
Walnut Oil Recipe: अखरोट स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण भरपूर रूप से मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। वहीं, अखरोट के तेल की बात कि जाए तो इसका प्रयोग भी कई तरह की परेशानियों को कम करने के लिए किया जाता है। यह ओमेगा -3 फैटी एसिज, विटामिन ई, और विटामिन के जैसे तत्वों से भरपूर होता है। यह काफी फायदेमंद तेलों में से एक है। मार्केट में मौजूद अखरोट तेल में कई तरह की मिलावट होने की संभावना होती है, ऐसे में घर पर अखरोट का तेल तैयार करके इसका इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि घर पर अखरोट का तेल तैयार कैसे करें? तो परेशान न हों, आज हम आपको इस लेख में घर पर अखरोट का तेल बनाने की विधि और इस्तेमाल का तरीका बताएंगे।
घर पर अखरोट का तेल कैसे बनाएं? - Walnut Oil Recipe in Hindi
- घर पर अखरोट का तेल बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप अखरोट लें।
- इसके बाद 1 पैन में थोड़ा सा पानी गर्म करें।
- इसमें अखरोट डालकर कुछ समय के लिए उबालें।
- करीब 10 मिनट बाद अखरोट को छानकर इसे ठंडा करेँ।
- इसके बाद सभी अखरोटों को अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें।
- अब इस पाउडर को वेजिटेबल ऑयल के कंटेनर में डालकर 5 से 6 घंटे के लिए छोड़ दें।
- लीजिए अखरोट का तेल तैयार है। अब इसे आप सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी फायदा पहुंच सकता है।
अखरोट का तेल कैसे करें इस्तेमाल?
खाने में करें इस्तेमाल
अखरोट का तेल आप खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्रयोग सलाद में सिरके की तरह किया जा सकता है। इसके अलावा खाने की सामग्री में भी आप आधा चम्मच मिक्स करके भी कर सकते हैं।
स्किन पर करें प्रयोग
स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अखरोट के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले अखरोट के तेल की कुछ बूंदों को लें। अब इसे अपनी उंगलियों पर लगाकर चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक मसाज करें। इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा।
बालों पर करें प्रयोग
बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अखरोट का तेल प्रयोग करेँ। बालों में अखरोट का तेल यूज करने के लिए आप नॉर्मल तेलों की तरह इसे अपने बालों पर लगाकर मसाज करें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस तेल को बालों में लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।
अखरोट का तेल घर पर तैयार करना बहुत ही आसान है। इसे आप खाने से लेकर बालों में प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको अखरोट से एलर्जी है, तो इसका प्रयोग करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।