How to eat avocado for weight loss in Hindi: एवोकाडो खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। एवोकाडो खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां और बीमारियां कम होती हैं। एवोकाडो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसे खाने से आप लंबे समय तक ऊर्जावान रहते हैं साथ ही साथ पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं वजन घटाने में भी एवोकाडो काफी लाभकारी होता है। वजन कम करने के लिए एवोकाडो को आप अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। बहुत से लोग एवोकाडो को एक ही तरह से खाते हैं, लेकिन वजन घटाने के लिए एवोकाडो को कई तरीकों से खाया जा सकता है।
एवोकाडो खाने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट आसानी से कम होता है। एवोकाडो आपकी वेट लॉस जर्नी में काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। चलिए जानते हैं वजन घटाने के लिए एवोकाडो कैसे खाना चाहिए। (Vajan Ghatane ke Liye Aloevera Kaise Khaye) -
1. एवोकाडो सलाद
वजन घटाने के लिए एवोकाडो सलाद खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। एवोकाडो की सलाद खाने से शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरी आसानी से कम होती है। एवोकाडो सलाद में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो भूख को कंट्रोल करने (How to Control Hunger) में काफी लाभकारी होता है। इस सलाद में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है।
2. एवोकाडो स्मूदी
एवोकाडो की स्मूदी पीना आमतौर पर भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। एवोकाडो की स्मूदी में पालक, बादाम का दूध और कुछ अन्य फल मिलाकर आप स्मूदी तैयार कर सकते हैं। इस स्मूदी को पीने से आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं, जिससे शरीर में फैट आसानी से कम होता है। एवोकाडो स्मूदी में फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं, जिसे पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन आसानी से कम होता है।
3. एवोकाडो टोस्ट
अगर आप वजन घटाने के लिए कोई विकल्प देख रहे हैं तो ऐसे में एवोकाडो टोस्ट को भी डाइट का हिस्सा बनाना काफी फायदेमंद होता है। आजकल वजन घटाने के लिए एवोकाडो टोस्ट खाना काफी ट्रेंड में चल रहा है। एवोकाडो टोस्ट में फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड फैट की भी अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से शरीर हेल्दी रहता है। एवोकाडो टोस्ट को आप लंच, नाश्ते और स्नैक्स के रूप में आसानी से खा सकते हैं। इस टोस्ट को खाने से शरीर में जमा चर्बी आसानी से कम होती है।
4. एवोकाडो का रायता
बूंदी, खीरे और लौकी की तरह ही एवोकाडो का भी रायता बनता है। वजन घटाने के लिए आप एवोकाडो का रायता भी पी सकते हैं। एवोकाडो के रायते में हेल्दी फैट्स और प्रीबायोटिक्स शामिल होते हैं, जिससे वजन कम करने में काफी आसानी होती है। एवोकाडो का रायता कैलोरी में कम होता है, जिसे खाने से पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है और पाचन संबंधी समस्याएं भी कम होती हैं।
इसे भी पढ़ें - ज्यादा एवोकाडो का सेवन पड़ सकता है सेहत पर भारी, हो सकते हैं ये 5 नुकसान
5. सीधेतौर पर खाएं एवोकाडो
वजन घटाने के लिए आप सीधेतौर पर भी एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो में मिलने वाले पोषक तत्व आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर पाचन प्रक्रिया तेज होती है। दिनभर में आप एक से दो एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें फैट्स और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिसे खाने से आपके मोटापे की समस्या कम होती है।
FAQ
एवोकाडो खाने का सही समय क्या है?
एवोकाडो खाने का कोई निश्चित समय नहीं है। आप वैसे तो एवोकाडो को किसी भी समय खा सकते हैं। आमतौर पर आप लंच या डिनर के बाद एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं।सोने से पहले एवोकाडो खाने से क्या होता है?
एवोकाडो में विटामिन, मिनरल्स और मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स की अच्छी मात्रा होती है। इसे सोने से पहले खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है साथ ही साथ मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है।क्या एवोकाडो पेट की चर्बी कम करता है?
एवोकाडो खाना पेट ही नहीं, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों में जमा चर्बी भी आसानी से कम होता है। एवोकाडो खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है साथ ही साथ पेट में जमा चर्बी को आसानी से कम करने में मददगार साबितह होते हैं।