Does Ajwain Increase Pitta Dosha In Hindi: भारतीय मसालों में से एक अजवाइन में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में कुछ लोगों को इसका सेवन करने से कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में क्या अजवाइन का सेवन करने से पित्त बढ़ता है? मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें क्या अजवाइन को खाने से पित्त दोष बढ़ सकता है?
क्या अजवाइन पित्त बढ़ती है? - Does Ajwain Increase Bile?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से शरीर में पित्त दोष को बढ़ सकता है। पित्त अग्नि और पानी का दोष है, जो शरीर में पाचन और मेटाबॉलिज्म में आने वाले बदलाव के लिए जिम्मेदार है। इससे पाचन प्रक्रिया, शरीर के तापमान, मेटाबॉलिज्म और ध्यान पर असर होता है। शरीर में पित्त दोष बढ़ने पर लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने, चिड़चिड़ापन होने, अधिक भूख लगने, त्वचा पर चकत्ते होने, सूजन आने और चिड़चिड़ापन होने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या वाकई एसिडिटी में जीरा और अजवाइन का पानी पीना अच्छा होता है? जानें एक्सपर्ट से
अजवाइन पित्त को कैसे प्रभावित करती है? - How Does Ajwain ffect Bile?
अजवाइन की गर्म तासीर
अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट में गर्मी या पाचन अग्नि को बढ़ा सकता है। जिसके कारण इसका सेवन करने से लोगों को शरीर में गर्मी होने, एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने, एसिडिटी होने और पाचन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अजवाइन का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
पित्त को बढ़ावा देने
अजवाइन गर्म होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से शरीर में ड्राईनेस होने और शरीर में गर्मी होने जैसी समस्याएं हो सकती है, जो पित्त और गैस्ट्रिक जूस को बढ़ावा देता है, जिससे लोगों को अधिक मात्रा में जलन होने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, लोगों को चिड़चिड़ापन होने, सूजन और जलन होने की समस्या हो सकती है। इससे लोगों को कई परेशानियां हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: छाछ में हींग, अजवाइन और काला नमक डालकर पीने के फायदे
कब अजवाइन बढ़ा सकती है पित्त - When Can Ajwain Increase Bile In Hindi
लोगों को अजवाइन का सेवन गर्म मौसम में करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति, स्किन से जुड़ी समस्या होने, अधिक अजवाइन का सेवन करने या इसका खाली पेट सेवन करने से लोगों को अधिक एसिडिटी होने, जलन होने और स्किन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
पित्त को बैलेंस कैसे करें? - How To Balance Pitta?
पित्त दोष को बैलेंस करने के लिए मक्खन, घी और दूध को डाइट में शामिल करें, साथ ही, आंवले का जूस, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, पुदीने का पानी पिएं, गुलकंद का सेवन करें, सौंफ या धनिया का पानी पिएं, फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, पित्त के असंतुलन के होने की समस्या से पीड़ित लोगों को खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। पित्त दोष को बैलेंस करने और शरीर को ठंडक देने के लिए ठंडी चीजें खाएं, स्ट्रेस को कम करने, नियमित रूप से एक्सरसाइज और योग करें।
निष्कर्ष
अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने के कारण लोगों को पित्त के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में लोगों को इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। खासकर एलर्जी की समस्या होने, गर्मियों के मौसम में, अधिक एसिडिटी होने, पित्त प्रकृति वाले लोगों और त्वचा से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। ध्यान रहे, कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
अजवाइन की तासीर क्या होती है?
अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन करने से लोगों को शरीर में गर्मी होने और एलर्जी होने जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।अजवाइन कब नहीं खानी चाहिए?
अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में ब्रेस्टफीडिंग, प्रेग्नेंसी, मुंह में छाले होने, सर्जरी होने के दौरान, लिवर की समस्या होने और मुंह में छाले होने की समस्या होने पर लोगों को अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।रात को सोते समय अजवाइन खाने के क्या फायदे हैं?
औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त, सर्दी-जुकाम से बचाव करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, जोड़ों के दर्द से राहत दे और वजन कम करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।