गर्मियों के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ जाता है और ऐसे में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए पसीने के रूप में पानी बाहर निकालता है। यही वजह है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए हमें पानी ज्यादा मात्रा में पीने की जरूरत होती है। लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि जैसे ही वे पानी पीते हैं, उसके कुछ ही देर बाद पेट में हल्का दर्द या मरोड़ सी होने लगती है। यह स्थिति कई लोगों के लिए सामान्य होती है तो कुछ मामलों में गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकती है। जिन लोगों को पहले से पाचन संबंधी समस्याएं हैं, जैसे गैस, एसिडिटी या अल्सर, उन्हें भी पानी पीने के बाद पेट में ऐंठन या दर्द हो सकता है। इस लेख में एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज (Dr. Sudhir Kumar Bhardwaj, General Physician, Sant Bhagat Singh Maharaj Charitable Hospital, NIT Faridabad) से जानिए, पानी पीने के बाद पेट दर्द क्यों होता है?
पानी पीने के बाद पेट दर्द क्यों होता है? - Why Would Drinking Water Cause Stomach Pain
1. एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीना
अगर कोई व्यक्ति एक बार में बहुत अधिक मात्रा में पानी पीता है, तो यह पेट में खिंचाव पैदा कर सकता है जिससे दर्द महसूस हो सकता है। पेट सीमित मात्रा में तरल पदार्थ को एक बार में संभाल सकता है और ज्यादा पानी पेट की मांसपेशियों पर दबाव डालता है जिससे गैस या ऐंठन जैसी समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: पेट में दर्द और डकार आने का क्या कारण हैं? जानें डॉक्टर से
2. ठंडा पानी पीना
बहुत ठंडा या बर्फ वाला पानी पीने से भी पेट में ऐंठन हो सकती है। इससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है और पेट में दर्द, गैस या भारीपन की समस्या हो सकती है, खासकर उन लोगों में जिनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है।
3. खाली पेट पानी पीना
सुबह उठते ही खाली पेट अधिक मात्रा में पानी पीना कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पेट की अंदरूनी परत पर प्रभाव पड़ (Can drinking water cause stomach pain) सकता है, जिससे हल्का दर्द या मरोड़ जैसा महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: पेट में दर्द की वजह बन सकता है एब्डोमिनल माइग्रेन, जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
4. खाने के तुरंत बाद पानी पीना
भोजन के तुरंत बाद पानी पीना पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। इससे गैस, अपच और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही पानी पीना (What causes stomach pain after drinking water) चाहिए।
5. गैस्ट्रिक या अल्सर की समस्या
जिन लोगों को गैस्ट्रिक अल्सर, एसिडिटी या पाचन संबंधी अन्य समस्याएं होती हैं, उन्हें पानी पीने के बाद पेट दर्द की समस्या ज्यादा होती है। पानी पेट की अम्लता को अस्थायी रूप से प्रभावित कर सकता है जिससे जलन या दर्द होता है।
6. गंदा पानी पीना
अगर पानी साफ नहीं है या उसमें बैक्टीरिया, वायरस या अन्य हानिकारक तत्व हैं, तो यह पेट में इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इसके कारण पेट दर्द, डायरिया या उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।
7. पानी पीने की गलत स्थिति
खड़े होकर या जल्दी-जल्दी पानी पीने से भी पेट में दर्द हो सकता है। बैठकर और धीरे-धीरे पानी पीना पाचन के लिए ज्यादा बेहतर माना गया है।
पानी पीने के बाद पेट दर्द से कैसे बचें? - What to do if your stomach hurts after drinking water
- एक बार में बहुत अधिक पानी पीने से बचें।
- पानी सामान्य तापमान का या हल्का गुनगुना पिएं।
- भोजन के तुरंत बाद या तुरंत पहले पानी न पिएं।
- हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे पानी पिएं।
- साफ और शुद्ध पानी ही पिएं।
अगर बार-बार पानी पीने के बाद पेट में दर्द हो रहा हो, तो डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।
निष्कर्ष
पानी पीना हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन इसे पीने का तरीका, समय और मात्रा भी उतनी ही जरूरी होती है। यदि सही ढंग से पानी न पिया जाए, तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए पानी पीने की आदतों को सुधारना और यदि बार-बार पेट दर्द हो रहा हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
हर रोज कितना पानी पीना चाहिए?
हर रोज कितना पानी पीना चाहिए, यह व्यक्ति की उम्र, वजन, एक्टिविटी लेवल और मौसम पर निर्भर करता है। आमतौर पर एक स्वस्थ वयस्क को दिनभर में 8 से 10 गिलास यानी लगभग 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। गर्मियों में शरीर से पसीना अधिक निकलता है, इसलिए इस मौसम में पानी की जरूरत और बढ़ जाती है। अगर आप ज्यादा एक्टिव हैं या बाहर काम करते हैं तो आपको और ज्यादा पानी पीना चाहिए। पेशाब का रंग अगर पीला हो रहा है तो यह शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है।सुबह उठकर खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए?
सुबह उठकर खाली पेट 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गुनगुना पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। एकदम से ज्यादा पानी न पिएं। हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे पानी पीना चाहिए ताकि शरीर उसे सही ढंग से अवशोषित कर सके।पानी पीने का सही तरीका?
हमेशा बैठकर और छोटे-छोटे घूंटों में पानी पीना चाहिए, न कि खड़े होकर या जल्दी-जल्दी। खाना खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे पाचन अग्नि मंद हो सकती है। खाने से करीब 30 मिनट पहले और 40-45 मिनट बाद पानी पीना बेहतर होता है। सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीना लाभकारी होता है। बहुत ठंडा पानी पीने से भी बचना चाहिए, खासकर खाना खाते समय।