How to Eat According to the Sun in Hindi: खाना खाना हमारी दिनचर्या का एक हिस्सा है, जो शरीर के सर्वाइवल के लिए काफी आवश्यक माना जाता है। लेकिन खाने का हमेशा सही समय और मात्रा होती है। आजकल कुछ लोग मिथ्स के चलते रात में ज्यादा खाना खाते हैं तो कुछ दोपहर में बहुत कम खाना खाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार खाना हमेशा सूरज की पोजिशन के हिसाब से ही खाना चाहिए। जिस समय हमारी पाचन अग्नि तेज होती है उस समय खाना ठीक तरह से न केवल पचता है, बल्कि शरीर में लगता भी है। क्या आप जानते हैं पाचन अग्नि किस समय तेज होती है? अगर नहीं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये न्यूट्रिश्निस्ट डिंपल जांगड़ा से जानते हैं सूरज की पोजिशन के अनुसार खाना कैसे खाना चाहिए।
पाचन अग्नि किस समय तेज होती है?
डिंपल के मुताबिक खाना सीमित मात्रा में खाना चाहिए और खासकर आप तब पेट भरके खा सकते हैं जिस समय आपकी पाचन अग्नि तेज होती है। दोपहर के 12 से 2 बजे के बीच में पाचन अग्नि तेज होती है। इस समय डायजेस्टिव फायर यानि अग्नि 500 फीसदी तेज होती है। इस समय आप जो भी खाते हैं, उसके पचने की संभावना ज्यादा रहती है। इस समय आप हाई कार्ब्स और कैलोरी भी खा सकते हैं।
View this post on Instagram
सूरज की पोजिशन के हिसाब से कैसे खाना चाहिए खाना?
सूरज की पोजिशन के हिसाब से खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। दरअसल, सुबह उठने के साथ यानि सूरज उगने के साथ कई लोग भरपूर नाश्ता करते हैं। जबकि, सूरज उगने के साथ ही पाचन अग्नि सामान्य से 30 प्रतिशत कम होती है। अगर आप इस समय ज्यादा खाते हैं तो इससे आपकी एनर्जी 30 से 40 फीसदी तक कम हो सकती है। इसलिए सुबह आपको हल्का नाश्ता करना चाहिए। वहीं, दिन में पाचन अग्नि तेज रहती है इसलिए इस समय आप पेट भरके खाना खा सकते हैं। वहीं, सूरज की पोजिशन के अनुसार आपको रात में बहुत हल्का खाना खाना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version