
Walnut Oil Benefits For Skin: अखरोट का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है और शरीर को अनेकों पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखरोट का तेल स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। स्किन से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अखरोट के तेल का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है। अखरोट में एंटी ऑक्सीडेंट, ओमेगा 3, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से आपको डार्क स्पॉट्स दूर करने, एक्ने और मुहांसों से छुटकारा पाने और एजिंग के लक्षणों को कम करने में बहुत फायदा मिलता है। स्किन इन्फेक्शन और पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए भी अखरोट के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं अखरोट के तेल का इस्तेमाल करने से स्किन को मिलने वाले फायदों के बारे में और इसके इस्तेमाल का सही तरीका।
स्किन के लिए अखरोट के तेल के फायदे- Benefits of Walnut Oil On Face in Hindi
अखरोट का तेल दो तरह से बनाया जाता है, एक कोल्ड प्रेस और दूसरा रिफाइंड। इन दोनों में ही एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो स्किन पर मौजूद रिंकल्स, दाग-धब्बे और रूखेपन को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। स्किन से जुड़ी कई गंभीर बीमारी या परेशानियों में भी अखरोट के तेल का इस्तेमाल बहुत उपयोगी माना जाता है। इसका इस्तेमाल प्राकृतिक चिकित्सा में भी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: फेस ऑयल लगाने के फायदे और सही तरीका क्या है? जानें ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से
स्किन पर अखरोट का तेल लगाने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
1. एजिंग के प्रभाव को कम करने में फायदेमंद
स्किन पर अखरोट का तेल लगाने से आपको एजिंग की वजह से होने वाली परेशानियों को कम करने में बहुत फायदा मिलता है। अखरोट के तेल में विटामिन बी और एंटी ऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन पर मौजूद झुर्रियों, फाइनलाइन्स और डलनेस को कम करने में बहुत फायदा मिलता है।
2. डार्क सर्कल्स दूर करने में उपयोगी
अखरोट के तेल का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर मौजूद डार्क सर्कल्स को दूर करने में बहुत फायदा मिलता है। अखरोट के तेल में विटामिन ई समेत कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी होते हैं। नियमित रूप से अखरोट के तेल से स्किन की मसाज करने से आपको बहुत फायदा मिलता है।
3. फंगल इन्फेक्शन में फायदेमंद
फंगल इन्फेक्शन की समस्या में अखरोट के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। दाद, खाज और खुजली जैसी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अखरोट के तेल को चेहरे और स्किन पर लगाना बहुत उपयोगी होता है। अखरोट के तेल में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: सूखे गुलाब के फूलों से बनाएं ये 4 फेस पैक, दूर होंगी कई समस्याएं
4. स्किन का ग्लो बढ़ाने में उपयोगी
स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे आदि को कम करने और स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए अखरोट के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। अखरोट के तेल में विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसका स्किन पर इस्तेमाल करने से आपको बहुत फायदा मिलता है।
5. दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन दूर करने में उपयोगी
स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन दूर करने के लिए भी अखरोट के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप अखरोट के तेल को स्किन पर लगाएं, इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।
स्किन पर कैसे लगाएं अखरोट का तेल?- How To Use Walnut Oil On Skin?
स्किन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अखरोट के तेल का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है। नियमित रूप से स्किन की अखरोट के तेल से मसाज करने पर आपको बहुत फायदा मिलता है। इसके लिए एक चम्मच अखरोट का तेल लें और स्किन पर इसे अच्छी तरह से लगाएं और हल्के हाथों से स्किन की मसाज करें। ऐसा करने से आपको बहुत फायदे मिलेंगे।
(Image Courtesy: Freepik.com)