Doctor Verified

क्या अखरोट का तेल लगाने से हेयर फॉल रुक सकता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

क्या अखरोट का तेल इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम होता है? क्या अखरोट का तेल लगाने से बाल मजबूत होते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अखरोट का तेल लगाने से हेयर फॉल रुक सकता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

Does Walnut Oil Help To Reduce Hair Loss: सेहत के लिए अखरोट सुपरफूड माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ कई विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो इसे ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद बनाते हैं। अखरोट की तरह इसका तेल भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अखरोट के तेल को केप्सूल के रूप में सेवन किया जाता है। वहीं, इसे त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कई लोग इसे हेयर फॉल रोकने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या अखरोट का तेल लगाने से हेयर फॉल रूक सकता है? क्या इससे बालों की जड़े मजबूत होती हैं? इन प्रश्नों के जवाब जानने के लिए हमने नोएडा एक्सटेंशन के यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ आरुषि दुदेगा से बात की।

01 (41)

क्या अखरोट का तेल लगाने से हेयर फॉल रुक सकता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक हेयर फॉल रोकने के लिए अखरोट का तेल फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स स्कैल्प को पोषण देने, हेयर फॉलिकल्स को स्ट्रांग बनाने और बालों का टूटना रोकने में मदद करते हैं जिससे हेयर हेल्थ बूस्ट होती है। अखरोट का तेल ओवरऑल हेयर हेल्थ को बूस्ट करता है जिससे बालों की जड़े मजबूत होती है।

इसे भी पढ़ें- क्या अखरोट के तेल से हाथ-पैरो की मसाज करना फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

बालों के लिए अखरोट का तेल कैसे फायदेमंद है? Benefits of Walnut Oil For Hair Health

डैंड्रफ और इर्रिटेशन कम होना

अखरोट के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इससे स्कैल्प क्लीन होती है और इंफेक्शन का खतरा कम होता है। अखरोट के तेल से डैंड्रफ और इर्रिटेशन भी कम होती है, जिससे हेयर फॉल रुकता है। अखरोट के तेल से रोज स्कैल्प मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। इससे हेयर ग्रोथ होती है और स्कैल्प हेल्थ इंप्रूव होती है।

हेयर हेल्थ बूस्ट होती है

अखरोट के तेल में प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी हैं। ये न्यूट्रिएंट्स स्कैल्प को पोषण देने, हेयर फॉलिकल्स को स्ट्रांग बनाने और बालों का टूटना रोकने में मदद करते हैं जिससे हेयर हेल्थ बूस्ट होती है।

इसे भी पढ़ें- दो मुंहे बालों से छुटकारा द‍िला सकता है अखरोट का तेल, जानें इस्‍तेमाल का तरीका और फायदे 

हेयर डैमेज ठीक होती है

अखरोट का तेल लगाने से हेयर डैमेज ठीक होती है। इससे बालों को यूवी रेज से प्रोटेक्शन मिलती है और हेयर डैमेज ठीक होती है। अखरोट के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और बालों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

बाल सॉफ्ट और शाइनी होते हैं

बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए भी अखरोट का तेल फायदेमंद है। यह बालों के लिए मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, जिससे बालों की ड्राईनेस कम होती है और हाइड्रेशन बनी रहती है।

क्या कहती है रिसर्च

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ने अखरोट के तेल पर 2018 में एक रिसर्च की। इस रिसर्च के मुताबिक अखरोट के तेल में लिनोलेनिक और लिनोलिक एसिड जैसे कई हेल्थ बेनेफिट्स मौजूद होते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं, जो हेयर हेल्थ के लिए जरूरी हैं।

एक्सपर्ट कहती हैं अखरोट का तेल हेयर फॉल कंट्रोल करता है। लेकिन केवल इसे लगाने से हेयर फॉल कंट्रोल नहीं होती है। हेयर केयर रूटीन में इसे शामिल करने के साथ डाइट और लाइफस्टाइल को बैलेंस करना भी जरूरी होता है। हेयर फॉल रोकने के लिए दूसरे फेक्टर्स जैसे जेनेटिक फेक्टर, हार्मोनल इंबैलेंस और न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आपको किसी मेडिकल कंडीशन के कारण हेयर फॉल हो रहा है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

नारियल के दूध और चावल से घर पर करें केराटिन हेयर मास्क, बाल रहेंगे हेल्दी

Disclaimer