Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

खून साफ करने के लिए गर्मी में पिएं नीम का जूस, जानें फायदे और सावधानियां

औषधीय गुणों से भरपूर नीम के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इससे खून को साफ करने और स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार करने में मदद मिलती है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने और शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने की सलाह दी जाती है। शरीर को नेचुलरी डिटॉक्स करने के कई तरीके हो सकते हैं, जिनमें से एक है, नीम के जूस का सेवन करना। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर नीम में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से खून को साफ करने में मदद मिलती है और कई अन्य स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इस बारे में हम आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानेंगे।

गर्मी में नीम का जूस पीने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर नीम की तासीर ठंडी होती है। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल के गुण होते हैं। ऐसे में नीम के जूस का सेवन करने से शरीर से गंदगी को बाहर निकालने और खून को साफ करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

खून को साफ करे

नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण खून को साफ करने में मदद मिलती है, जिससे खून की गंदगी को बाहर निकालने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। इससे स्किन साफ और हेल्दी रहती है।

यह भी पढ़ें- यूरिक एसिड में नीम के पत्ते कितने फायदेमंद हैं? एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

स्किन को साफ करे

नीम में एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से खून को साफ करने के साथ-साथ स्किन को साफ करने और इसके हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, गर्मियों में होने वाली मुंहासों, पिंपल्स और घमौरियों जैसी समस्याओं से बचाव करने में भी मदद मिलती है।

neem juice to purify blood benefits in summer in hindi 2 (1)

शरीर को ठंडक दे

नीम में कूलिंग गुण होते हैं। नीम के जूस का सेवन करने से शरीर की गर्मी को कम करने और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे पेट की गर्मी को कम करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

औषधीय गुणों से भरपूर नीम में एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या एक्जिमा पर सीधे नीम का तेल लगाया जा सकता है? जानें ऐसा करें या नहीं

पाचन में सुधार करे 

औषधीय गुणों से भरपूर नीम में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसके जूस का सेवन करने से शरीर को नेचुरल हाइड्रेट करने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है। इसके अलावा, इससे पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को बढ़ावा देने और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करे

नीम में एंटी-डायबिटीक गुण होते हैं। ऐसे में नीम के जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को कम करने, ग्लूकोज के अवशोषण को बेहतर करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिलती है।

सावधानियां

नीम के जूस का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। 1 दिन में 15 ml तक नीम के रस का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं, लो ब्लड शुगर, पाचन से जुड़ी समस्या होने या किसी मेडिकल कंडीशन से पीड़ित लोगों को नीम के जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

नीम के जूस का सेवन करने से खून को साफ करने, शरीर की गंदगी को बाहर निकालने, स्किन को साफ करने, शरीर को ठंडक देने, पाचन में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, नीम खाने से किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर की सलाह के साथ ही इसका सेवन करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए नीम का जूस अच्छा है?

    हां, नीम में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। इसका सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। हालांकि, लो-ब्लड शुगर वाले लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।
  • किन लोगों को नीम का जूस पीने से बचना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी के दौरान, ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं और छोटे बच्चों को नीम का जूस नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा, जिनका ब्लड शुगर अक्सर कम रहता है या जिन्हें किडनी या लिवर की गंभीर बीमारी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नहीं लेना चाहिए।
  • क्या नीम का जूस खाली पेट पीना ज्यादा असरदार है?

    नीम के जूस को सुबह खाली पेट लेने की सलाह दी जाती है ताकि यह शरीर को बेहतर तरीके से डिटॉक्स कर सके। हालांकि, अगर आपको पेट में सेंसिटिविटी महसूस होती है, तो इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Read Next

पेट की जलन और एसिडिटी के लिए सौंफ का पानी के फायदे और बनाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 03, 2026 19:12 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 03, 2026 19:12 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content