Thu Oct 15, 2026 | 03:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Major Rajesh Bhardwaj , ENT Specialist & Head and Neck Surgeon

क्या नहाने के बाद आपके कान में भी मचती है खुजली? डॉक्टर से जानें इसका कारण

नहाने के बाद कान में खुजली होना नमी या इंफेक्शन का संकेत हो सकता है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। डॉ. राजेश भारद्वाज के अनुसार, यह ओटाइटिस एक्सटर्ना या अन्य समस्याओं का लक्षण हो सकता है।
क्या नहाने के बाद आपके कान में भी मचती है खुजली? डॉक्टर से जानें इसका कारणक्या नहाने के बाद आपके कान में भी मचती है खुजली? डॉक्टर से जानें इसका कारण

नहाने के बाद अक्सर कई लोगों को कान में अजीब सी खलबली महसूस होती है। कई लोगों को नहाने के बाद कान में खुजली होने की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसे अक्सर लोग आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि यह छोटी सी समस्या कान में किसी अंदरूनी इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। आइए इस लेख में Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj, Consultant, MedFirst ENT Centre, New Delhi से जानते हैं कि नहाने के बाद कान में खुजली किन कारणों से होती है?

नहाने के बाद कान में खुजली क्यों होती है?

Dr. Rajesh Bhardwaj का कहना है कि नहाने के बाद कान में खुजली होना एक आम समस्या है। कई लोग कान में होने वाली इस खुजली को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो इसके पीछे कान की स्किन में जलन, नमी या इंफेक्शन जैसे कारण हो सकते हैं। हमारे कान की बाहरी नली में स्किन की एक नेचुरल सुरक्षा परत होती है। इसके अलावा, कान में बनने वाला वैक्स यानी मैल भी धूल, पानी और बाहरी कणों से सुरक्षा देने में मदद करता है। जब कान में बार-बार पानी जाता है या लंबे समय तक नमी बनी रहती है तो स्किन की यह नेचुरल सुरक्षा परत प्रभावित हो सकती है।

साल 2021 में International Journal of Otorhinolaryngology and Head and Neck Surgery में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, कान में खुजली होने का कारण कान की नली में पानी और नमी का रुक जाना है, जिससे फंगल इंफेक्शन या बाहरी कान में सूजन और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही, नहाने के दौरान कान में पानी जाने से पहले से जमा वैक्स फूल जाता है या पानी लगने और ज्यादा सफाई करने से कान की नेचुरल चिकनाई हट जाने के कारण स्किन ड्राई हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: कान के अंदर बहुत ज्यादा खुजली हो तो क्या करें? जानें डॉक्टर की सलाह

कान में नमी और इंफेक्शन

Dr. Rajesh Bhardwaj बताते हैं कि कान में लगातार नमी रहने से बाहरी कान की नली में बैक्टीरिया या फंगस पनपने का खतरा बढ़ सकता है। इसके कारण होने वाले इंफेक्शन को ओटाइटिस एक्सटर्ना या स्विमर ईयर के रूप में में जाना जाता है। इसकी शुरुआत में कान में खुजली हो सकती है, लेकिन समस्या बढ़ने पर दर्द, रेडनेस, सूजन, कान से लिक्विड निकलना और सुनने में परेशानी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

itching-in-ears-after-bathingitching-in-ears-after-bathing

कान में खुजली होने के अन्य कारण

Dr. Rajesh Bhardwaj बताते हैं कि कान में बार-बार होने वाली खुजली खासकर नहाने के बाद पानी जमा होने या इंफेक्शन के अलावा अन्य कई कारणों से हो सकती है, जिनमें शामिल हैं-

  • एक्जिमा
  • स्किन की एलर्जी
  • कान में वैक्स की कमी
  • ईयरफोन और ईयरबड्स का इस्तेमाल

ध्यान रहे, कान को साफ करने के लिए कॉटन बड्स, उंगली या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इससे कान की नली की स्किन पर चोट लग सकती है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

कान की सही देखभाल के लिए जरूरी सावधानियां

Dr. Rajesh Bhardwaj के अनुसार, नहाने के बाद कान के बाहरी हिस्से को मुलायम तौलिए से धीरे-धीरे सुखाएं और सिर को एक तरफ झुकाकर पानी को नॉर्मल तरीके से बाहर निकलने दें। कान के अंदर कोई चीज डालकर पानी निकालने की कोशिश बिल्कुल न करें। खासकर, जिन लोगों को बार-बार नहाने के बाद कान में खुजली की समस्या होती है, उन्हें डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या आप घंटों ईयरफोन लगाते हैं? ENT विशेषज्ञ से जानें कानों में हो सकती हैं 7 परेशानियां

डॉक्टर से कब कंसल्ट करें?

नहाने के बाद कानों में खुजली के साथ तेज दर्द, सूजन, कान से पस निकलना या सुनने में कमी जैसे लक्षण नजर आते हैं तो ईएनटी स्पेशलिस्ट से जांच करवाना जरूरी है। समय पर कान में खुजली होने के सही कारणों का पता लगाने से इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है और सही इलाज मिल सकता है।

निष्कर्ष
नहाने के बाद कान में होने वाली खुजली को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह कान के इंफेक्शन की शुरुआत हो सकती है। अपने कानों को हमेशा सूखा और साफ रखना इस समस्या से बचने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। कान को साफ करने के लिए कॉटन बड्स या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे आपके कान की स्थिति बिगड़ सकती है। ध्यान रहे, कान में किसी भी तरह की समस्या लगातार बनी रहने पर बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए, ताकि समय पर सही इलाज मिल सके।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कान में खुजली से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें?

    कान में खुजली से राहत पाने के लिए कान के बाहरी हिस्से को धीरे-धीरे सहलाएं और सिर को एक तरफ झुकाकर पानी या नमी को बाहर आने दें। इसके अलावा, खुजली मिटाने के लिए कान के अंदर कभी भी उंगली, कॉटन बड या कोई नुकीली चीज बिल्कुल न डालें।
  • सरसों का तेल कान में डालने से क्या होगा?

    बिना डॉक्टर की सलाह के कान में सरसों का तेल डालना खतरनाक और नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए, कानों में खुद से तेल डालने से बचना चाहिए।

Read Next

→ बार-बार खाने की आदत कैसे बढ़ा सकती है दांतों में सड़न? डेंटिस्ट से जानें बचाव के 5 उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 15, 2026 14:14 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Major Rajesh Bhardwaj