Thu Oct 15, 2026 | 08:06 PM IST

Medically Reviewed by Dr Brunda M S , Internal Medicine

भूख कम लगना किस कमी का संकेत हो सकता है? डॉक्टर से जानें कब जांच जरूरी

भूख कम लगने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें जिंक, आयरन और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों की कमी, इंफेक्शन, स्ट्रेस, दवाइयों के साइड इफेक्ट और पुरानी बीमारियां भी भूख को प्रभावित करती हैं।
भूख कम लगना किस कमी का संकेत हो सकता है? डॉक्टर से जानें कब जांच जरूरीभूख कम लगना किस कमी का संकेत हो सकता है? डॉक्टर से जानें कब जांच जरूरी

काम की भागदौड़ के कारण कई लोग खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, तो वहीं कई लोगों को भूख कम लगती है, जिसके कारण वे कम खाना खाते हैं और कमजोरी या थकान होने जैसी समस्याएं होती हैं। बता दें, कई बार भूख न लगने की समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकती है। आइए इस बारे में Dr. Brunda M S, Sr. Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

भूख कम लगना किसकी कमी से होता है?

Dr. Brunda के अनुसार, भूख न लगने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक कारण पोषक तत्वों की कमी (न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी) भी हो सकता है। जिंक, आयरन, विटामिन B12 और फोलेट जैसे कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी से भूख कम लग सकती है, खासकर तब जब यह कमी काफी ज्यादा हो या इसके साथ स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हों।

  • जिंक की कमी से स्वाद और गंध महसूस करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिससे खाने में कोई खास स्वाद नहीं आता।
  • आयरन या विटामिन B12 की कमी होने पर थकान, कमजोरी या किसी काम में ध्यान न लग पाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हालांकि, सिर्फ भूख न लगने से किसी खास पोषक तत्व की कमी का पता नहीं लगाया जा सकता है। इसके लिए व्यक्ति के अन्य लक्षणों, खान-पान, मेडिकल हिस्ट्री और लाइफस्टाइल को देखना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठकर भूख न लगना: क्या यह नॉर्मल है या किसी बीमारी का संकेत?

क्या कहती है स्टडी?

Cleveland Clinic के अनुसार, शरीर में पानी की कमी, दर्द, एंग्जायटी या स्ट्रेस जैसे इमोशनल बदलावों, इंफेक्शन, फूड पॉइजनिंग, डायबिटीज, हाइपोथायरायडिज्म, लिवर से जुड़ी बीमारी और कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण लोगों को भूख न लगने की समस्याएं हो सकती हैं।

साल 2022 में Journal of Nutrition and Metabolism में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, पुरानी बीमारियों से पीड़ित ओपीडी मरीजों को मल्टीविटामिन (बी12, बी3, बी6), लाइसिन और जिंक युक्त दवा देने से उनकी भूख में सुधार हुआ। दवा शुरू करने के एक से दो हफ्ते के अंदर ही भूख के स्कोर (CNAQ) में पॉजिटिव बदलाव देखा गया।

which deficiency causes loss of appetite doctor tells when check up is necessary 1which deficiency causes loss of appetite doctor tells when check up is necessary 1

भूख न लगने के अन्य कारण

Dr. Brunda का कहना है, इंफेक्शन, पाचन से जुड़ी समस्याएं, स्ट्रेस, एंग्जायटी (चिंता), दवाइयों के साइड इफेक्ट या हार्मोनल बदलाव और मेटाबॉलिक स्थितियों के कारण भी भूख कम लग सकती है।

  • पेट या आंतों से जुड़ी समस्याओं के कारण खाना खाने में परेशानी हो सकती है, जबकि जी मिचलाना, कब्ज या पेट दर्द होने पर भी व्यक्ति कम खाना खाता है।
  • कुछ दवाएं भी स्वाद बदल सकती हैं या भूख को कम कर सकती हैं।
  • बुजुर्गों में, लगातार भूख न लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे दांतों की समस्या, निगलने में परेशानी या कोई पुरानी बीमारी।

इसलिए, सिर्फ भूख कम लगने की वजह से मल्टीविटामिन या आयरन सप्लीमेंट लेना समस्या का सही समाधान नहीं है। बल्कि कुछ मामलों में, बिना जरूरत के सप्लीमेंट लेना नुकसानदायक भी हो सकता है।

जांच की सलाह दे सकते हैं डॉक्टर

Dr. Brunda का कहना है, इस समस्या में डॉक्टर आपसे आपके खान-पान, ली जा रही दवाओं और अन्य लक्षणों के बारे में पूछ सकते हैं। स्थिति के आधार पर, वे ब्लड टेस्ट (जैसे कंप्लीट ब्लड काउंट, आयरन स्टडीज, विटामिन B12 या फोलेट लेवल की जांच) कराने की सलाह दे सकते हैं।

इलाज का फोकस भूख न लगने की समस्या के बजाय, उस असली कारण को ठीक करना है, जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: जिम जाने के बाद ज्यादा भूख क्यों लगती है? ओवरईटिंग से बचने के लिए अपनाएं आसान तरीके

भूख न लगने की समस्या से राहत के लिए क्या करें?

Dr. Brunda आगे कहती हैं, जब तक समस्या के असली कारण का पता नहीं चल जाता है, तब तक कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए मददगार हो सकती हैं।

  • नियमित रूप से खाना खाने
  • कम पोर्शन में पोषक तत्वों से युक्त डाइट लेना
  • शरीर में पानी की कमी न होने देना (हाइड्रेटेड रहना)

लगातार भूख न लगने को सीधेतौर पर विटामिन की कमी मान लेना सही नहीं है। अगर यह समस्या ठीक नहीं होती है, तो यह एक ऐसा लक्षण है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

Dr. Brunda का कहना है, जब भूख न लगने की समस्या लगातार बनी रहे, बार-बार हो, या इसके साथ बिना किसी साफ कारण के वजन कम होना, लंबे समय तक थकान, कमजोरी, जी मिचलाना, उल्टी, पेट दर्द, मल त्यागने की आदतों में बदलाव या निगलने में परेशानी जैसे लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से जांच कराना बहुत जरूरी हो जाता है।

निष्कर्ष

शरीर में जिंक, आयरन, विटामिन बी12 और फोलेट जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण भूख न लगने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, इंफेक्शन, पाचन से जुड़ी समस्याएं, स्ट्रेस, एंग्जायटी, दवाइयों का साइड इफेक्ट, हार्मोनल बदलाव, मेटाबॉलिक स्थितियों, दांतों की समस्याएं, निगलने में परेशानी और पुरानी बीमारियों के कारण भी लोगों को भूख न लगने की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक भूख न लगने और इसके साथ अन्य परेशानियां होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • भूख न लगना कौन सी बीमारी का संकेत है?

    पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होने, इंफेक्शन, दवाइयों के साइड इफेक्ट, किडनी या थायराइड से जुड़ी समस्याओं के कारण भी लोगों को भूख न लगने की समस्या हो सकती है।
  • पाचन से जुड़ी समस्या होने पर क्या होता है?

    पाचन से जुड़ी समस्या होने पर व्यक्ति को गैस, एसिडिटी, अपच, सीने में जलन, ब्लोटिंग, जी मिचलाने, उल्टी, कब्ज, दस्त, भूख न लगने या ज्यादा भूख लगने की समस्या हो सकती है।

Read Next

→ अकल दाढ़ निकलवाना कब जरूरी होता है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 15, 2026 18:26 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Brunda M S