गर्मियों में अक्सर लोगों के शरीर का तापमान बढ़ जाता है और कई बार यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) भी हो जाता है। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इनसे राहत के लिए गर्मियों में जौ के पानी का सेवन किया जा सकता है। इसमें बहुत से औषधीय गुण और बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) और जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें कि यूटीआई और गर्मी से बचने के लिए जौ के पानी का सेवन कैसे करें?
गर्मियों में यूटीआई के लिए जौ के पानी के फायदे
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, जौ में कूलिंग इफेक्ट होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर का गर्मी से बचाव करने और यूटीआई जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, जौ के पानी का सेवन करने से शरीर को ठंडक देने और गर्मी के कारण होने वाली परेशानियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, जौ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने, शरीर को डिटॉक्स करने और यूटीआई से बचाव करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार होने वाले यूटीआई को रोकने में कैसे मददगार है प्रोबायोटिक्स? डॉक्टर से जानें
शरीर को डिटॉक्स करे
जौ के पानी में ड्यूरेटिक और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इससे शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे इंफेक्शन के खतरे को कम करने, साथ ही, जलन, दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
-1777828944018.jpg)
ph को बैलेंस करे
जौ के पानी में नेचुरल रूप से ड्यूरेटिक (diuretic) गुण होते हैं। इसका सेवन करने से यूरिन के जरिए शरीर की गंदगी और बैक्टीरिया को बाहर निकालने और खून को साफ करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे यूरिनरी इंफेक्शन का खतरा कम होता है और ph को बैलेंस रखने में भी मदद मिलती है।
शरीर की गर्मी को शांत करे
गर्मियों में जौ के पानी का सेवन करने से पेट की गर्मी को शांत करने और गर्मी के कारण होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में जौ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे
शरीर को हाइड्रेट करे
गर्मियों में जौ के पानी का सेवन करने से शरीर को ठंडक देने, इसके तापमान को कम करने, इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है, जिससे गर्मी से बचाव होता है।
जौ का पानी कैसे पिएं?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, इसके लिए 1 चम्मच जौ को अच्छे से धोकर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और फिर इसका सेवन करें। इसके अलावा, 1 चम्मच जौ को 1 कप पानी में डालकर 5-7 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबालें। अब इसके हल्का ठंडा होने पर इसमें नींबू को डालकर इसका सेवन किया जा सकता है।
निष्कर्ष
जौ के पानी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की गर्मी को कम करने, शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और यूटीआई के लक्षणों को कम करने और इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। इसके अलावा, जौ के पानी से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
यूटीआई के क्या लक्षण हैं?
यूटीआई की समस्या होने पर लोगों को यूरिन में जलन होने, दर्द होने, पेट या पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द होने, यूरिन में बदबू आने और बार-बार यूरिन आने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।शरीर में ज्यादा गर्मी होने के क्या लक्षण हैं?
शरीर में ज्यादा गर्मी होने पर व्यक्ति को डिहाइड्रेशन होने, लू लगने, घमौरियां, सनबर्न, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन होने और पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।गर्मियों में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी से भरपूर तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे फूड्स को खाएं। इसके अलावा, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, नारियल पानी पिएं, नींबू पानी या छाछ पिएं। इससे डिहाइड्रेशन से बचाव करने और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 03, 2026 22:53 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 03, 2026 22:53 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma