
What To Mix With Yoghurt At Night: दही खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं। दही घर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को दी जा सकती हैं। दही के सेवन से शरीर को ताकत मिलने के साथ कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। अधिकतर लोग इसे दिन के समय खाते हैं हालांकि, बहुत से लोग इसे रात में भी खाना चाहते हैं लेकिन इसकी मनाही होती हैं। इसका कारण होता है इसकी तासीर गर्म होने के साथ ये भारी होता है। ऐसे में रात को इसे खाने से कफ और पित्त दोनों बढ़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार दही को रात में कुछ हेल्दी चीजें मिलाकर खाया जा सकता हैं। ऐसा करने से रात को दही खाने से शरीर को नुकसान नहीं होगा। Ayurveda Doctor Varalakshmi Yanamandra ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह रात को दही में मिलाकर क्या खाएं इस बारे में बता रही हैं।
1. आंवला पाउडर
आंवला पाउडर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण रात को दही खाते समय इसको दही में मिलाकर खाया जा सकता है। आंवले में कई तरह पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। दही मेंआंवला पाउडर को मिक्स करके खाने से इसके पोषक तत्व बढ़ते हैं।
View this post on Instagram
2. मूंग की दाल का सूप
दही को हेल्दी बनाने और रात को खाने के लिए मूंग की दाल का सूप दही में मिक्स करके खाया जा सकता है। मूंग दाल की प्रवृति कैसेली होती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होती है। रात को दही में इसे मिलाकर खाने से दही ठंडी भी बनी रहती।
3. घी
रात को दही में मिलाकर घी का सेवन भी किया जा सकता है। घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को हेल्दी रखता है। आयुर्वेद के अनुसार घी पित्त के लिए अच्छा होता है,जिससे शरीर को फायदा मिलता है। घी में हेल्दी फैट होता है, जो कई बीमारियों से बचाव करता हैं।

4. शहद
दही में शहद मिलाकर खाने से इसकी मिठास बढ़ती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। शहद अंदरूनी रूप से शरीर को ठंडा रखता है और रात को दही में इसको मिलाकर खाने से शरीर को भी नुकसान नहीं होता हैं। हालांकि, दही में शहद मिलाने के लिए ऑर्गेनिक शहद का ही उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें 4 तरीके
5. मिश्री
आज के समय बहुत से लोग चीनी की जगह मिश्री का ही उपयोग करते हैं। मिश्री खाने का मिठास बढ़ाने के साथ ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ाती हैं। मिश्री की तासीर ठंडी होती है। दही में इसको मिलाकर खाने से दही आसानी से पच जाती है।
रात को दही में मिलाकर इन चीजों का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही दही में इन चीजों को मिलाएं।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version