Doctor Verified

क्या अखरोट के तेल से हाथ-पैरो की मसाज करना फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

कई लोग अखरोट का तेल हाथ-पैरों की मसाज के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या इसे मसाज के लिए इस्तेमाल करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अखरोट के तेल से हाथ-पैरो की मसाज करना फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

Is Walnut Oil Good For Massage: हाथ-पैरों में दर्द होने पर एक्सपर्ट्स गुनगुने तेल से मसाज करने की सलाह देते हैं। क्योंकि मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द से राहत मिलती है। मसाज के लिए रोज तरह-तरह के तेल इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग सरसों के तेल से मसाज करते हैं, तो वहीं कई लोग तिलका तेल से मसाज करना पसंद करते हैं। इसी तरह कुछ लोग अखरोट का तेल भी मसाज करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या यह वाकई हाथ-पैरों की मसाज के लिए फायदेमंद होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइये इस लेख में एक्सपर्ट से जानें जवाब।

01 - 2025-02-12T121643.024

क्या हाथ-पैरों की मसाज के लिए अखरोट का तेल इस्तेमाल करना चाहिए? Is It Good To Massage With Walnut Oil

डॉ श्रेय के मुताबिक अखरोट का तेल हाथ-पैरों की मसाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों और मसल्स के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसे कुछ कंडीशन का ध्यान रखकर इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप हाथ-पैरों और मसल्स की मजबूती के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन अगर आप इसे हाथ-पैरों के दर्द में इस्तेमाल करते हैं तो यह ज्यादा फायदेमंद नहीं होगा। इसके इस्तेमाल से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों में मजबूती बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें- स्किन को बेदाग और खूबसूरत बनाने के लिए लगाएं अखरोट का तेल, जानें 5 फायदे

अखरोट का तेल किन-किन समस्याओं में काम आता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक अखरोट का तेल सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है-

  • अखरोट का तेल व्यंजनों में इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
  • अखरोट के तेल में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
  • चेहरे की मसाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन लोगों की स्किन ड्राई रहती है, वो इसे रात में लगाकर सो सकते हैं। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जिससे फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या कम होती है।
  • डेली डाइट में अखरोट का तेल इस्तेमाल करने से अच्छी नींद आती है। जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या रहती है उनके लिए यह तेल फायदेमंद होता है। इसमें मेलेटोनिन भी मौजूद होता है, जो अनहेल्दी स्लीप पैटर्न को ठीक करने में मदद करता है।
  • चेहरे पर अखरोट का तेल इस्तेमाल करने से डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। इसे इस्तेमाल करने से स्किन ड्राईनेस कम होती है।
  • फंगल इंफेक्शन में अखरोट के तेल को इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसे लगाने से इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं अखरोट का तेल, जानें किन तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल

लेख में हमने एक्सपर्ट से जाना अखरोट के तेल का सेवन करना हाथ-पैरों की मसाज से ज्यादा फायदेमंद है। अगर आपको हाथ-पैरों की मसाज करनी है तो आप तिलका तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

चेहरे पर पित्ती की समस्या से परेशान हो गई थीं अंजू, इन 2 घरेलू नुस्खों को आजमाने से मिली राहत

Disclaimer