Expert

नहीं चाहते जवानी में ही इनफर्टिलिटी के शिकार होना, तो आज ही अपने किचन से निकाल दें ये 3 चीजें

हमारी लाइफस्टाइल की कुछ चीजें इनफर्टिलिटी की वजह बन सकती हैं और ज्यादातर लोगों को इस बारे में अंदाजा भी नहीं होता। ऐसे में जानते हैं किचन की ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको आज ही अपने घर से निकाल देना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
नहीं चाहते जवानी में ही इनफर्टिलिटी के शिकार होना, तो आज ही अपने किचन से निकाल दें ये 3 चीजें


आज कल इनफर्टिलिटी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें से पहला कारण है आपकी लाइफस्टाइल, जो उन मेडिकल कंडीशन का कारण बनती हैं जिससे इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। लाइफस्टाइल की बात करते ही लोगों का ध्यान सबसे पहले डाइट और स्मोकिंग जैसी आदतों पर जाता है। लेकिन, आज हम बात करेंगे आपके किचन के कुछ चीजों की जो कि इनफर्टिलिटी की वजह बन सकते हैं। जी हां, भले ही आपको हैरानी हो रही हो लेकिन जिन बर्तनों में आप खाना बना रहे हैं या खा रहे हैं या जिन डिब्बों में आप अनाज स्टोर कर रहे हैं, यह सभी इनफर्टिलिटी का कारण हो सकती हैं। जैसे कि प्लास्टिक की चीजें, नॉन स्टिक बर्तन और एलुमिनियम की चीजें जो कि आपके रिप्रोडक्टिव हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

इनफर्टिलिटी से बचने के लिए किचन से निकाल दें ये 3 चीजें

1. प्लास्टिक की चीजें

हमारे घरों में प्लेट से लेकर डिब्बे तक, सभी चीजें प्लास्टिक की होती है। पर आपको इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि प्लास्टिक की ये चीजें आपके रिप्रोडक्टिव हेल्थ को कैसे नुकसान पहुंचा सकती हैं। दरअसल, Science Direct की इस रिसर्च की मानें, तो पानी की बॉटल से लेकर नमक रखने वाली छोटी प्लास्टिक की डिब्बी तक, इन सभी चीजों में माइक्रोप्लास्टिक हो सकता है। इसके अलावा PFAS (per and polyfluoroalkyl substances) एंडोमेट्रियोसिस और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं यह ओवेरियन फंक्शन और हार्मोनल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही यह पीएफएएस एक्सपोजर पुरुषों में टेस्टिकुलर फंक्शन, हार्मोनल असंतुलन और स्पर्म क्वालिटी को भी प्रभावित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या नॉनस्टिक पैन में खाना पकाना हेल्दी है? एक्सपर्ट से जानें कितना सही है ये और कितनी आंच पर पकाएं खाना

non_stick

2. नॉन स्टिक चीजें

नॉन स्टिक चीजों की संख्या आजकल हमारे रसोई में बढ़ती जा रही है और इसी के साथ इनफर्टिलिटी (pfas and fertility) के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। Science.news में छपी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे नॉन स्टिक और इनफर्टिलिटी के बीच संबंध देखा जा सकता है। इसमें बताया गया है कि नॉनस्टिक उत्पादों पर जो टेफ्लॉन की संरचना होती है, असल में यह PFOA (परफ्लुओरोऑक्टेनोइक एसिड) और PFOS (परफ्लुओरोऑक्टेन सल्फोनेट) के फॉर्मूलेशन से तैयार किया जाता है। ये तमाम तत्व खून में सर्कुलेट हो सकते हैं और आपके रिप्रोडक्टिव हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये एंडोक्राइन डिसरप्टर्स की तरह काम करते हैं और आपके हार्मोनल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लंबे समय तक बैठने वालों को हो सकता है इंफर्टिलिटी का खतरा, डॉक्टर से जानें कनेक्शन

3. एलुमिनियम की चीजें

हमारे घरों में सालों से एलुमिनियम के बर्तन इस्तेमाल होते आए हैं। PubMed Central में छपी इस रिसर्च की मानें तो एल्युमीनियम पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन प्रणाली (aluminum and fertility) पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, जिससे प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। अध्ययनों से पता चला है कि एल्युमीनियम के संपर्क में आने से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता में कमी आ सकती है तो महिला में ओवरी का काम प्रभावित हो सकता है। इतना ही नहीं, यह हार्मोनल हेल्थ को भी प्रभावित करती है जिससे आगे चलकर आपको प्रजनन स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

तो इन तमाम चीजों को अपने किचन से बाहर करें ताकि आपकी फर्टिलिटी प्रभावित न हो। इनकी जगह अपने किचन में मिट्टी के बर्तन, लोहे और स्टील के चीजों का इस्तेमाल करें। आप धीमे-धीमे कोशिश करें और किचन से इन चीजों को निकालकर हेल्दी ऑप्शन को रिप्लेस करें।

Read Next

सिर के पीछे गांठ हो जाए तो क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS