Tue Oct 6, 2026 | 02:33 PM IST

Medically Reviewed by Dr Niraj Kumar , Senior Consultant – General Medicine

डेंगू में क्यों नहीं लगती भूख? डॉक्टर से समझें वजह और रिकवरी के लिए डाइट

डेंगू होने पर मरीज को भूख और प्यास कम लगती है। इस वजह से कई बार मरीज की रिकवरी लेट हो सकती है। इस लेख में डॉक्टर ने डेंगू के मरीजों को भूख न लगने का कारण और रिकवरी के लिए डाइट बताई है।
डेंगू में क्यों नहीं लगती भूख? डॉक्टर से समझें वजह और रिकवरी के लिए डाइटडेंगू में क्यों नहीं लगती भूख? डॉक्टर से समझें वजह और रिकवरी के लिए डाइट

मानसून के सीजन में मच्छरों के कारण डेंगू होने का रिस्क रहता है। इस दौरान मरीज को तेज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती है। डेंगू के मरीजों को अक्सर भूख भी कम लगती है और कुछ लोगों को तो खाने का बिल्कुल मन नहीं करता। ऐसे में सवाल उठता है कि डेंगू में भूख क्यों कम लगती है और इस दौरान कितना खाना जरूरी है? इस बारे में जानने के लिए हमने Dr. Niraj Kumar, Senior Consultant, ShardaCare Hospital, Greater Noida से बात की।

उन्होंने बताया कि कुछ मरीजों को थोड़ा-बहुत खाने के बाद ही पेट भरा हुआ महसूस होने लगता है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि डेंगू में इम्यून सिस्टम एक्टिव हो जाता है। इस वजह से पेट में परेशानी और मतली के कारण मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है।

डेंगू में भूख कम होने की क्या वजह है?

National Centre for Vector Borne Diseases Control के मुताबिक डेंगू के मरीजों का मुंह का स्वाद बदल सकता है और साथ ही भूख कम लगने जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

Dr. Niraj Kumar कहते हैं, “डेंगू वायरस के समय शरीर को इंफेक्शन से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम तेजी से एक्टिव हो जाता है। इस दौरान मरीज को शरीर में सूजन भी हो सकती है। जब मरीज को तेज बुखार और कमजोरी होने लगती है, तो उसके खाने की इच्छा कम हो जाती है। इसके अलावा, डेंगू में मरीज को लगातार उल्टी, पेटदर्द और शरीर में दर्द जैसी दिक्क्तें हो सकती हैं। इसलिए मरीज का खाना खाने की इच्छा नहीं होती। कुछ लोगों का डेंगू में मुंह का स्वाद भी बदल जाता है, जिस वजह से लोगों को भूख कम लगना महसूस हो सकता है।”

डेंगू मरीज समय पर खाना न खाएं, तो क्या परेशानी हो सकती हैं?

Dr. Niraj Kumar का कहना है, “डेंगू के मरीजों को बीमारी के समय पानी या तरल पदार्थ लेना चाहिए, ताकि प्लेटलेट्स की कमी न हो। अगर मरीज खाना-पीना दोनों ही बहुत कम कर दे, तो कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। अगर मरीज डाइट और पानी सही तरीके से नहीं ले रहा, तो उसके लक्षणों पर नजर रखने की सख्त जरूरत होती है, क्योंकि कई बार डाइट और पानी की कमी से डेंगू के लक्षण गंभीर हो सकते हैं।”

Dr. Niraj Kumar बताते हैं कि कई लोग मान लेते हैं कि खाने से तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ जाएंगे, तो यह हर बार सही नहीं होता। डाइट मरीज की रिकवरी में मदद कर सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर डाइट, तरल पदार्थ और दवा लेनी चाहिए।

dengue dietdengue diet

यह भी पढ़ें- बारिश में सर्दी-जुकाम और बुखार को न समझें मामूली, इन 7 बीमारियों का हो सकता है संकेत

डेंगू में मरीजों को किस तरह की डाइट देनी चाहिए?

IP Journal of Nutrition, Metabolism and Health Science के मुताबिक, डेंगू के मरीजों को कमजोरी और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए।

  • मरीजों को प्रचुर मात्रा में ORS का घोल, सूप, ताजे फलों का रस, नारियल पानी और सादा पानी पीना चाहिए।
  • मरीज को विटामिन C जैसे नींबू पानी, मौसम्बी, अनार, सेब और संतरे का रस देना चाहिए। इसमें एस्कॉर्बिक एसिड, बी-विटामिन, एमिनो एसिड और फ्लेवोनोइड्स होते हैं।
  • पालक, चुकंदर और टमाटर का घर पर बना सूप देना मरीज के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • प्रोटीन से भरपूर डाइट डेंगू मरीजों के लिए बहुत जरूरी है।

डेंगू में भूख कम लगने पर मरीज को कैसे खाने का ध्यान रखना चाहिए?

Dr. Niraj Kumar सलाह देते हैं कि डेंगू के मरीजों को खाने के लिए जबरदस्ती न करें और न ही स्वाद बदलने के लिए तला-भुना खाना दें।

  • अगर मरीज को पूरी प्लेट खाने में दिक्कत हो, तो दिन में तीन बड़े मील लेने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार खाना आसान हो सकता है।
  • खाना हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। इसमें खिचड़ी, दलिया, नरम चावल, हल्की दाल, सूप या दूसरे आसानी से पचने वाले ऑप्शन शामिल किए जा सकते हैं।
  • अगर मरीज को बिल्कुल न खाए, तो बहुत कम मात्रा में दें।
  • कुछ मरीजों को दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स तभी दें, अगर ये सूट करते हैं।
  • अगर मरीज को उल्टी के कारण तरल पदार्थ नहीं ले पा रहा हो, तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

डॉक्टर से कब मिलें?

Dr. Niraj Kumar कहते हैं कि डेंगू के मरीज को अगर ये लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

  • तेज पेट दर्द
  • लगातार उल्टी
  • नाक या मसूड़ों से खून आना
  • उल्टी या मल में खून
  • बहुत ज्यादा कमजोरी या बेचैनी
  • बहुत ज्यादा प्यास लगना
  • सांस लेने में परेशानी
  • पेशाब कम आना

यह भी पढ़ें- गर्भावस्था में डेंगू हो जाए तो मां और बच्चे को क्या है खतरा? डॉक्टर ने बताए गंभीर असर

निष्कर्ष
Dr. Niraj Kumar सलाह देते हैं कि अगर डेंगू के मरीज खाना-पीना बिल्कुल बंद कर दें और बार-बार उल्टी हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। डेंगू के मरीजों को कम मात्रा में खाना दें, लेकिन डाइट न्यूट्रिशन से भरपूर होनी चाहिए। तला-भुना या बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन न दें और साथ ही पानी का ध्यान रखें।

All Image Credit: Magnific


 

FAQ

  • क्या डेंगू में भूख न लगना प्लेटलेट्स कम होने का भी कोई लक्षण है?

    सीधे तौर पर भूख का प्लेटलेट्स से संबंध नहीं है, लेकिन जब शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से गिरते हैं और इंफेक्शन बढ़ता है, तो शरीर की पूरी एनर्जी वायरस से लड़ने में लगती है। इससे पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है और भूख मर जाती है।
  • क्या पपीते के पत्तों का रस पीने से पेट खराब या भूख कम हो सकती है?

    पपीते के पत्तों का स्वाद बहुत ज्यादा कड़वा और तीखा होता है। इसे खाली पेट या जरूरत से ज्यादा मात्रा में पीने से पेट में मरोड़, मतली और उल्टी हो सकती है, जिससे मरीज को खाने से अरुचि होने लगती है।

Read Next

→ हार्ट अटैक के बाद खानपान में न करें ये 9 गलतियां, डॉक्टर से जानें क्या खाना होगा आपके लिए सही

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 21, 2026 19:38 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Niraj Kumar