
अखरोट के तेल (walnut oil) के अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मेवे के रूप में अखरोट का उपयोग न जानें कितने वर्षों से किया जा रहा है। लेकिन अखरोट का साथ-साथ अखरोट का तेल भी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। बता दें जो लोग सोचते हैं कि अखरोट का तेल केवल बालों या त्वचा के लिए ही उपयोगी है वे लोग गलत हैं। अखरोट सेहत को कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी दूर रख सकता है। आज का हमारे लेख उन समस्याओं के ऊपर ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे अखरोट के तेल से अपने सेहत को तंदुरुस्त (benefits of walnut oil) बना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
1 - सोरायसिस को दूर करें अखरोट का तेल (walnut oil for psoriasis)
सोरायसिस त्वचा का एक ऐसा विकार है जिसके लक्षणों में त्वचा पर चकत्ते और लालिमा पड़ जाती है। इस समस्या को दूर करने में अखरोट का तेल बेहद उपयोगी है। वह ना केवल सोरायसिस की समस्या को दूर करता है बल्कि त्वचा पर कसाव भी लाता है। बता दें कि इसके लिए आपको अखरोट के तेल की कुछ बूंदे नहाने के पानी में डालनी होंगी और उस पानी से नहाना होगा। इसके अलावा त्वचा पर इस तेल का प्रयोग डायरेक्ट भी कर सकते हैं।
2 - हृदय को स्वस्थ बनाए अखरोट का तेल (walnut oil for good heart)
कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में अखरोट का तेल बेहद उपयोगी है। ऐसे में हम यह भी कह सकते हैं कि कार्डियोवैस्कुलर रोगों के जोखिम को कम करने में भी अखरोट का तेल बेहद उपयोगी है। इसका लाभ लेने के लिए आपको अपने नियमित आहार में अखरोट के तेल का इस्तेमाल करना होगा। ऐसा करने से आप न केवल हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या को कम कर पाएंगे बल्कि हृदय को भी स्वस्थ रख पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- हर समय कुछ सोचते रहने की आदत से नहीं आती देर रात तक नींद, तो मनोचिकित्सक से जानें इस समस्या के लिए आसान उपाय
3 - नींद को बढ़ाएं अखरोट का तेल (walnut oil for sleep)
अनिंद्रा की समस्या से लड़ने में भी अखरोट का तेल बेहद मददगार है। यह नींद को बढ़ाने के साथ-साथ अनियमित नींद पैटर्न बनाने वाले लोगों की मदद करता है। चूंकि इसके अंदर मेलाटोनिन पाया जाता है जो नींद को बढ़ाता है और रक्तवाहिकाओं के कामकाज में भी सुधार लाता है। ऐसे में आप अपने आहार में अखरोट के तेल का प्रयोग करें। इसके उपयोग से ना केवल खाना स्वादिष्ट बनेगा बल्कि अनिद्रा की समस्या भी दूर हो जाएगी।
4 - कवक संक्रमण के लिए अखरोट का तेल है अच्छा (walnut oil for fungal infection)
हमारा शरीर कभी ना कभी कवक संक्रमण यानी फंगल इंफेक्शन का शिकार होता ही है, जिसके कारण हमेशा असहाय महसूस करने लगता है। ऐसे में इस संक्रमण को दूर करने के लिए आप अखरोट के तेल का उपयोग कर सकते हैं। यह न केवल कवक संक्रमण को दूर करता है बल्कि आपको असहाय महसूस करने से भी बचाता है।
इसे भी पढ़ें- तेज दर्द को कैसे ठीक करती है रेकी तकनीक? एक्सपर्ट से जानें बीमारी या चोट में उठे दर्द को ठीक करने का तरीका
5 - फैट को कम करें अखरोट का तेल (walnut oil for weight loss)
जो लोग अपने पेट की अधिक चर्बी से परेशान हैं उन लोगों को बता दें कि अखरोट का तेल पेट की चर्बी को कम करने के लिए बेहद कारगर है। यह दूसरे तेलों की तुलना में सबसे ज्यादा आसानी से पच जाने वाला तेल है। इसका उपयोग न केवल सलाद के रूप में बल्कि अपने आहार में भी कर सकते हैं। इसके सेवन से बार-बार लगने वाली भूख खत्म हो जाती है और व्यक्ति जरूरत से अधिक खाना ग्रहण नहीं करता इसलिए यह पेट को कम करने में बेहद उपयोगी उपाय है।
6 - बढ़ती उम्र को रोके अखरोट का तेल (walnut oil for anti aging problems)
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अखरोट का तेल बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मददगार है। या त्वचा को न केवल अच्छा बनाते हैं बल्कि त्वचा में कसावट भी लाता है। इसके उपयोग से त्वचा संबंधित कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप अपनी एंटी एजिंग की समस्या को दूर करने के लिए अखरोट के तेल का प्रयोग या सेवन कर सकते हैं।
7 - रूसी को दूर और बालों का विकास करे अखरोट का तेल (walnut oil for hair problem)
बालों की अनेक समस्याओं में रूसी भी शामिल है। ऐसे में रुसी से लड़ने के लिए अखरोट का तेल एक अच्छा उपाय है। यह न केवल खोपड़ी को साफ करता है बल्कि बालों की सारी गंदगी को भी दूर भगाता है। ऐसे में आप इसका अधिक लाभ उठाने के लिए नियमित रूप से बालों में अखरोट से तेल का उपयोग करें। इसके अलावा अगर बाल गिरने से परेशान हैं तो बता दें कि इसके अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो बालों को झड़ने से रोकता है। बालों को लंबा बनाने में भी मदद करता है। क्योंकि इसके अंदर पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कोशिकाओं के पुनर्जीवित करता है और बालों की विधि को बढ़ाता है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि अखरोट के तेल को अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं या उसका उपयोग आप अपनी त्वचा पर करते हैं तो यह सेहत को कई तरीकों से लाभ पहुंचा सकता है। लेकिन अगर आपको इसे लगाने पर किसी भी प्रकार की जलन महसूस होती है या जी मचलाने जैसी समस्या पैदा होती है तो इसका सेवन या उपयोग ना करें। हो सकता है कि ऐसा करने से आपको और समस्याओं का सामना करना पड़े। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं इसके सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यदि आप किसी गंभीर बीमारी के शिकार हैं तब भी इससे पहले प्रयोग करने के लिए आपको किसी की जरूरत नहीं है। बालों पर इसका प्रयोग किसी भी प्रकार का दुष्परिणाम पैदा नहीं करेगा।
Read More Articles on mind & body in hindi