Wed Nov 18, 2026 | 05:17 PM IST

Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician

सर्दियों में संतरा खाना बेहतर है या मौसंबी? जानें विटामिन C के लिए क्या चुनें?

संतरा और मौसंबी दोनों फलों में पोषक तत्वों की मात्रा और सेहत को मिलने वाले फायदों में अंतर होता है। यहां न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए, विटामिन C के लिए कौन सा फल ज्यादा फायदेमंद है।
सर्दियों में संतरा खाना बेहतर है या मौसंबी? जानें विटामिन C के लिए क्या चुनें?सर्दियों में संतरा खाना बेहतर है या मौसंबी? जानें विटामिन C के लिए क्या चुनें?

सर्दियों में शरीर को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह के मौसमी फल शामिल करते हैं। इस मौसम में संतरा और मौसंबी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में शामिल हैं। दोनों का स्वाद खट्टा-मीठा होता है और ये शरीर को विटामिन C समेत कई जरूरी पोषक तत्व देते हैं लेकिन जब बात इम्यूनिटी बढ़ाने और विटामिन C की कमी पूरी करने की आती है, तो अक्सर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि संतरा खाना ज्यादा फायदेमंद है या मौसंबी? Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital के अनुसार, संतरा और मौसंबी दोनों ही पोषण से भरपूर फल हैं, लेकिन इनके पोषक तत्वों की मात्रा में अंतर होता है। इन फलों को सही तरीके से और सही मात्रा में खाने से आप अपनी रोजाना की डाइट को ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं।

सर्दियों में संतरा खाएं या मौसंबी, किसमें ज्यादा विटामिन C होता है?

क्लीनिकल डाइटीशियन वीना वी. बताती हैं कि संतरा और मौसंबी दोनों ही सेहत के लिए अच्छे फल हैं, लेकिन इनके पोषक तत्वों की मात्रा और कुछ सेहत के लिए फायदों में अंतर हो सकता है। इसलिए अपनी जरूरत और स्वाद के अनुसार दोनों में से किसी भी फल को चुन सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि सर्दियों में संतरा खाना बेहतर है या मौसंबी और विटामिन C के लिए कौन-सा फल ज्यादा अच्छा विकल्प है।

तुलना संतरा (Orange) मौसंबी (Sweet Lime)
पोषक तत्व विटामिन C, फाइबर, पोटेशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट। विटामिन C, पोटेशियम, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट और पानी की मात्रा ज्यादा।
विटामिन C की मात्रा एक मध्यम आकार के संतरे में लगभग 70 मिलीग्राम विटामिन C मिलता है। मौसंबी में विटामिन C की मात्रा आमतौर पर संतरे के मुकाबले कम होती है।
सर्दियों में इम्यूनिटी इसमें मौजूद विटामिन C सर्दी-जुकाम से लड़ने और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है। यह भी इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है, लेकिन विटामिन C की मात्रा थोड़ी कम होने के कारण संतरा थोड़ा आगे रहता है।
हाइड्रेशन इसमें पानी होता है, लेकिन मौसंबी की तुलना में थोड़ा कम। इसमें पानी की मात्रा बहुत अच्छी होती है, जो सर्दियों में शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करती है।
पाचन और फाइबर फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कब्ज से बचाता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इसमें भी फाइबर होता है, खासकर जब इसे साबुत खाया जाए।
स्किन हेल्थ के लिए विटामिन C स्किन में कोलेजन बनाने की प्रोसेस को तेज करता है, जिससे सर्दियों में स्किन हेल्दी रहती है। स्किन के लिए यह भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी भरपूर होते हैं।
आयरन का अवशोषण संतरे का विटामिन C शरीर में पौधों से मिलने वाले आयरन को बेहतर तरीके से सोखने में मदद करता है। यह आयरन के अवशोषण में मदद करता है, लेकिन संतरे की तुलना में इसकी मात्रा कम हो सकती है।
कौन सा बेहतर है? अगर आपका मुख्य उद्देश्य डाइट में विटामिन C की मात्रा बढ़ाना है, तो संतरा ज्यादा बेहतर विकल्प है। अगर आप शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते हैं और पेट के लिए हल्का फल चाहते हैं, तो मौसंबी बहुत अच्छी है।

साल 2003 में The American Journal of Clinical Nutrition में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, संतरे का जूस पीने से शरीर में विटामिन C की मात्रा तेजी से बढ़ती है और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इस स्टडी से पता चलता है कि रोजाना 500 मिलीलीटर संतरे का जूस पीने से खतरनाक 8-एपिस-प्रोस्टाग्लैंडीन (8-epi-PGF(2 alpha)) का लेवल कम होता है, जो दिल और सेहत के लिए फायदेमंद है। खास बात यह है कि यह पॉजिटिव असर स्मोकर्स में और भी ज्यादा प्रभावी पाया गया। इसलिए, बैलेंस मात्रा में संतरे का जूस पीना सेहत और लंबी उम्र के लिए बहुत फायदेमंद है।

Orange vs Sweet LimeOrange vs Sweet Lime

इसे भी पढ़ें: आंवला या संतरा: सर्दियों में इम्यूनिटी के लिए कौन सा फल है बेस्ट?

संतरा और मौसंबी खाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

क्लीनिकल डाइटीशियन वीना वी. सलाह देती हैं कि संतरा और मौसंबी दोनों ही खट्टे फल हैं। अगर आपको एसिडिटी, सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स की समस्या रहती है, तो इनका सेवन अपनी सहनशीलता के अनुसार करें। खाली पेट खाने से परेशानी होती है, तो भोजन के साथ या बाद में इनका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा फलों का जूस पीने की जगह साबुत फल खाना बेहतर है। जूस बनाने पर फाइबर की मात्रा कम हो सकती है और एक बार में ज्यादा मात्रा में नेचुरल शुगर का सेवन भी हो सकता है। हमेशा ताजे और अच्छी तरह धुले हुए फल खाएं।

इसे भी पढ़ें: World Diabetes Day 2026: संतरा या मौसमी, डायबिटीज में कौन-सा फल खाना ज्यादा फायदेमंद है?

निष्कर्ष

सर्दियों में संतरा और मौसंबी दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। हालांकि, विटामिन C की ज्यादा मात्रा प्राप्त करने के लिए संतरा मौसंबी से बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, मौसंबी भी शरीर को हाइड्रेट रखने और जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करती है। डाइटीशियन वीना वी. के अनुसार, आप अपनी पसंद और सेहत की जरूरतों के अनुसार दोनों फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। बेहतर पोषण के लिए केवल एक फल पर निर्भर रहने के बजाय मौसमी फलों को बैलेंस मात्रा में खाना चाहिए।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या सुबह नाश्ते में संतरा खाना अच्छा होता है?

    हां, सुबह नाश्ते के साथ संतरा खा सकते हैं। इससे शरीर को विटामिन C और फाइबर मिलता है। हालांकि, एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को अपनी सहनशीलता का ध्यान रखना चाहिए।
  • क्या संतरा खाने के तुरंत बाद पानी पी सकते हैं?

    हां, संतरा खाने के बाद पानी पीना सामान्य तौर पर सुरक्षित है लेकिन अगर किसी व्यक्ति को इससे समस्या होती है तो उन्हें कुछ समय के बाद ही पानी पीना चाहिए।
  • क्या डायबिटीज के मरीज संतरा और मौसंबी खा सकते हैं?

    हां, डायबिटीज के मरीज संतरा और मौसंबी सीमित मात्रा में खा सकते हैं। साबुत फल खाना जूस पीने से बेहतर है, क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद रहता है।

Read Next

यूरिक एसिड करना है कम तो डाइट में शामिल करें ये 5 इंडियन ड्रिंक्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 16:50 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Ms Veena V