Raisins vs Dates: किशमिश और खजूर, दोनों ही हेल्दी ड्राई फ्रूट्स हैं, लेकिन डायबिटीज में आपको इन दोनों के सेवन से बचना चाहिए। हालांकि, थोड़ी मात्रा में इनका सेवन से कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में इनके सेवन से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा भी Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru इस बारे में बहुत कुछ कहती हैं कि आइए सबस पहले जानते हैं किशमिश और खजूर, दोनों में से किसमें शुगर की मात्रा कम होती है?
किशमिश और खजूर में से किसमें ज्यादा शुगर होती है?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि किशमिश और खजूर, दोनों में ही प्राकृतिक रूप से शुगर होती है और ये वे ड्राइड फ्रूट्स होते हैं जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन शुगर की सही मात्रा इनके प्रकार, साइज, इन्हें कैसे तैयार किया गया है और कितनी मात्रा में खाया जा रहा है, इस पर निर्भर करती है। जैसे वजन के हिसाब से देखें तो आम तौर पर कई तरह के खजूर की तुलना में किशमिश में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, हालांकि अलग-अलग किस्मों में यह मात्रा काफी अलग हो सकती है, इसलिए यह मान लेना सही नहीं होगा कि हर किशमिश या हर खजूर में शुगर की मात्रा बिल्कुल एक जैसी होती है।
किशमिश में शुगर की मात्रा
100 ग्राम किशमिश में लगभग 60 ग्राम शुगर होता है। हालांकि, अगर आप हेल्दी हैं तो 1 दिन में 30 से 40 ग्राम से ज्यादा किशमिश (how much kismis to eat per day) का सेवन न करें। इसके अलावा बच्चों को 10 किशमिश से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: इन 5 कारणों से रोजाना रात में खाएं खजूर, खुद एक्सपर्ट ने बताया है तरीका
खजूर में शुगर की मात्रा
USDA के अनुसार 100 ग्राम खजूर में 63 ग्राम शुगर होता है। 1 दिन में एक स्वास्थ व्यक्ति को 3 से 5 खजूर (how much to eat per day) से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा बच्चों को आप मात्र 2 खजूर ही खाने को दें।
इस तरह खजूर की थोड़ी सी मात्रा से भी काफी मात्रा में नेचुरल शुगर मिल सकती है क्योंकि सुखाने की प्रक्रिया में ज्यादातर पानी निकल जाता है और फल में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। किशमिश के साथ भी ऐसा ही होता है। इसका मतलब है कि कई खजूर या मुट्ठी भर किशमिश खाने से उतनी ही मात्रा में ताजे फल खाने की तुलना में काफी ज्यादा शुगर और कैलोरी मिल सकती है, भले ही दोनों तरह के खाद्य पदार्थों से फाइबर, मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हों।
1 (15)
Sugar Sensitive लोग कितनी मात्रा में खाएं किशमिश और खजूर?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि जिन लोगों को शुगर से परेशानी होती है, उन्हें इन दोनों से से पूरी तरह परहेज करने के बजाय, खाने की मात्रा, उसमें मौजूद कुल कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि प्रोडक्ट में अलग से शुगर मिलाई गई है या नहीं।
इसे भी पढ़ें: मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए खजूर को कैसे खाएं, डॉक्टर से जानें सही तरीका
डायबिटीज के मरीज कब और कैसे खाएं किशमिश?
डायबिटीज के मरीजों को दिनभर में 10 से ज्यादा किशमिश के दाने नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा इसे भिगोकर सुबह के वक्त खाएं क्योंकि शरीर ज्यादा से ज्यादा शुगर सुबह ही पचा लेता है। इसके अलावा Journal of Nutritional Science के अनुसार किशमिश से ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता।
- किशमिश एक 'लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स' (Low-GI) वाला फूड है। इसे खाने से खून में शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है, न कि अचानक।
- इसके अलावा किशमिश में सिर्फ फ्रुक्टोज ही नहीं होती, बल्कि यह फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी विटामिन्स से भरपूर होता है।
डायबिटीज के मरीज कब और कैसे खाएं खजूर?
डायबिटीज के मरीज दिनभर में मात्र 1 से 2 खजूर खा सकते हैं। आप इसे स्नैक्स के रूप में बाकी ड्राई फ्रूट्स के साथ ले सकते हैं। यादा मात्रा में खजूर खाना नुकसानदेह हालांकि, World Journal of Diabetes के अनुसार खजूर आपके ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है।
- यह खाना पचने की प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे आंतें ग्लूकोज को धीरे-धीरे सोखती हैं और शुगर स्पाइक नहीं होता।
- इसके अलावा खजूर बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करता है, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और गट बैक्टीरिया को हेल्दी रखने में भी मददगार है।
निष्कर्ष:
अंत में डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि कम मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाने से प्रोटीन या हेल्दी फैट मिलते हैं। आप इन दोनों ड्राई फ्रूट्स को सादा दही या नट्स के साथ ले सकते हैं। हालांकि, कोशिश करें कि कम मात्रा में ही इनका सेवन करें। ताजे साबुत फल ज्यादा खाएं तो भूख और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। वहीं, जिन लोगों को डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस या कोई ऐसी बीमारी है जिसमें कार्बोहाइड्रेट पर खास कंट्रोल की जरूरत होती है, उन्हें अपने न्यूट्रिशन प्लान पर ध्यान देना चाहिए और सही मात्रा के बारे में किसी क्वालिफाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल या रजिस्टर्ड डायटीशियन से सलाह लेनी चाहिए।
FAQ
किशमिश खाने से ब्लड शुगर पर क्या असर पड़ता है?
जर्नल ऑफ न्यूट्रिशनल साइंस के अनुसार, किशमिश लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, जिससे ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है।डायबिटीज में खजूर खाने के क्या फायदे हैं?
वर्ल्ड जर्नल ऑफ डायबिटीज के अनुसार, खजूर ब्लड शुगर को कम करने और शुगर स्पाइक से बचने में मदद मिल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 21, 2026 14:07 IST
Modified By : Pallavi Kumari Sep 21, 2026 14:07 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj
