What to avoid if you have piles: बवासीर पाचन तंत्र की खराबी से होने वाली समस्या है। इस समस्या में मलत्याग द्वर के भीतर और बाहर सूजन आ जाती है। इस समस्या को पाइल्स और हेमोराइड भी कहा जाता है। यह समस्या गंभीर इसलिए है क्योंकि बीमारी की शुरुआत में इसका पता लगना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या में गुदा में मस्से बन जाते हैं, जिस वजह से मलत्याग करते समय ब्लीडिंग और दर्द होने लगता है। ऐसे में शौच के वक्त काफी परेशानी होती है। कई लोगों को बैठने और लेटने में भी परेशानी होने लगती है। बवासीर में खानपान और स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। लेकिन कई गलतियां ऐसी हैं जो अक्सर लोग बवासीर के दौरान कर बैठते हैं। इनके कारण समस्या ठीक होने के बजाय ज्यादा बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा ने हमें बताया कि बवासीर के दौरान किन गलतियों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आइए इस लेख में जानें बवासीर में क्या करें और क्या न करें।
मलत्याग के वक्त जोर लगाना
बवासीर की समस्या में मलत्याग के वक्त परेशानी होती है। मस्से और सूजन होने के कारण मलत्याग करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन ऐसे में मलत्याग के वक्त जोर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि अगर आप जोर लगाते हैं, तो सूजन बढ़ सकती है और समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है। बवासीर के मरीजों को मलत्याग के वक्त थोड़ा समय लेना चाहिए। साथ ही, डाइट में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
खाली पेट चाय पीना
बवासीर में गर्म चीजों के सेवन से परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए इसमें चाय-कॉफी से परहेज रखने के लिए कहा जाता है। ऐसे में खासकर खाली पेट तो चाय का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से पेट में एसिड बढ़ जाता है, तो मलत्याग के वक्त परेशानी होती है। इसके बजाय ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार बवासीर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें आयुर्वेदाचार्य से
मसालेदार चीजें खाना
इस बीमारी में मसालेदार खाना बहुत नुकसाानदायक होता है। क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है परेशानी बढ़ सकती है। बवासीर में लाल मिर्च न खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि लाल मिर्च शरीर में गर्मी बढ़ाती है और इससे मलत्याग में मुश्किल हो सकती है। ऐसे में हल्के और ठंडे मसाले वाली चीजें खाने की सलह दी जाती है।
हार्ड वर्कआउट करना
अगर आपको बवासीर है और आप हार्ड वर्कआउट या एक्सरसाइज करते हैं, तो आपकी समस्या बढ़ भी सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हार्ड वर्कआउट करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। इसके कारण पसीना ज्यादा आने लगता है। पसीना बढ़ने से इंफेक्शन भी बढ़ सकता है। इसलिए इस समस्या में वॉक या हल्का वर्कआउट करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- बवासीर के मरीजों के लिए वॉक फायदेमंद है या नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें
गर्म चीजों के संपर्क में रहना
बवासीर में गर्म तासीर वाली चीजें खाने से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में धूप से संपर्क में भी कम से कम जाना चाहिए। गर्म चीजों, भट्टी और गर्म जगह जाने से बचना चाहिए। इसी के साथ खाने में हर उस चीज को अवॉइड करना चाहिए, जो शरीर में गरमाहट पैदा करती है।
लेख में हमने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से समझा बवासीर में किन गलतियों से बचना जरूरी है। साथ ही, जाना कौन-सी चीजें खाने से समस्या बढ़ जाती हैं। अगर इस बारे में आपको और अधिक जानना है, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से संपर्क करें।
Read Next
दिनभर घर का काम करने से कमर के निचले हिस्से में होने लगता है दर्द? राहत के लिए अपनाएं ये 5 आदतें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version