फाइबर, विटामिन्स, प्रोटीन से भरपूर ओट्स अब ज्यादातर घरों में पाया जाता है। ओट्स में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स भी पाए जाते हैं। कई लोग ओट्स को दूध के साथ लेना पसंद करते हैं और उनके मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या ओट्स को दूध के साथ लेने के कारण वजन बढ़ सकता है? दरअसल ओट्स को वेट लॉस के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और वेट गेन के लिए भी। ऐसे में यह कहना ठीक नहीं होगा कि ओट्स को दूध के साथ लेने से वजन बढ़ सकता है, बल्कि ओट्स को दूध के साथ लेने से वजन घटना या बढ़ना इस बात पर निर्भर करता है कि इंग्रीडिएंट्स क्या हैं और कितनी मात्रा में लिए जा रहे हैं? आइए विस्तार से समझते हैं कि ओट्स और दूध का कॉम्बिनेशन वेट गेन या वेट लॉस दोनों ही काम कैसे करता है? बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
| ओट्स + दूध लेने का तरीका | वेट लॉस के लिए | वेट गेन के लिए |
| ओट्स की मात्रा | 30 से 40 ग्राम | 60 से 80 ग्राम |
| दूध | लो फैट या टोंड मिल्क | फुल फैट मिल्क |
| फल | सेब या बेरीज | केला, चीकू, आम |
| नट्स | बादाम, मखाने | खजूर, काजू |
| पीनट बटर | न डालें | 1 से 2 चम्मच |
| चीनी | न डालें | रिफाइंड शुगर की जगह मीठे फलों का इस्तेमाल करें |
दूध और ओट्स में कितनी कैलोरी होती है?
एक बाउल ओट्स और दूध को खाने से शरीर को करीब 200 से 230 कैलोरी मिल सकती हैं। कैलोरी दूध और ओट्स के प्रकार और मात्रा पर भी निर्भर करती हैं जैसे लो स्किम्ड मिल्क का इस्तेमाल करेंगे, तो कैलोरी कम हो सकती है वहीं फुल फैट मिल्क के सेवन से कैलोरी बढ़ सकती है। अगर ओट्स को कम ड्राई फ्रूट्स, शहद और चीनी के बगैर स्किम्ड दूध के साथ खाया जाए, तो वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
दूध और ओट्स लेने से वजन कब बढ़ सकता है?
milk-and-oats-cause-weight-gain-or-not
ओट्स और दूध अपने आप में समस्या नहीं हैं, लेकिन इन्हें कैसे तैयार किया जा रहा है इसमें वजन बढ़ने का कारण छुपा है-
- अगर ओट्स की मात्रा ज्यादा लेंगे, तो वजन बढ़ सकता है इसलिए पोर्शन कंट्रोल जरूरी है।
- फुल फैट मिल्क के साथ ओट्स खाएंगे, तो भी वजन बढ़ सकता है। वेट लॉस के लिए स्किम्ड मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ओट्स और दूध में चीनी मिलाकर खाने से भी वजन बढ़ सकता है। इससे टोटल कैलोरी बढ़ जाती हैं।
- ओट्स और दूध में बादाम, अखरोट, काजू, पीनट बटर जैसे इंग्रीडिएंट्स डालकर खाने से भी वजन बढ़ सकता है।
- ओट्स के साथ फल मिलाकर खाना एक पौष्टिक विकल्प है, लेकिन ओटमील में केला या अन्य हाई कैलोरी फल डालकर खाने से वजन बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए ओट्स खाने का सही तरीका क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें
ओटमील खाकर वेट लॉस की गारंटी नहीं है: स्टडी
साल 2024 में Journal Of Nutrition And Food Security में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, अक्सर ओटमील को वेट लॉस रेसिपी माना जाता है, जबकि स्टडी में देखा गया कि ओट्स का सेवन करके बॉडी वेट या BMI में कुछ खास अंतर देखने को नहीं मिला। इसलिए इसे वेट लॉस फूड के तौर पर देखने के बजाय हेल्दी डाइट में शामिल करना चाहिए।
साल 2018 में European Journal Of Clinical Nutrition में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, जब ओट्स को 110 ग्राम स्किम्ड दूध के साथ लिया गया, तो ब्लड शुगर लेवल कम बढ़ा जो कि वेट मैनेजमेंट को सपोर्ट करता है। हालांकि, स्किम्ड मिल्स लेने से कितना वजन घटेगा इस पर कोई जानकारी स्टडी में नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- क्या इंस्टेंट ओट्स वाकई हेल्दी ब्रेकफास्ट है? जानें रिसर्च और एक्सपर्ट क्या कहते हैं
वेट लॉस के लिए ओट्स का सेवन कैसे करें?
- ओट्स को रातभर भिगो दें और सुबह इसे खाएं। इससे शरीर को रेजिस्टेंस स्टार्च मिलेगा। रेजिस्टेंस स्टार्च ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और वेट लॉस को सपोर्ट करता है।
- 30 ग्राम ओट्स में करीब 112 कैलोरी होती है इसलिए सीमित मात्रा में ही ओट्स का सेवन करें वरना वजन बढ़ सकता है।
- इंस्टेंट ओट्स खाने के बजाय स्टील कट ओट्स और रोल्ड ओट्स चुनें। ये कम प्रोसेस्ड विकल्प हैं। इन दोनों में से भी स्टील कट ओट्स को ज्यादा हेल्दी माना जाता है।
क्या रात में भी ओट्स खा सकते हैं?
हां, ओट्स को डिनर में भी खा सकते हैं। ओट्स में मौजूद विटामिन बी6 और ट्रिप्टोफैन से स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन को सपोर्ट मिलता है जिससे कई लोगों को ओट्स खाकर अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष:
दूध और ओट्स खाने से वजन बढ़ता है, यह कहना पूरी तरह से सही नहीं है क्योंकि इस कॉम्बिनेशन का सेवन करके वेट मैनेजमेंट यानी वेट लॉस में भी मदद मिलती है। अगर ओट्स के साथ दूध में शहद, चीनी, काजू, खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स, पका केला वगैरह इंग्रीडिएंट्स मिलाएंगे, तो वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा, अगर स्किम्ड दूध की जगह फुल फैट मिल्क का सेवन करेंगे, तो भी वजन बढ़ सकता है। 30 ग्राम ओट्स में करीब 112 कैलोरी होती है इसलिए अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना है, तो इसकी सीमित मात्रा ही लें। वेट लॉस के लिए इंस्टेंट ओट्स के बजाय स्टील कट या रोल्ड ओट्स का सेवन करें। ओट्स को रातभर भिगोकर सुबह खाएं, इससे उसमें रेजिस्टेंस स्टार्च बनेगा जिससे वेट लॉस को सपोर्ट मिलेगा। ओट्स खाने से नींद अच्छी आती है इसलिए रात में भी इसका सेवन कर सकते हैं।
image credit: magnific
FAQ
स्टील कट और रोल्ड ओट्स में क्या अंतर है?
स्टील कट ओट्स को छोटे टुकड़ों में काटकर तैयार होते हैं। इन ओट्स से दलिया बनाया जाता है। ये सबसे कम प्रोसेस्ड ओट्स होते हैं। ओट्स को अगर स्टीम करके मशीन में प्रेस कर दिया जाए, तो ये रोल्ड ओट्स बन जाते हैं। रोल्ड ओट्स का इस्तेमाल स्मूदी या ओटमील बनाने के लिए किया जाता है।क्या ओट्स से कब्ज की समस्या दूर होती है?
ओट्स में फाइबर होता है, जो मल को नरम करने और आंतों की सेहत को सुधारकर कब्ज दूर करने में मदद कर सकता है। साथ में पर्याप्त पानी का सेवन भी जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 24, 2026 16:44 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Sep 24, 2026 16:44 IST
Modified By : Yashaswi MathurSep 24, 2026 16:44 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha
