Sun Sep 27, 2026 | 12:21 AM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

हाई कोलेस्ट्रॉल में ड्राई फ्रूट्स खाना कितना सही और कौन से खाएं - कौन से नहीं? जानें डॉक्टर से

हाई कोलेस्ट्रॉल में ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सही चुनाव और मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। डॉ. अरविंद के अनुसार, बादाम, अखरोट, पिस्ता और बिना नमक वाली मूंगफली सीमित मात्रा में दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल में ड्राई फ्रूट्स खाना कितना सही और कौन से खाएं - कौन से नहीं? जानें डॉक्टर सेहाई कोलेस्ट्रॉल में ड्राई फ्रूट्स खाना कितना सही और कौन से खाएं - कौन से नहीं? जानें डॉक्टर से

आज के समय में ज्यादातर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे राहत और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अक्सर लोगों को नियमित एक्सरसाइज, हेल्दी फूड्स और अन्य हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों को अपनाने की सलाह दी जाती है, जिसमें हेल्दी खाना एक जरूरी हिस्सा है। हेल्दी खाने में अक्सर ड्राई फ्रूट्स को भी जोड़कर देखा जाता है, लेकिन ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड के मौजूद होने के कारण कई लोग सोचते हैं कि क्या इनको हाई कोलेस्ट्रॉल में खाना सही है? आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

हाई कोलेस्ट्रॉल में ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं?

डॉ. अरविंद के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉल का मतलब यह नहीं है कि आपको सभी ड्राई फ्रूट्स से परहेज करना चाहिए। असल में, कई तरह के नट्स को दिल के लिए फायदेमंद डाइट में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि उनमें अनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और दूसरे पोषक तत्व होते हैं। हालांकि, इनकी मात्रा और इन्हें तैयार करने का तरीका मायने रखता है।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर भूलकर भी न करें डाइट से जुड़ी ये 8 गलतियां, दिल की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

हाई कोलेस्ट्रॉल में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं?

डॉ. अरविंद कहते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल में बादाम, अखरोट, पिस्ता और मूंगफली जैसे कुछ ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है, ये अच्छे ऑप्शन हैं। इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में ही।

  • बादाम खाएं: बादाम से हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन मिलता है।
  • अखरोट खाएं: अखरोट में खासतौर पर पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है, जिसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एक प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैट) शामिल है।
  • पिस्ता खाएं: पिस्ता में अनसैचुरेटेड फैट और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
  • बिना नमक वाली मूंगफली खाएं: हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में सीमित मात्रा में इनको भी बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

is it advisable to eat dry fruits when you have high cholesterol which ones to include 1is it advisable to eat dry fruits when you have high cholesterol which ones to include 1

क्या कहती है स्टडी?

साल 2010 में The Journal of Nutrition में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, पिस्ता खाने से शरीर में ऑक्सीडाइज्ड-एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल जो दिल की बीमारी का कारण बनता है) में काफी कमी आती है। पिस्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जैसे ल्यूटिन और गामा-टोकोफेरोल खून में बढ़ जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

पिस्ता खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) भी कम होता है। दिल के लिए हेल्दी डाइट में पिस्ते को शामिल करने से एंटीऑक्सीडेंट बढ़ते हैं और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

नट्स खाने का सही तरीका क्या है?

डॉ. अरविंद कहती हैं, सबसे जरूरी बात यह है कि आप सादे, बिना नमक वाले और बिना भुने या ड्राई-रोस्टेड नट्स चुनें, न कि चीनी, नमक, कैरमेल या दूसरे फ्लेवर वाले नट्स। नमक वाले नट्स से शरीर में जरूरत से ज्यादा सोडियम जा सकता है, जबकि चीनी वाले नट्स से एडेड शुगर और कैलोरी बढ़ सकती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कितने नट्स खाने चाहिए?

डॉ. अरविंद बताते हैं, नट्स में एनर्जी ज्यादा होती है, इसलिए इनकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। कई वयस्कों के लिए एक मुट्ठी (लगभग 25-30 ग्राम) नट्स की सही मात्रा हो सकती है, जो उनकी कुल कैलोरी की जरूरत पर निर्भर करता है। हेल्दी मानकर ज्यादा मात्रा में नट्स खाने से भी कैलोरी और वजन बढ़ सकता है।

नट्स और सूखे मेवों (जैसे किशमिश, खजूर, अंजीर और खुबानी) के बीच अंतर समझना भी जरूरी है। इनसे फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स तो मिलते हैं, लेकिन सुखाने की प्रक्रिया से इनमें नेचुरल शुगर और कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग इन्हें सीमित मात्रा में खा सकते हैं, लेकिन कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले फैट की बात करते समय इन्हें नट्स के साथ नहीं मिलाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हार्ट को हेल्दी रखेंगे ये 7 ड्राई फ्रूट्स, डॉक्टर से जानें क्यों हैं ये दिल के लिए फायदेमंद?

हाई कोलेस्ट्रॉल में किन बातों का रखें ध्यान

डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल वाले व्यक्ति के लिए, किसी एक खाने की चीज से ज्यादा पूरी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। सैचुरेटेड फैट वाली चीजों (जैसे फैटी मीट, मक्खन, घी और कुछ तली हुई या ज्यादा प्रोसेस की हुई चीजों) की जगह अनसैचुरेटेड फैट वाली चीजें खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. अरविंद का कहना है, जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा है या जिन्हें दिल की बीमारी का खतरा है, उन्हें अपनी डाइट के बारे में डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह लेनी चाहिए। नट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन जब दवा या लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत हो, तो ये उनकी जगह नहीं ले सकते है।

निष्कर्ष

हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में बादाम, अखरोट, पिस्ता और बिना नमक वाली मूंगफली को सीमित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर और अनसैचुरेटेड फैट होते हैं। ऐसे में इसका सही तरीके से सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

ध्यान रहे, हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में खान-पान से जुड़ी चीजों को खाने से पहले और किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • हाई कोलेस्ट्रॉल में क्या खाना चाहिए?

    हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत के लिए फाइबर, हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से युक्त सेब, संतरे, पालक, हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और लहसुन जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या करें?

    हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत के लिए नियमित रूप से बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, वजन कम करें, स्मोकिंग और अल्कोहल के सेवन से बचें।

Read Next

→ कहीं आपका खानपान तो नहीं बन रहा सिरदर्द का कारण, जानें क्या खाएं और क्या न खाएं?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 26, 2026 23:06 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content