Expert

डायबिटीज के रोगी बेड टाइम स्नैक्स के तौर पर खाएं ये 6 चीजें, ब्लड शुगर को मैंटेन करने में मिलेगी मदद

Best Bedtime Snacks For People With Diabetes In Hindi: डायबिटीज के रोगियों को रात में ऐसे स्नैस खाने चाहिए, जिससे ब्लड शुगर का स्तर स्थिर रहे।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज के रोगी बेड टाइम स्नैक्स के तौर पर खाएं ये 6 चीजें, ब्लड शुगर को मैंटेन करने में मिलेगी मदद


Best Bedtime Snacks For People With Diabetes In Hindi: डायबिटजी के रोगी क्या खा रहे हैं और क्या नहीं? इसको लेकर काफी कॉन्शस रहते हैं। अगर डायबिटीज के रोगी अनहेल्दी, जंक फूड का सेवन कर लेते हैं, तो इससे उनका ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में उनकी हेल्थ को नुकसान हो सकता है। खासकर, रात को लेट नाइट स्नैक्स बहुत सावधानी से चुनना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए वही स्नैक्स हेल्दी माने जाते हैं, जो उनके ब्लड शुगर के स्तर को नहीं बढ़ाते हैं। सवाल है, वो कौन-सी चीजें हैं, जिनकी मदद से ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद मिलती है और वह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि रात के स्नैक्स में आप क्या-क्या खा सकते हैं। इस संबंध में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

डायबिटीज के रोगी रात को स्नैक्स में क्या खाएं- What Is The Best Snack For Diabetics Before Bed In Hindi

What Is The Best Snack For Diabetics Before Bed In Hindi

बेरीज के साथ ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत होता है। अगर आप रात के समय इसका सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद मिलती है। ग्रीक योगर्ट में बेरीज, जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या रस्पबेरी मिक्स करके खाएं। इनमें शुगर की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह हेल्दी बेड टाइम स्नैक्स हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज रोगी शाम के समय स्नैक्स में ओट्स खा सकते हैं? जानें डाइटिशियन से

सेब के बादाम या अखरोट

रात को सोने से पहले स्नैक्स के तौर पर आप सेब खा सकते हैं। सेब में बादाम या अखरोट मिक्स करना न भूलें। बादाम या अखरोट जैसे नट्स में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर पाए हैं। इनका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरे का अहसास होता है, जो कि ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद करता है। 

वेजिटेबल स्टिक्स खाएं

वेजिटेबल स्टिक्स में कई तरह की सब्जियों को फ्राई किया जाता है और स्टिक में लगाकर खाया जाता है। मुख्य रूप से वेजिटेबल स्टिक्स में गाजर, खीरा और शिमला मिर्च जैसी कुरकुरी सब्जियां इस्तेमाल की जाती हैं। इनमें फाइबर और जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसे आप हमस डिप के साथ ट्राई कर सकते हैं। इससे स्वाद में भी इजाफा होगा।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज स्नैक्स में खाएं ये 5 चीजें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

कॉटेज चीज के साथ चेरी टोमेटोज

पनीर में कार्बोहाइड्रेट कम और प्रोटीन अधिक होता है। इस तरह देखा जाए, तो यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही हेल्दी विकल्प है। इससे ब्लड शुगर का स्तर स्थिर रहता है। इसके अलावा, इसके साथ चेरी टोमेटोज मिक्स करके खाने से स्वाद बढ़ता है और यह हेल्थ के लिए भी लाभकारी है।

उबले अंडे

अंडा न सिर्फ डायबिटीज के रोगियों के लिए, बल्कि स्वस्थ लोगां के लिए भी लाभकारी है। अंडा, प्रोटीन और हेल्दी फैट का बड़ा स्रोत है। इसका सेवन रात को सोने से पहले किया जा सकता है। इसको स्नैक्स के तौर पर खाने से तृप्ति का अहसास होता है। आपको बता दें कि इसमें कार्बोहाइड्रेट कम होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी डिनर में करें इन 6 चीजों का सेवन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

चिया सीड्स का हलवा

चिया सीड्स फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन, इसमें शुगर का उपयोग न करें। इसमें आप बादाम का दूध और स्टीविया या एरिथ्रिटोल जैसे प्राकृतिक कम कैलोरी वाले स्वीटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही हेल्दी विकल्प है।

डायबिटीज के मरीजों को रात के समय स्नैक्स कम मात्रा में खाना चाहिए। अगर स्नैक्स खाना ही है, तो इसके पोर्शन साइज, इसके न्यूट्रिशियस वैल्यू का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, यह भी नोट करें कि जो आप खा रहे हैं, उसमें हेल्दी फैट और फाइबर होना चाहिए। अगर जरूरी हो, तो एक्सपर्ट से सलाह लें। यह फायदेमंद रहेगा।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या डायबिटीज के रोगियों को ज्यादा पसीना आता है? जानें इनके बीच संबंध

Disclaimer