Wed Nov 18, 2026 | 11:57 AM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

यूरिक एसिड करना है कम तो डाइट में शामिल करें ये 5 इंडियन ड्रिंक्स

यूरिक एसिड का बढ़ना आजकल एक आम समस्या है, जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन होती है। इसे नियंत्रित करने के लिए डाइटिशियन रक्षिता मेहरा ने छाछ, जौ का पानी, अदरक की चाय, धनिया के बीज का पानी और आंवले का फायदेमंद होता है। 
यूरिक एसिड करना है कम तो डाइट में शामिल करें ये 5 इंडियन ड्रिंक्सयूरिक एसिड करना है कम तो डाइट में शामिल करें ये 5 इंडियन ड्रिंक्स

यूरिक एसिड बढ़ना आजकल एक आम स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। जब शरीर में यूरिक एसिड बहुत ज्यादा जमा होने लगता है तो यह जोड़ों में छोटे-छोटे क्रिस्टल बना सकता है। इसके कारण पैरों के अंगूठे, घुटनों और टखनों में दर्द, सूजन और अकड़न की समस्या हो सकती है। इस स्थिति को गाउट के रूप में जाना जाता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाइयों पर निर्भर रहना काफी नहीं है, बल्कि खान-पान से जुड़ी आदतें भी बहुत जरूरी होती हैं। कई ऐसी इंडियन ड्रिंक्स हैं जो यूरिक एसिड को मैनेज रखने में मदद कर सकते हैं। आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं उन ड्रिंक्स के बारे में।

यूरिक एसिड कम करने के लिए इंडियन ड्रिंक्स

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, छाछ से लेकर जौ के पानी और आंवले के जूस तक, ये देसी ड्रिंक्स यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकते हैं-

1. छाछ

गर्मियों में ठंडक देने वाली छाछ सर्दियों में भी एक हेल्दी ड्रिंक्स है। खास बात यह है कि कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन गाउट के जोखिम को कम कर सकते हैं। छाछ में प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। छाछ का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

साल 2011 में Current Rheumatology Reports में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

गाउट की समस्या से राहत पाने के लिए एक गिलास सादी छाछ में आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर और थोड़ा पुदीना मिलाएं। इसे दोपहर के भोजन के साथ पिएं। ज्यादा नमक डालने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या खाएं और क्या नहीं? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पूरी डाइट

2. जौ का पानी

जौ का पानी भारतीय घरों में एक हेल्दी ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल होता है। यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में किडनी अहम भूमिका निभाती है। इसके लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना जरूरी है। जौ का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है, जिससे यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, जौ में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद करती है।

जौ का पानी पीने के लिए दो बड़े चम्मच जौ को एक लीटर पानी में 20 से 25 मिनट तक उबालें। पानी को छानकर ठंडा कर लें। दिनभर में एक-दो गिलास बिना चीनी मिलाएं।

Indian-Drinks-To-Manage-Uric-AcidIndian-Drinks-To-Manage-Uric-Acid

3. अदरक की चाय

अदरक सिर्फ चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसमें जिंजरॉल जैसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में अदरक की चाय एक हेल्दी ड्रिंक साबित हो सकती है।

अदरक की चाय पीने के लिए एक कप पानी में आधा इंच कुटा हुआ अदरक डालकर 5 से 7 मिनट उबालें। इसके बाद ड्रिंक को छानकर हल्का गुनगुना पिएं। दिन में एक कप अदरक की चाय पीना काफी होता है।

4. धनिया के बीज का पानी

धनिया के बीज हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाते हैं। इनका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ घरेलू ड्रिंक बनाने में भी किया जाता है। धनिया के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और कुछ नेचुरल प्लांट के कंपाउंड्स होते हैं। इनका पानी पीना शरीर में तरल पदार्थों की मात्रा को बनाए रखने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।

धनिया के बीज का पानी पीने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच धनिया के बीज भिगो दें। सुबह इसे छानकर पी लें। आप चाहें तो पानी को हल्का उबालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण क्‍या हैं?

5. आंवले का जूस

आंवला हमारे खान-पान का एक अहम हिस्सा होता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन C के सेवन से कुछ हद तक यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिल सकती है।

आंवले का जूस पीने के लिए एक या दो ताजे आंवले के बीज निकालकर आधा कप पानी के साथ पीस लें। इसे बिना चीनी मिलाएं पिएं।

यूरिक एसिड के मरीज को किन गलतियों से बचना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक, यूरिक एसिड को कम करने के लिए डाइट में हेल्दी ड्रिंक्स शामिल करने के साथ आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करना भी जरूरी है।

  • शराब और अन्य अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • रेड मीट और ऑर्गन मीट का सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यादा चीनी वाले जूस पीने से बचना चाहिए।
  • शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • अचानक वजन कम करने या लंबे समय तक भूखे रहने से बचने की कोशिश करें।

निष्कर्ष
यूरिक एसिड को मैनेज करने या कम करने के लिए आप अपनी डाइट में इन ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कोई भी घरेलू ड्रिंक यूरिक एसिड की दवा का विकल्प नहीं हो सकता है। अगर यूरिक एसिड लगातार बढ़ा हुआ है तो डॉक्टर की सलाह लेकर सही इलाज कराएं।

Image Credit: Freepik

FAQ

  • यूरिक एसिड बढ़ने से कौन सा अंग खराब होता है?

    यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी और शरीर के जोड़ों सबसे ज्यादा प्रभावित और खराब होते हैं। इसके कारण जोड़ों में तेज दर्द और किडनी में पथरी या उसकी कार्यक्षमता में गिरावट आ सकती है।
  • यूरिक एसिड में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    यूरिक एसिड को मैनेज करने के लिए सबसे ज्यादा पर्याप्त मात्रा में पानी, फाइबर से भरपूर चीजें और विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।

Read Next

→ सर्दियों में रोज पिएं चुकंदर और आंवले का जूस, मिलेंगे ये 8 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 11:42 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra