Wed Nov 18, 2026 | 12:07 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

सर्दियों में रोज पिएं चुकंदर और आंवले का जूस, मिलेंगे ये 8 फायदे

सर्दियों में चुकंदर और आंवले का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, खून की कमी दूर करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है, जिससे सर्दियों में होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है।
सर्दियों में रोज पिएं चुकंदर और आंवले का जूस, मिलेंगे ये 8 फायदेसर्दियों में रोज पिएं चुकंदर और आंवले का जूस, मिलेंगे ये 8 फायदे

सर्दियों के मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में ठंड के कारण शारीरिक गतिविधियां भी काफी कम हो जाती हैं और कई बार खान-पान में भी बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में शरीर को हेल्दी, एनर्जेटिक और बीमारियों से लड़ने के लिए हेल्दी और पौष्टिक डाइट लेना जरूरी हो जाता है। सर्दियों में चुकंदर और आंवले का जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर जहां आयरन, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होते हैं, वहीं आंवला विटामिन से और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि सर्दियों में चुकंदर और आंवले का जूस पीने के क्या फायदे हैं?

सर्दियों में चुकंदर और आंवला का जूस पीने के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं कि आंवले और चुकंदर का जूस नियमित और संतुलित मात्रा में पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-

1. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

सर्दियों में सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए रखना जरूरी होता है। आंवले में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है। वहीं, चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है।

2. खून की कमी दूर करने में फायदेमंद

चुकंदर को अक्सर खून बढ़ाने वाला फूड माना जाता है। इसमें फोलेट पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, इसमें थोड़ी मात्रा में आयरन भी होता है। आंवले में मौजूद विटामिन सी पौधों से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसलिए, चुकंदर और आंवले का एक साथ सेवन शरीर में आयरन को बढ़ावा मिल सकता है।

ResearchGate के अनुसार चुकंदर और आंवले का जूस प्रेग्नेंट महिलाओं में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने और एनीमिया में सुधार करने के लिए एक पावरफुल डाइट सोर्स है।

3. त्वचा को बनाए चमकदार

सर्दियों में ठंडी हवाओं और कम नमी के कारण स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में चुकंदर और आंवले का जूस स्किन को हेल्दी रखने में फायदेमंद हो सकता है। आंवले में मौजूद विटामिन सी कोलेजन के निर्माण में मदद करता है। कोलेजन स्किन को मजबूती और लचीलेपन के लिए जरूरी है। दूसरी ओर, चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना प्रिजर्वेटिव 30 दिन तक स्टोर करें आंवले का जूस, रोज 2 चम्मच पीने से मिलेंगे ये 7 फायदे

4. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

चुकंदर में नेचुरल तरीके से नाइट्रेट पाया जाता है, जो शरीर में नाइट्रेक ऑक्साइड के निर्माण में मदद करता है। नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड वेसल्स को आराम देने और ब्लड फ्लो बेहतर बनाने में फायदेमंद हो सकता है। इससे कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। हालांकि, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को दवाइयों के स्थान पर इस जूस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

5. पाचन तंत्र को रखता है बेहतर

सर्दियों में तली-भुनी चीजें और भारी भोजन खाने से कई लोगों को कब्ज, गैस और अपच की समस्या हो सकती है। चुकंदर में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, जूस बनाने के दौरान इसका गूदा निकाल देने से फाइबर की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए, बेहतर होगा कि चुकंदर और आंवले का जूस बनाते समय उसका गूदा भी अपनी जूस में शामिल रखें या इन्हें साबुत खाएं। ऐसा करने से आपकी आंतों की सेहत और नियमित रूप से मल त्याग को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

6. शरीर की एनर्जी बढ़ाए

सर्दियों में कई बार सुस्ती और थकान महसूस होती है। चुकंदर में मौजूद नेचुरल नाइट्रेट शरीर में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन के इस्तेमाल को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आंवले से मिलने वाले विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के नॉर्मल कामकाज में मदद करते हैं।

Beetroot-And-Amla-JuiceBeetroot-And-Amla-Juice

7. लिवर और शरीर की सेहत के लिए लाभकारी

चुकंदर में बीटालेन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिनमें सूजन कम करने और सेल्स को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने की क्षमता होती है। आंवले में भी कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये शरीर के सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

8. बालों की सेहत के लिए फायदेमंद

सर्दियों में बालों का ड्राईनेस और टूटने की समस्या काफी बढ़ जाती है। आंवले में मौजूद विटामिन सी कोलेजन निर्माण और आयरन के अवशोषण में मदद करता है। वहीं, चुकंदर में मौजूद फोलेट और अन्य पोषक तत्व शरीर की सेहत के लिए जरूरी हैं। इन पोषक तत्वों से भरपूर जूस संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकता है। हालांकि, बालों के झड़ने की समस्या रोकने के लिए सिर्फ इस जूस पर निर्भर रहना सही नहीं है।

सर्दियों में चुकंदर और आंवले का जूस कैसे बनाएं?

आंवले और चुकंदर का जूस तैयार करने के लिए आपको ये चीजें चाहिए-

  • चुकंदर- 1 छोटा
  • आंवले- 2
  • पानी- आधा गिलास
  • अदरक- 1 इंच (ऑप्शनल)
  • पुदीने की पत्तियां- 3 से 4

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले चुकंदर और आंवले को अच्छी तरह धो लें।
  • चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काट लें और आंवले के बीज निकाल दें।
  • दोनों को मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिला लें।
  • आप चाहें तो अदरक और पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर जूस तैयार कर लें।
  • इसे छानने के बजाय बिना छाने पीना बेहतर होता है, ताकि फाइबर भी मिल सके।

इसे भी पढ़ें: आंवला या संतरा: सर्दियों में इम्यूनिटी के लिए कौन सा फल है बेस्ट?

कितना और कब पीना चाहिए?

सर्दियों में रोजाना लगभग एक कप चुकंदर और आंवले का ताजा जूस पीना काफी हो सकता है। इसे सुबह नाश्ते के साथ या दिन में किसी भी समय लिया जा सकता है। चुकंदर और आंवले के जूस को खाली पेट पीना जरूरी नहीं है।

निष्कर्ष
सर्दियों में चुकंदर और आंवले का जूस शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देने वाला एक हेल्दी विकल्प है। यह इम्यूनिटी, स्किन, दिल की सेहत, पाचन और नॉर्मल एनर्जी को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसके फायदे पाने के लिए संतुलित मात्रा में पीना जरूरी है। ध्यान रखें, यह ड्रिंक आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का विकल्प नहीं हो सकता है। नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद, संतुलित भोजन और अच्छी लाइफस्टाइल के साथ चुकंदर और आंवले का जूस सर्दियों में आपकी डाइट का एक अच्छा हिस्सा बन सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कौन सी बीमारी में चुकंदर नहीं खाना चाहिए?

    चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए किडनी स्टोन या किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं से पीड़ित लोगों को चुकंदर खाने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
  • आंवला का जूस कब नहीं पीना चाहिए?

    अगर आपको एसिडिटी, पेट में अल्सर या पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं तो खाली पेट आंवला का जूस पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद एसिड आपकी समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, सर्जरी से कुछ समय पहले या ब्लीडिंग की समस्या में डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Read Next

→ बिना प्रिजर्वेटिव 30 दिन तक स्टोर करें आंवले का जूस, रोज 2 चम्मच पीने से मिलेंगे ये 7 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 11:22 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra