Stomach Pain After Eating Eggs In Hindi: अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। नॉन-वेजिटेरियन लोगा हर मौसम में एक अंडा खाना पसंद करते हैं। यहां तक कि प्रोटीन का सबसे सस्ता स्रोत होने के कारण विशेषज्ञ भी हर किसी को अंडा खाने की सलाह देते हैं। जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक है, उनके लिए भी अंडा अच्छा है और वे इसे अपनी संतुलित डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। अंडे में हेल्दी फैट भी पाया जाता है। यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए, ब्रेन फंक्शन के लिए बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है। लेकिन, कई बार यह भी देखने में आया है कि लोगों का अंडा खाने के कुछ देर बाद पेट दर्द होने लगता है या पाचन से संबंधित समस्या हो जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? किन लोगों को अंडा खाते ही पेट से जुड़ी परेशानी शुरू हो जाती है। इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। जवाब जानने के लिए आप भी पूरा लेख पढ़ें (Ande Khane Ke Baad Pet Mein Dard Kyon Hota Hai)-
अंडा खाने के बाद पेट से जुड़ी समस्या होने के कारण- Why Would My Stomach Hurt After Eating Eggs In Hindi
अंडे से एलर्जी
जिन लोगों को अंडे से एलर्जी है, उन्हें अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। असल में, अंडे से एलर्जी के कारण जैसे ही आप अंडा खा लेते हैं, तो इसमें मौजूद प्रोटीन या अंडे के पीले भाग की वजह से इम्यून सिस्टम ओवररिएक्ट करने लगता है। इसी वजह से अंडा खाते ही पेट दर्द हो जाता है। कई बार कंडीशन इससे ज्यादा बिगड़ जाती है, जैसे डायरिया, पित्ती उछलना आदि। कभी-कभी स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ जाए, तो एनाफिलेक्सिस यानी एलर्जिक शॉक भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या सच में अंडे खाने से हो सकता है डायरिया? जानें एक्सपर्ट से
एग इंटॉलरेंस
एग इंटॉलरेंस का मतलब है कि आपका डाइजेस्टिव सिस्टम खाए हुए अंडे को पचाने में असमर्थ है। ध्यान रखें कि फूड एलर्जी और फूड इंटॉलरेंस में फर्क होता है। जब किसी को फूड एलर्जी होती है, तो इसमें इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया शामिल होती है, जबकि फड इंटॉलरेंस में डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है। कभी-कभी फूड एलर्जी जानलेवा भी साबित हो सकती है। बरहाहल, अगर अंडा खाने के बाद आपको पाचन से जुड़ी समस्या हो रही है, तो आप समझ जाएं कि आपको एग इंटॉलरेंस की दिक्कत है। एग इंटॉलरेंस होने पर आपको कुछ लक्षण नजर आएंगे, जैसे सीने में जलन, अपच आादि।
इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस)
अगर आपको इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की दिक्कत है, तो इस स्थिति में आपको अंडा नहीं खाना चाहिए। ध्यान रखें कि जब पेट खराब हो या लूज मोशन हो, तो इस स्थिति अंडा खाने से आपकी कंडीशन बिगड़ सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अंडा खाने की वजह से आईबीएस के लक्षण ट्रिगर हो जाते हैं। ऐसे में आपको न सिर्फ पेट दर्द होता है, बल्कि ब्लोटिंग, गैस और डायरिया भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - अंडों से जुड़े इन 3 मिथकों पर अक्सर लोग करते हैं भरोसा, जानें इनकी सच्चाई
फूड प्वाइजनिंग
अगर आपको आईबीएस की तरह फूड प्वाइजनिंग की समस्या है, तो भी अंडा खाने से बचना चाहिए। ध्यान रखें कि अंडे में सैल्मोनेला बैक्टीरिया होता है। अगर आपको फूड प्वाइजनिंग है और इस पर अंडा खा लिया, तो आपकी कंडीशन और बिगड़ जाएगी। इसके लक्षण काफी हद तक आईबीएस जैसे नजर आते हैं, जैसे पेट में अकड़न या दर्द होना, डायरिया, बुखार और उल्टी हो सकती है।
FAQ
क्या अंडे से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं?
जिन्हें अंडे से एलर्जी है या एग इंटॉलरेंस की समस्या है? उन्हें अंडा खाने पर पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। वहीं, अगर पहले से ही किसी को फूड प्वाइजनिंग है, तो उन्हें भी अंडा नहीं खाना चाहिए। इससे दिक्कत बढ़ सकती है।अंडा खाने के बाद पेट में दर्द क्यों हो रहा है?
अगर आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्रू है, प्रोटीन पचाने में दिक्कत आती है, तो अंडा खाने के बाद आपको पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको गैस, अपच और एसिडिटी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।कौन सी बीमारी में अंडा नहीं खाना चाहिए?
कई बीमारियां ऐसी हैं, जिनमें अंडा खाने से बचना चाहिए, जैसे किडनी संबंधित बीमारी, डायबिटीज आदि। विशेषज्ञों के अनुसार, मोटापे में भी अंडा न खाना सेहत के अनुकूल होता है।