Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

फुल बॉडी स्ट्रेचिंग के लिए रोज सुबह 10 मिनट करें ये योगासन, शरीर बनेगा ज्यादा फ्लेक्सिबल

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को योग और एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है, लेकिन समय की कमी के कारण लोग कर नहीं पाते हैं। ऐसे में नियमित रूप से दस मिनट के लिए कुछ योगासनों को किया जा सकता है, जिससे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है। आइए लेख में जानें -

10 Minutes Morning Yoga Routine For Full Body Stretching In Hindi: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को फिजिकल एक्टिविटीज को बढ़ावा देने, नियमित 30 मिनट के लिए एक्सरसाइज करने और योग करने की सलाह दी जाती है, लेकिन काम की भागदौड़ और कई अन्य कारणों से अक्सर लोग एक्सरसाइज के लिए टाइम नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटीज कम हो जाती हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप नियमित रूप से बस 10 मिनट के लिए फुड बॉडी की स्ट्रेचिंग के लिए कुछ योगासनों को कर सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। ऐसे में आइए उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम (Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar) से जानें फुल बॉडी स्ट्रेचिंग के लिए रोज सुबह 10 मिनट के लिए कौन से योगासन करने चाहिए?

फुल बॉडी स्ट्रेचिंग के लिए योगासन

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, नियमित रूप से योग करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा नियमित रूप से करने से शरीर की स्ट्रेचिंग करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने, स्ट्रेस को कम करने, शरीर को मजबूती देने, दर्द को कम करने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने, शरीर को एनर्जी देने, श्वसन तंत्र को दुरुस्त रखने, ब्रेन को रिलैक्स करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम कहते हैं कि, शरीर को स्ट्रेच करने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए सूर्य नमस्कार करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन इसके अलावा, भी कुछ योगासनों को किया जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार करने, मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या रात को स्ट्रेचिंग करने से नींद की क्वालिटी बेहतर होती है? जानें डॉक्टर की राय

मार्जरीआसन-बिटिलासन

शरीर के स्ट्रेचिंग के लिए मार्जरीआसन-बिटिलासन को किया जा सकता है, जिसे काउ कैट पोज कहा जाता है। इसको करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी के बेहतर करने, पोस्चर में सुधार करने, रीढ़ की हड्डी में सुधार करने, दर्द कम करने और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

ten minute morning yoga routine for full body stretch in hindi 01

भुजंगासन करें

शरीर की स्ट्रेचिंग के लिए सुबह के समय नियमित रूप से भुजंगासन को करना भी फायदेमंद होता है, जिसको कोबरा पोज भी कहा जाता है। इसको करने से पीठ के दर्द को कम करने, फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार करने, पोस्चर में सुधार करने, लंग्स को हेल्दी रखने, मांसपेशियों को स्ट्रेच करने, शरीर को एनर्जी देने और रीढ़ की हड्डी को मजबूती देने में मदद मिलती है।

बालासन करें

शरीर की स्ट्रेचिंग के लिए बालासन करना फायदेमंद होता है। इसको चाइल्ड पोज के नाम से भी जाना जाता है। इसको करने से रीढ़ की हड्डी को फ्लेक्सिबल बनाने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, ब्रेन को रिलैक्स करने, स्ट्रेस को कम करने, थकान कम करने, तंत्रिका तंत्र को बैलेंस करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।

अधोमुख श्वानासन

अधोमुख श्वानासन, जिसको डाउनवर्ड फेसिंग डॉग पोज के नाम से भी जाता है। इसको करने से रीढ़ की हड्डी को मजबूती देने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, स्ट्रेस को कम करने और शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: अर्थराइटिस में स्ट्रेचिंग क्यों जरूरी है? एक्‍सपर्ट से जानें फायदे और इसे करने का सही तरीका

त्रिकोणासन करें

शरीर की स्ट्रेचिंग के लिए त्रिकोणासन करना भी फायदेमंद होता है। इसको नियमित रूप से करने से रीढ़ की हड्डी को मजबूती देने, पाचन में सुधार करने, वजन कम करने, पीठ दर्द को कम करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, कमर, जांघों और कंधों को स्ट्रेच करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसको करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और मांसपेशियों के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है।

सेतुबंधासन करें

सेतुबंधासन, जिसको ब्रिज पोज भी कहा जाता है। इसको करने से पीठ और कूल्हे की मांसपेशियों को मजबूती देने, रीढ़ की हड्डी को मजबूती देने, स्ट्रेस को कम करने, थायराइज को बैलेंस करने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

नियमित रूप से 10 मिनट के लिए शरीर को स्ट्रेच करने के लिए मार्जरीआसन-बिटिलासन, भुजंगासन, बालासन, अधोमुख श्वानासन, त्रिकोणासन और सेतुबंधासन जैसे योगासनों को किया जा सकता है। इनको करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, कोई भी मेडिकंल कंडीशन या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर डॉक्टर की सलाह और एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की जकड़न कैसे दूर करें? अपनाएं ये 3 आसान उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 06, 2026 10:59 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Mar 06, 2026 10:59 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content