Doctor Verified

सुबह उठते ही कंधे में दर्द होता है, तो बदल लें ये 5 खराब आदतें

सुबह उठकर कंधे में दर्द होने से द‍िनचर्या प्रभाव‍ित होती है और काम में मन नहीं लगता। कंधे के दर्द से परेशान हैं, तो कुछ गलत आदतों को जल्‍दी बदलें।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते ही कंधे में दर्द होता है, तो बदल लें ये 5 खराब आदतें


Kandhe Mein Dard: शीतल चावला, जो क‍ि एक प्राइवेट स्‍कूल में टीचर हैं, बीते 3 महीनों से कंधे के दर्द के कारण परेशान हैं। उन्‍हें सुबह उठकर इतना तेज दर्द होता है क‍ि दवा खानी पड़ती है। उन्‍होंने अपने फैम‍िली डॉक्‍टर की सलाह पर एमआरआई करवाया लेकि‍न सब कुछ नॉर्मल आया। जब डॉक्‍टर ने व‍िस्‍तार से बात की, तो समझ आया क‍ि शीतल अपनी गलत आदतों के कारण कंधे के दर्द से जूझ रही थीं। दरअसल, शीतल सुबह उठते ही तैयार होकर काम पर चली जाती हैं, ऐसे में उनके शरीर को र‍िलैक्‍स होने का समय ही नहीं म‍िलता। डॉक्‍टर ने उन्‍हें रोज सुबह उठकर पहले स्‍ट्रेच‍िंग करने की सलाह दी, अब शीतल को दर्द नहीं होता और दवा की जरूरत भी नहीं पड़ती।

शीतल की तरह, अक्‍सर लोग गलत आदतों को रूटीन का ह‍िस्‍सा बना लेते हैं और कंधे के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसा जॉब करने वाले लोगों में या घंटों लैपटॉप के आगे बैठकर काम करने वाले लोगों में ज्‍यादा देखा गया है। कंधे का दर्द पहले, तो सामान्‍य लगता है लेक‍िन जब यह असहनीय हो जाता है, तो काम पर इसका असर पड़ने लगता है। ऐसे लोगों के ल‍िए बैठना भी मुश्‍क‍िल हो जाता है और सामान्‍य काम करने में भी तकलीफ होती है। अगर आपको भी सुबह उठकर कंधे में दर्द (Shoulder Pain in Morning) महसूस होता है, तो जरूर आप कोई गलत आदत का श‍िकार होंगे। ऐसी ही 5 खराब आदतों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, ज‍िनके चलते आपके कंधे में दर्द हो सकता है। इन आदतों को जानकर तुरंत बदल लेना ही बेहतर है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के अपोलो हॉस्‍प‍िटल के ऑर्थोपेड‍िक सर्जन डॉ इमरान अख्‍तर से बात की।

1. गलत स्‍लीप‍िंग पॉश्चर में सोना- Sleeping in Wrong Posture Cause Shoulder Pain

अगर आपके कंधे में सुबह उठते ही दर्द होता है, तो इसका एक कारण सोने का गलत पॉश्चर भी हो सकता है। मेरे साथ भी ऐसा कई बार हुआ है क‍ि एक ही करवट सोने से या गलत ढंग से सोने के कारण, सुबह उठकर कंधे में दर्द या गर्दन में अकड़न महसूस होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो स्‍लीप‍िंग पॉश्चर पर ध्‍यान दें। पीठ के बल सोएं और पेट के बल सोने से बचें, क्‍योंक‍ि इससे शरीर में दर्द उठ सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी कर रहे हैं अपने कंधे के दर्द को इग्नोर? जानें ऐसा करने का शरीर पर क्या असर पड़ता है

2. सुबह उठकर स्‍ट्रेच‍िंग न करना- No Stretching in Morning Cause Shoulder Pain

अगर आप भी सुबह उठकर कामों में लग जाते हैं और स्‍ट्रेच‍िंग नहीं करते हैं, तो उठते ही कंधे में दर्द महसूस हो सकता है। लंबे समय तक सोने से कई बार मांसपेश‍ियों में जकड़न होती है ज‍िसके कारण दर्द उठता है। सुबह उठकर सबसे पहले हल्‍का वार्मअप करें और स्‍ट्रेच‍िंग एक्‍सरसाइज करें। इससे मांसपेश‍ियां लचीली बनेंगी और दर्द से राहत म‍िलेगी।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको भी रहता है एक तरफ कंधे में दर्द?  एक्सपर्ट से जानें इसके 6 कारण

3. दर्द को नजरअंदाज करना- Ignoring Body Pain Cause Shoulder Pain

kandhe-mein-dard-hone-ke-karan

कुछ महीनों पहले, बेड पर बैठकर, लैपटॉप पर काम करने के कारण मेरे कंधे में दर्द (Shoulder Pain) उठा था, मैंने उसे नजरअंदाज क‍िया और अब वो तीव्र हो चुका है। आप ऐसी गलती न करें। अगर आपके कंधे में दर्द है या शरीर के क‍िसी अन्‍य ह‍िस्‍से में हल्‍का सा भी दर्द है, तो तुरंत गौर करें क‍ि आप क्‍या गलती कर रहे हैं या फ‍िर डॉक्‍टर से चेकअप कराएं। हड्ड‍ियों के स्‍वास्‍थ्‍य को हल्‍के में नहीं लेना चाह‍िए, वरना दर्द स्‍थायी बन सकता है।

4. बेड में लेटकर फोन का इस्‍तेमाल करना- Using Phone While Lying in Bed Cause Shoulder Pain

अगर आप भी बेड पर लेटकर, फोन का ज्‍यादा इस्‍तेमाल करने के श‍िकार हैं, तो यह आदत आज ही बदल लें। इससे आंखें कमजोर होने की समस्‍या, तो होती ही है, साथ ही कंधे और गर्दन में दर्द भी उठ सकता है। 3 साल पहले मेरी मां की स्‍पाइनल सर्जरी हुई थी, हम जब भी डॉक्‍टर के पास चेकअप के ल‍िए जाते हैं, वो हमेशा मां को बेड पर लेटकर फोन न चलाने की सलाह देते हैं, क्‍योंक‍ि इससे हड्डी, स्‍पाइन और मांसपेश‍ियों में असहनीय दर्द हो सकता है।

5. गलत तकि‍ए का इस्‍तेमाल करना- Using Wrong Pillow Cause Shoulder Pain

अगर आप बहुत मोटा या बहुत पतला तक‍िया लगाते हैं, तो कंधे और बैक को सपोर्ट नहीं म‍िलेगा और सुबह उठकर कंधे में दर्द महसूस हो सकता है। इसल‍िए अपने ल‍िए ऑर्थोपेड‍िक या मेमोरी फोम वाले तक‍िए का चुनाव करें। इससे कंधे को सपोर्ट म‍िलेगा और आप सुकून भरी नींद में सो पाएंगे।

अगर आपको भी सुबह उठकर कंधे में दर्द महसूस होता है, तो लेटकर फोन न चलाएं, सुबह उठकर स्‍ट्रेच‍िंग करें, सही पॉश्चर में सोएं और अपने ल‍िए एक सही तक‍िए का चुनाव करें। दर्द को नजरअंदाज करने की गलती न करें और तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • घर पर कंधे के दर्द का इलाज कैसे करें?

    कंधे में दर्द होने पर ठंडी या गर्म स‍िंकाई करें। तिल का तेल या सरसों का तेल लगाएं। सेब के स‍िरके को पानी में म‍िलाकर नहाने से भी आराम म‍िलता है।
  • कंधे की नस दबने के क्या लक्षण हैं?

    कंधे की नस दबने पर चुभन जैसा दर्द, झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होता है। क‍िसी भी हैंड मूवमेंट में तेज जलन जैसा एहसास होता है।
  • कंधे के दर्द में कौन सा तेल लगाएं?

    कंधे में दर्द होने पर नीलग‍िरी का तेल लगाएं। नीलग‍िरी तेल में नार‍ियल या बादाम तेल की बूंदों को म‍िक्‍स करके कंधे पर सुबह-शाम लगाएं। नीलग‍िरी तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं ज‍िससे दर्द जल्‍दी ठीक हो जाता है।

 

 

 

Read Next

नहीं चाहते जवानी में ही इनफर्टिलिटी के शिकार होना, तो आज ही अपने किचन से निकाल दें ये 3 चीजें

Disclaimer

TAGS