू-शहद शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे यूरिक एसिड के स्तर को संतुलित रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 29, 2026 15:29 IST
Modified By : Meera Tagore Oct 29, 2026 15:29 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi
