What to Do if Your Hand Hurts: हाथ में दर्द होना एक बेहद आम समस्या है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कभी-न-कभी हाथ के दर्द से परेशान होना पड़ता है। हाथ में दर्द कई कारणों से हो सकता है। हाथ की मांसपेशियों, नसों या टेंडन में चोट की वजह से हाथ में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कुछ मामलों में गठिया के कारण भी हाथ में दर्द हो सकता है। हाथ में दर्द होने पर अक्सर लोग पेनकिलर का सेवन कर लेते हैं। हालांकि, आप चाहें तो हाथ के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ नेचुरल उपाय भी आजमा सकते हैं। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कि हाथ में दर्द होने पर क्या करना चाहिए (Hath me Dard Hone Par Kya Karna Chahiye)?
हाथ में दर्द हो रहा हो तो क्या करें?- What to Do if Your Hand Hurts in Hindi
1. गर्म पानी से सिकाई करें
हाथ में दर्द हो तो गर्म पानी से सिकाई करना फायदेमंद हो सकता है। हाथ में दर्द होने पर आप गर्म पानी से सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी लें। इसमें नमक डालें और फिर हाथ की सेंक करें। आप चाहें तो गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड भी हाथ पर लगा सकते हैं। इससे हाथ में होने वाले दर्द से काफी राहत मिलेगी। गर्म पानी मांसपेशियों के तनाव और दर्द को कम करता है।
इसे भी पढ़ें- Visible Hand Veins Causes: हाथ की नसें क्यों दिखती हैं? डॉक्टर से जानें इसके 6 कारण
2. हाथों की एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज करने से भी हाथ के दर्द से राहत मिल सकती है। अगर आपको हाथ में दर्द है तो आप नियमित रूप से एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से हाथ के दर्द, अकड़न और जकड़न से राहत मिलेगी। आप हाथों और कलाइयों को धीरे-धीरे हिलाएं। हाथों को सामने की तरफ रखें और घुमाएं। आप रोजाना 2-3 बार हाथों की एक्सरसाइज कर सकते हैं।
3. हाथों की स्ट्रेचिंग करें
दर्द से राहत पाने के लिए स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद हो सकता है। स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसके लिए आप बाएं हाथ को सामने की तरफ लाएं। दाएं हाथ से बाएं हाथ की हथेली को पीछे की तरफ धकेलें। इससे पूरे हाथ पर स्ट्रेच पड़ेगा और दर्द से राहत मिलेगी। आपको नियमित रूप से हाथों की स्ट्रेचिंग करनी चाहिए।
4. गुनगुने तेल से मालिश करें
हाथ में दर्द है, तो मालिश करना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको हाथ में दर्द है तो आप गुनगुने तेल से मालिश कर सकते हैं। दर्द से राहत पाने के लिए तिल के तेल या सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप तेल लें और इसे हल्का गुनगुना कर लें। अब आप इस तेल से हाथ की मालिश कर सकते हैं। इससे हाथ में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और मांसपेशियों को आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- हाथ पैर के जोड़ों में दर्द क्यों होता है? जानें 5 कारण
5. सरसों के बीज का लेप लगाएं
हाथ के दर्द से राहत पाने के लिए आप सरसों के बीज का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के बीज लें। इन्हें बारीक पीस लें और फिर इसमें गर्म पानी डालें। अब इस लेप को दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे हाथ की सूजन और दर्द, दोनों से काफी राहत मिलेगी। कुछ दिनों तक रोजाना इस लेप को लगाने से दर्द से काफी राहत मिल सकती है। सरसों के बीज दर्द को कम करने में असरदार होते हैं।
अगर आपको भी हाथ में दर्द हो तो आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। इसके लिए आप हाथ की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करें। इसके अलावा, आप हाथ की मालिश और हीटिंग पैड से सिकाई कर सकते हैं। हाथ में दर्द होने पर आपको ज्यादा टाइपिंग करने से बचना चाहिए। साथ ही, हाथों की ज्यादा एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए।