सर्दियों के मौसम में शरीर को एनर्जी देने और ठंड से बचने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह की चीजें शामिल करते हैं। इन्हीं में गुड़ और खजूर भी शामिल हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है? जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, गुड़ और खजूर दोनों में कुछ जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन शरीर पर असर अलग-अलग होता है। खजूर में फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, जबकि गुड़ में कुछ मात्रा में आयरन और अन्य मिनरल्स पाए जा सकते हैं। हालांकि, दोनों ही शुगर के सोर्स हैं, इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी है।
सर्दियों में गुड़ खाएं या खजूर?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, गुड़ और खजूर दोनों का अपना महत्व है, गुड़ को एनर्जी देने वाला फूड माना जाता है, जबकि खजूर को पौष्टिक और ताकत प्रदान करने वाला माना जाता है। हालांकि, दोनों के पोषक तत्वों और शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव में अंतर होता है।
गुड़ गन्ने के रस से तैयार किया जाता है और इसमें थोड़ी मात्रा में आयरन, पोटेशियम और अन्य मिनरल्स मिल सकते हैं। वहीं, खजूर में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और नेचुरल शुगर मौजूद होती है। इसलिए दोनों में से चुनाव आपकी जरूरत और हेल्थ कंडीशन के आधार पर करना चाहिए।
| तुलना | गुड़ (Jaggery) | खजूर (Dates) |
| सोर्स और स्वाद | यह गन्ने के रस से बनता है और स्वाद में बहुत मीठा व गर्म होता है। | यह खजूर के पेड़ों पर उगने वाला नेचुरल फल है, जो फाइबर से भरपूर होता है। |
| तुरंत एनर्जी | इसमें सरल कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। थकान और सुस्ती दूर करने के लिए यह बहुत असरदार है। | इसमें नेचुरल शुगर (फ्रुक्टोज और ग्लूकोज) के साथ फाइबर भी होता है, जिससे शरीर को एनर्जी धीरे-धीरे और लंबे समय तक मिलती है। |
| आयरन और हीमोग्लोबिन | पारंपरिक रूप से इसमें आयरन की कुछ मात्रा मानी जाती है, लेकिन इसकी मात्रा गन्ने की प्रोसेसिंग पर निर्भर करती है। | इसमें भी आयरन होता है, लेकिन यह आयरन का कोई बहुत बड़ा या जादुई सोर्स नहीं है। |
| पाचन | यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और भोजन को पचाने में मदद करता है। | इसमें भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है, जो सर्दियों में कब्ज की समस्या को दूर करने में बहुत फायदेमंद है। |
| सर्दियों में अन्य फायदे | यह शरीर को अंदर से गर्माहट देता है और सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है। | यह शरीर को ताकत देने के साथ-साथ नेचुरल रूप से वजन और हड्डियों को मजबूत रखता है। |
| सेवन की सावधानी | इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे बहुत सीमित मात्रा में खाना चाहिए। | इसमें भी कैलोरी और शुगर होती है, इसलिए दिन में 2-3 खजूर खाना ही पर्याप्त माना जाता है। |
साल 2020 में Journal of Pharmacognosy and Phytochemistry में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, गुड़ गन्ने या ताड़ के रस से बनने वाला एक नेचुरल स्वीटनर है, जिसे चीनी के मुकाबले सेहत के लिए बहुत बेहतर माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स और आयरन जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो इसे एक 'औषधीय चीनी' (Medicinal sugar) बनाते हैं। गुड़ का नियमित सेवन पाचन सुधारने, लिवर को साफ रखने, खून को शुद्ध करने, कब्ज से राहत दिलाने और शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है।
Jaggery vs Dates
इसे भी पढ़ें: खराब AQI में गुड़ खाना फायदेमंद है या सिर्फ एक मिथक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
किन लोगों को गुड़ और खजूर खाने में सावधानी रखनी चाहिए?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन सलाह देती हैं कि डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे लोगों को गुड़ और खजूर दोनों का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। गुड़ को चीनी का पूरी तरह सुरक्षित विकल्प नहीं माना जा सकता, क्योंकि यह भी ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। इसी तरह खजूर में भी नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। जिन लोगों को वजन कंट्रोल करना है, उन्हें भी इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसके अलावा किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को खजूर में मौजूद पोटेशियम की मात्रा को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: गुड़ vs शहद की कैलोरी का सच, डायटीशियन से जानें वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर?
निष्कर्ष
सर्दियों में गुड़ और खजूर दोनों को संतुलित मात्रा में खाना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको फाइबर, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व चाहिए, तो खजूर अच्छा विकल्प है। वहीं, गुड़ भी सीमित मात्रा में एनर्जी देने वाला पारंपरिक फूड है लेकिन आयरन की कमी दूर करने के लिए इनमें से किसी एक पर निर्भर रहना सही नहीं है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए बैलेंस डाइट लें और अपनी जरूरत के अनुसार इनका सेवन करें।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या दूध के साथ खजूर खाने से ज्यादा ताकत मिलती है?
दूध और खजूर साथ खाने से प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और कुछ मिनरल्स मिलते हैं लेकिन इससे कमजोरी तुरंत दूर होने की गारंटी नहीं है।क्या गुड़ खाने से शरीर में खून बढ़ता है?
गुड़ में कुछ मात्रा में आयरन हो सकता है, लेकिन यह एनीमिया का इलाज नहीं है। खून की कमी होने पर आयरन की जांच और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।क्या गुड़ और खजूर एक साथ खा सकते हैं?
गुड़ और खजूर एक साथ खाए जा सकते हैं, लेकिन दोनों में शुगर और कैलोरी होती हैं। इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, खासकर अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 06, 2026 16:19 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain
