Wed Nov 18, 2026 | 06:58 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

ठंड में दूध के साथ खजूर खाना क्‍यों सेहतमंद है? एक्‍सपर्ट से जानें पोषण और सेवन का सही तरीका

शरीर को एनर्जी और पोषण देने के ल‍िए प्राचीन काल से लोग दूध और खजूर का सेवन करते हैं। दूध और खजूर का कॉम्‍ब‍िनेशन नाश्ते, शाम के स्‍नैक और उपवास खोलने के ल‍िए अक्‍सर इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। जानें इसके फायदे।
ठंड में दूध के साथ खजूर खाना क्‍यों सेहतमंद है? एक्‍सपर्ट से जानें पोषण और सेवन का सही तरीकाठंड में दूध के साथ खजूर खाना क्‍यों सेहतमंद है? एक्‍सपर्ट से जानें पोषण और सेवन का सही तरीका

सर्दियों में कई लोग दूध और खजूर का सेवन करते हैं। ठंड के मौसम में जब शरीर को पर्याप्त एनर्जी और पोषण की जरूरत होती है, तब इन दोनों का सेवन एक पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, सर्दियों में गुनगुना दूध पीने से शरीर को गर्माहट और आराम महसूस होता है। खजूर का मीठा स्वाद दूध को अधिक स्वादिष्ट बनाता है। पुराने समय में जब एनर्जी से भरपूर खाद्य पदार्थों के विकल्प सीमित थे, तब दूध और खजूर का मेल पोषण पाने का आसान तरीका हुआ करता था। आइए जानते हैं दूध और खजूर का सेवन सेहत के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

साल 2017 में Journal Of Pharmaceutical Sciences And Research में प्रकाश‍ित एक अध्ययन में दूध और खजूर के सेवन का हीमोग्लोबिन के स्तर पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण कि‍या गया। शोधकर्ताओं ने बताया कि खजूर में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा, खजूर में प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, सेलेनियम और जिंक जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। दूध और खजूर का सेवन करने से हीमोग्‍लोब‍िन के स्‍तर को बढ़ाने में मदद म‍िल सकती है।

सर्दियों में दूध और खजूर का सेवन क्यों है जरूरी?

doodh-ke-sath-khajor-khane-ke-faydedoodh-ke-sath-khajor-khane-ke-fayde

1. शरीर को इंस्‍टेंट एनर्जी म‍िलती है

सर्दियों में कई बार ठंड के कारण सुस्ती और थकान महसूस होती है। ऐसे में दूध और खजूर का सेवन एनर्जी देने में मदद कर सकता है। खजूर में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसी प्राकृतिक शुगर होती हैं, जो शरीर को एनर्जी हैं। वहीं, दूध में प्रोटीन, फैट और कार्ब्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं।

यह भी पढ़ें- रोजाना खजूर खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

2. पेट लंबे समय तक भरा रहता है

सर्दियों में बार-बार भूख लगना आम है। ऐसे में दूध और खजूर का सेवन एक अच्छा स्नैक हो सकता है। दूध में मौजूद प्रोटीन और फैट पेट को कुछ समय तक भरा रखने में मदद करते हैं। वहीं, खजूर में मौजूद फाइबर पाचन की प्रक्रिया को धीमा करके पेट भरा होने का एहसास बढ़ाता है।

3. शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स म‍िलते हैं

सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स का सेवन जरूरी है। खजूर में फ्लेवोनॉइड्स, कैरोटेनॉइड्स और फेनोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर में फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव स्‍ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, दूध में विटामिन बी2 और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के सामान्‍य काम के ल‍िए जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें- खजूर बनाम अंजीर, डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

4. मांसपेशियों की मजबूती और रिकवरी में मदद म‍िलती है

सर्दियों में भी मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए दूध और खजूर का सेवन अच्छा विकल्प हो सकता है। दूध में प्रोटीन होता है, जिसमें मांसपेशियों के निर्माण और उनकी मरम्मत के लिए जरूरी अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। वहीं, खजूर में कार्ब्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। एक्सरसाइज या वर्कआउट के बाद इन दोनों का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन और एनर्जी मिल सकती है। इससे मांसपेशियों की रिकवरी में मदद मिल सकती है।

5. हड्डियों को मजबूती म‍िलती है

दूध और खजूर का सेवन हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। दूध में कैल्शियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन होता है और खजूर में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो हड्ड‍ियों के स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए फायदेमंद है।

खजूर और दूध में मौजूद पोषक तत्व

milk-and-dates-health-benefitsmilk-and-dates-health-benefits

  • खजूर और दूध दोनों में ही भरपूर पोषक तत्व होते हैं। खजूर में प्राकृतिक शुगर, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खजूर में फ्लेवोनॉइड्स, कैरोटेनॉइड्स और फेनोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं।
  • वहीं, दूध कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन बी12, विटामिन बी2, फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं।
  • इस तरह दूध और खजूर को एक साथ खाने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स मिल सकते हैं।

दूध और खजूर के सेवन का सही तरीका

  • एक गिलास गुनगुने दूध के साथ 1 से 2 खजूर खा सकते हैं।
  • खजूर के छोटे टुकड़ों को काटकर दूध में डाल सकते हैं या दूध में उबालकर भी पी सकते हैं।
  • रात को सोने से पहले या सुबह नाश्ते के साथ दूध और खजूर का सेवन कर सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि दूध में पहले से ही प्राकृतिक शुगर और कैलोरी होती हैं, वहीं खजूर में भी प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसमें अलग से चीनी, शहद या गुड़ मिलाने से बचें।

दूध और खजूर कब खाएं?

दूध और खजूर का सेवन सुबह नाश्ते में या शाम के समय किया जा सकता है।

दूध और खजूर साथ खाने की सही मात्रा

एक गिलास सादे दूध के साथ 1 से 2 खजूर खा सकते हैं। हालांकि, खजूर में प्राकृतिक शुगर और कैलोरी होती हैं, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

1 ग‍िलास टोंड दूध + 2 छोटे खजूर = 160-180 कैलोरी 

किन्हें दूध और खजूर का सेवन नहीं करना चाह‍िए?

  • डायबिटीज या वेट लॉस करने वाले लोगों को खजूर की मात्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • वहीं, दूध से एलर्जी या लैक्टोज इनटॉलरेंस होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
  • किडनी के मरीजों को पोटैशियम और फॉस्फोरस की मात्रा को कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है। दूध और खजूर दोनों में ये मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए ऐसे मरीज डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दूध और खजूर का सेवन करें।

न‍िष्‍कर्ष:

सर्दि‍यों में दूध और खजूर का सेवन सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है। खजूर का सेवन करने से शरीर को इंस्‍टेंट एनर्जी म‍िलती है, पेट लंबे समय तक भरा रहता है, शरीर को एंटीऑक्‍सीडेंट्स म‍िलते हैं, मांसपेश‍ियों की मजबूती और र‍िकवरी में मदद म‍िलती है और हड्ड‍ियां भी मजबूत होती हैं। सुबह या शाम के समय खजूर और दूध का सेवन कर सकते हैं। 1 से 2 खजूर के साथ एक ग‍िलास सादा दूध पी सकते हैं। एक ग‍िलास टोंड दूध और 2 छोटे खजूर में करीब 160 से 180 कैलोरी हो सकती हैं।  

image credit: magnific

FAQ

  • क्या बच्चों को दूध और खजूर दे सकते हैं?

    हां, एक साल से अध‍िक उम्र के बच्चों को दूध खजूर दिया जा सकता है। इससे उन्हें एनर्जी, फाइबर और कुछ जरूरी मिनरल्स मिलते हैं।
  • क्या दूध और खजूर खाने से पाचन बेहतर होता है?

    खजूर में डाइटरी फाइबर होता है, जो मल त्याग को आसान बनाने और कब्ज से बचाव करने में मदद कर सकता है। हालांक‍ि, इसका ज्‍यादा सेवन करने से पाचन समस्‍याएं हो सकती हैं।

Read Next

सर्दियों में संतरा खाना बेहतर है या मौसंबी? जानें विटामिन C के लिए क्या चुनें?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 18:50 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha