डायबिटीज, एक चयापचय बीमारी है, जिसमें आपके शरीर में ब्लड शुगर यानी ग्लूकोज का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। डायबिटीज में आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता है या फिर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता। डायबिटीज होने का कारण अक्सर जेनेटिक या खराब लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान और जीवनशैली पर खास ध्यान देने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीजों को अक्सर मीठा खाने या शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का कारण बनने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, आयुर्वेदिक डॉक्टर नील का कहना है कि डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए, जिस तरह डाइट फॉलो करते हैं, उसमें वे कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जो सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। तो आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को क्या सावधानिया बरतनी चाहिए? (What A Diabetic Patient Should Not Do)
मधुमेह रोगी को क्या नहीं करना चाहिए?
1. भोजन के साथ फल खाना
खाना खाने के बाद या खाने के साथ फल खाना आपके सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। 1 घंटे में फल आसानी से पच जाता है। इसलिए, ठोस खाने के बाद फल खाने से भोजन छोटी आंत में चला जाएगा, जिससे अपच और पेट फूलने, गैस और ब्लोटिंग की समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज होने पर जरूर फॉलो करें ये 5 डेंटल केयर आदतें, ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से होगा बचाव
2. गुड़ और रॉक शुगर का सेवन
डायबिटीज के मरीजों को शुगर कंट्रोल करने के लिए मीठी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। इसलिए, कई लोग चीनी के स्थान पर गुड़ और रॉक शुगर का सेवन करते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जिस कारण यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक खराब ऑप्शन है। ये दोनों ही चीनी से ज्यादा स्वस्थ हैं क्योंकि ये बिना किसी केमिकल के नेचुरल तरीके से तैयार किया जाता है और पोषण से भरपूर होते हैं।
इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र में इंसुलिन सेंसिटिविटी कम करने के लिए खाएं ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे
3. दही
आयुर्वेद के अनुसार, दही की प्रकृति गर्म होती है। यह पचाने में भारी और चिपचिपा भी होता है, जो आपके शरीर में कफ दोष को बढ़ा सकता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा, मेटाबॉलिज्म खराब करने और आलसी बनाने का काम कर सकता है। यहां तक कि दही का सेवन कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स भी बढ़ सकते हैं। इसलिए, डायबिटीज वाले लोगों के लिए दही से बचना सबसे अच्छा है। दही के बजाय, आप कभी-कभी छाछ पी सकते हैं।
View this post on Instagram
डायबिटीज के पेशेंट्स को इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने की गलतियों से बचना चाहिए और किसी भी फूड का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने चाहिए।
Image Credit: Freepik