मानसून और नमी वाले मौसम में त्वचा अक्सर बीमार हो जाती है। नमी के कारण त्वचा में रैशेज, फंगल इंफेक्शन और खुजली जैसी समस्याएंं होने लगती हैं। नमी वाले मौसम में फंंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा दोगुना हो जाता है। यह मौसम बैक्टीरिया और फंगस को ग्रो होने के लिए अनुकूल माहौल देता है। नमी के कारण खुजली, रैशेज और इंफेक्शन से बचने के उपाय जानने के लिए हमने Dr. Sindhura Mandava, Sr. Consultant Dermatologist & Aesthetics At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

त्वचा को साफ और ड्राई रखें
नमी वाले मौसम में पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखना जरूरी है। त्वचा के उन हिस्सों को साफ और ड्राई रखें जहां से त्वचा मुड़ती है जैसे बगल, जांघ और पैर की उंगलियों के बीच की जगह। त्वचा को साफ रखने के लिए रोजाना स्नान करें और नहाने के बाद या एक्सरसाइज के बाद त्वचा को थपथपाकर सुखाएंं।
यह भी पढ़ें- स्किन फंगल इंफेक्शन कितने दिन में ठीक होता है? डॉक्टर से जानें जरूरी सावधानियां
मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें
पैरोंं को फंगल इंंफेक्शन से बचाने के लिए जूतों में एंंटीफंगल पाउडर छिड़कें। कोशिश करें कि खुली उंंगलियों वाली सैंडल पहनें, इससे उंंगलियों के बीच नमी नहीं होगी और इंफेक्शन नहींं फैलेगा। साथ ही गौर करें कि त्वचा में रेडनेस, पपड़ीदार धब्बे न हों। इन्हें नजरअंदाज करने से बचें।
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक, फंगल बीमारियों के लिए एंंटीफंगल दवाओं का ही इस्तेमाल करें। ये दवाएं ओरल पिल या क्रीम के रूप में हो सकती हैं। एंटीबायोटिक्स से फंगल इंफेक्शन का इलाज नहीं हो सकता है इसलिए उसका इस्तेमाल न करें, उल्टा इससे फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- पसीना के कारण हो सकता है इंफेक्शन, गर्मी में इन गलतियों से बचाव है जरूरी
नमी वाले मौसम में सूती कपड़े पहनें
नमी वाले मौसम में तंंग और सिंंथेटिक कपड़ों को पहनने के बजाय ढीले, हवादार और सूती कपड़े पहनें। अगर ज्यादा पसीना आता है, तो जांघों के आसपास एंटीफंगल पाउडर लगा सकते हैं। पाउडर, त्वचा की नमी को सोख लेगा। साथ ही अपने जूते, मोजे या तौलिया दूसरों के साथ शेयर करने से बचें।
यह भी पढ़ें- कूलर की नमी और फंगस कैसे बिगाड़ सकते हैं फेफड़ों की सेहत? मानें डॉक्टर की सलाह
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट लें
इंफेक्शन से बचने के लिए हाइजीन बरकरार रखना जरूरी है, लेकिन अच्छी डाइट का सेवन भी जरूरी है। इंफेक्शन से बचने के लिए और इम्यूनिटी को बढ़ाएंं और ही सब्जियां, ताजे फल, एंंटीऑक्सीडेंट रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और इंंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलेगी।
निष्कर्ष:
नमी वाले मौसम में इंफेक्शन से बचने के लिए त्वचा को साफ रखें, ड्राई रखें, सूती कपड़े पहनें, मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट लें।
FAQ
फंगल इंफेक्शन होने पर क्या करें?
फंंगल इंफेक्शन होने पर डॉक्टर से संपर्क करें, वे आपको एंटीफंगल दवाएं देंगे जिससे राहत मिलेगी। प्रभावित एरिया को ज्यादा से ज्यादा नमी मुक्त रखने का प्रयास करें।फंगल इंफेक्शन के लक्षण क्या हैं?
फंगल इंफेक्शन होने पर लाल चकत्ते, तेज खुजली, जलन जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। फंंगल इंफेक्शन एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 20, 2026 13:45 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 20, 2026 13:45 IST
Published By : Yashaswi Mathur