Tue Nov 17, 2026 | 02:16 PM IST

Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician

खजूर बनाम अंजीर, डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

डायबिटीज में खजूर के बजाय अंजीर को बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होते हैं और ब्लड शुगर भी संतुलित रहता है। जानें इनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू के बारे में।
खजूर बनाम अंजीर, डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
खजूर बनाम अंजीर, डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

अंजीर और खजूर, दोनों ही फायदेमंद हैं और अक्सर लोग इनका सेवन नियमित रूप से करते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, पाचन क्षमता में सुधार होता है और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होने के कारण इसका सेवन करने से बीमार पड़ने का रिस्क भी घटता है। कई डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन करते हैं। सवाल है, डायबिटीज के मरीजों के लिए इनमें से बेहतर विकल्प क्या है?

इस बारे में Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital बताते हैं, "खजूर की तुलना में अंजीर को डायबिटीज के मरीजों के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, दोनों को ही सीमित मात्रा में बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है, जिससे ब्लड शुगर पर कोई नेगेटिव असर नहीं पड़ता है। हां, डायबिटीज में किसी भी चीज का सेवन करने से पहले उसके पोर्शन साइज पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।"

क्या है बेहतर?

क्रम विशेषता अंजीर

खजूर

1. ग्लाइसेमिक इंडेक्स अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स यानी GI काफी है। यह करीब 55 से 61 के बीच है। यही विशेषता इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयुक्त बनाती है। खजूर का GI कम से मध्यम (Low to Moderate) श्रेणी का होता है, जो कि 42 से 62 के बीच अलग-अलग होता है। कुछ खास किस्म के खजूर (जैसे मेडजूल या अन्य बड़ी किस्में) तेजी से असर करने वाली नेचुरल शुगर से भरपूर होती हैं।
2. ब्लड शुगर पर असर करीब 100 ग्राम अंजीर में लगभग 48 ग्राम प्राकृतिक शुगर होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है। इसलिए इनका सेवन करने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। यहां तक कि खाना खाने के बाद भी इसका सेवन करने से ब्लड शुगर पर प्रभाव नजर आता है।
3. फाइबर का स्रोत अंजीर में डाइटरी फाइबर होता है, जिस वजह से ग्लूकोज का अवशोषण धीमा हो जाता है। साथ ही, इसका पाचन तंत्र पर भी अच्छा असर पड़ता है। अंजीर की तरह, खजूर भी फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसमें इनसॉल्यूबल फाइबर अधिक होता है, जिससे मल त्याग प्रक्रिया सामान्य होती है। इससे डाइजेशन में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करते हैं ये 6 ड्राई फ्रूट्स, दुबले-पतले हैं तो डाइट में जरूर करें शामिल

क्या कहती है स्टडी?

Dates Vs Figs Which Is Better For Managing DiabetesDates Vs Figs Which Is Better For Managing Diabetes

साल 2020 में Scientific Reports में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अंजीर के फल से निकाला गया एब्सिसिक एसिड (Abscisic Acid-ABA) का अर्क ब्लड शुगर और मांसपेशियों के मेटाबॉलिज्म को सुधारने के लिए जाना जाता है। असल में, इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ाए बिना ही फास्टिंग ब्लड शुगर, ग्लूकोज टॉलरेंस और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है। वहीं, World Journal Of Diabetes जर्नल में प्रकाशित समीक्षा लेख के अनुसार, खजूर ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक है। हालांकि, डायबिटीज के मरीज अपने ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को मैनेज करने के लिए इसका सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं।

कैसे खाएं?

आप अंजीर या खजूर, दोनों का सेवन करते समय सावधानी बरतें और इसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखें, जैसे-

  • एक बार में महज एक अंजीर का सेवन करें और छोटे आकार के खजूर एक या दो ही खाएं।
  • अंजीर या खजूर को प्रोटीन के साथ पेयर करना अधिक फायदेमंद होता है। इसके लिए आप नट्स जैसे अखरोट या बादाम, सीड्स आदि विकल्प को चुन सकते हैं।
  • अंजीर का सेवन करें या खजूर का, अपने ब्लड शुगर को मॉनिटर करना न भूलें।

अंजीर और खजूर खाने के फायदे

Ms. Veena V के अनुसार, अंजीर और खजूर में पोषक तत्व और प्लांट कंपाउंड्स कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, जैसे-

  1. खजूर और अंजीर दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स के अच्छे स्रोत हैं, जो हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाव करते हैं।
  2. पुरानी सूजन को कम करने में मददगार।
  3. ब्लड वेसल्स की कार्यप्रणाली में सुधार।
  4. हाई ब्लड शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद।
  5. हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों के रिस्क में कमी।

इसे भी पढ़ें: मर्दाना ताकत के लिए अंजीर कैसे खाएं? जिनसे बढ़ेगा पुरुषों का स्टैमिना

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने की बात यह है कि खजूर और अंजीर दोनों ही स्वादिष्ट फल हैं और लगभग एक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए ताजे अंजीर या खजूर, सूखे की तुलना में अधिक सुरक्षित होते हैं, क्योंकि सुखाने पर इनमें शुगर और कैलोरी की डेंसिटी काफी बढ़ जाता है।। हां, अगर आपको यह जानना है कि डायबिटीज के लिए क्या बेहतर विकल्प है, तो आप इस संबंध में अपने एक्सपर्ट से मिलें। वे आपके ब्लड शुगर के स्तर की जांच करेंगे, स्वास्थ्य आकलन करेंगे और इस तरह आपके लिए क्या फायदेमंद है, यह बताएंगे। वैसे विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि खजूर की तुलना में अंजीर का सेवन करना अधिक लाभकारी माना जाता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या जेस्टेशनल डायबिटीज में महिलाएं अंजीर या खजूर खा सकती हैं?

    जेस्टेशनल डायबिटीज होने पर महिलाएं सिर्फ डॉक्टर की अनुमति से ही दिन में 1 भिगोया हुआ अंजीर या 1 छोटा खजूर खा सकती हैं।
  • क्या किडनी की समस्या से जूझ रहे डायबिटीज मरीज अंजीर या खजूर का सेवन कर सकते हैं?

    खजूर और सूखे अंजीर दोनों में पोटैशियम की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। इसलिए डायबिटीज के किडनी मरीज नेफ्रोलॉजिस्ट की सलाह पर ही इनका सेवन करें।

Read Next

→ रोजाना कितना नमक खाना चाहिए? ज्यादा सेवन है सेहत के ल‍िए खतरा, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 17, 2026 12:55 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Ms Veena V