Doctor Verified

क्यों महिलाओं में बढ़ रही इनफर्टिलिटी की समस्या? जानें कारण और उपाय

आज के समय में ज्यादातर महिलाएं इनफर्टिलिटी की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। आइए लेख में जानें इनफर्टिलिटी के कारण और बचाव के उपायों के बारे में -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्यों महिलाओं में बढ़ रही इनफर्टिलिटी की समस्या? जानें कारण और उपाय


Why Infertility Increasing In Women In Hindi: आज के समय में ज्यादातर महिलाएं स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ इनफर्टिलिटी की समस्या से परेशान रहती हैं। शारीरिक समस्या के साथ-साथ मानसिक समस्या भी महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या को प्रभावित करती है, साथ ही, इसके कई अन्य कारण हो सकते हैं। ऐसे में आइए ओरिजिन आईवीएफ एंड फर्टिलिटी क्लीनिक की डायरेक्ट और चीफ गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा से जानें महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या क्यों होती है? और इससे बचने के लिए किन उपायों को किया जा सकता है?

महिलाओं में क्यों बढ़ रही है इनफर्टिलिटी की समस्या? - Why Is The Problem Of Infertility Increasing In Women?

डॉ. रश्मि के अनुसार, पिछले कुछ समय से खासकर शहरों में लोगों में इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसा किसी एक कारण से नहीं है, बल्कि कई कारणों से हो सकता है।

ओवरी से जुड़ी समस्याएं - Ovarian Problems

महिलाओं को पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS), ओवेरियन फेलियर या एग की गुणवत्ता में कमी आने की समस्या के कारण महिलाओं को इनफर्टिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 6 गलतियां कमजोर कर रही हैं महिलाओं की फर्टिलिटी, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

ट्यूबल फैक्टर के कारण - Tubal Factor

कई बार महिलाओं की फैलोपियन ट्यूब में रुकावट आने या किसी भी तरह के नुकसान के कारण महिलाओं को इनफर्टिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, फैलोपियन ट्यूब में किसी भी तरह की रुकावट या नुकसान के कारण स्पर्म, एग तक नहीं पहुंच पाता है, जो इनफर्टिलिटी का कारण बनता है।

why cases of infertility are increasing in women causes prevention tips by expert in hindi 01

यूट्रस से जुड़ी समस्याएं - Uterine Problems

कई बार महिलाओं को फाइब्रॉइड, एंडोमेट्रियल पॉलीप्स या गर्भाशय में संरचनात्मक असामान्यताओं जैसी यूट्रस से जुड़ी समस्याओं के कारण भी इनफर्टिलिटी की समस्या होती है।

हार्मोन्स का असंतुलन - Hormonal Imbalance

महिलाओं में थायराइड हार्मोन या अन्य हार्नोन्स के असंतुलित होने के कारण एग की ग्रोथ ठीक से न होने हो पाती है, साथ ही, इसके कारण ओव्यूलेशन ठीक से नहीं हो पाती है। जिसके कारण महिलाएं फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करती हैं।

एंडोमेट्रियोसिस के कारण - Causes Of Endometriosis

इसमें यूट्रस के लेनिन जैसे टिश्यू यूट्रस के बाहर भी बनने लगते हैं, जो महिलाओं में अधिक दर्द होने और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इनफर्टिलिटी के अन्य कारण - Other Causes Of Infertility

महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या उम्र बढ़ने, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और टॉक्सिन्स के संपर्क में आने से शरीर में टॉक्सिन्स के जमा होने के कारण भी हो सकती है। बता दें, उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की प्रजनन क्षमता में कमी आती है। इसके अलावा, धूम्रपान, मोटापे, अल्कोहल के अधिक सेवन करने, स्ट्रेस में रहने और अनहेल्दी खाना खाने के कारण भी इनफर्टिलिटी की समस्या होती है।

इसे भी पढ़ें: Uterine Problems: गर्भाशय से जुड़ी समस्याएं बन सकती हैं इनफर्टिलिटी का कारण, न करें अनदेखी

इनफर्टिलिटी से बचने के उपाय - Tips To Prevent Infertility In Hindi

डॉ. रश्मि के अनुसार, इनफर्टिलिटी से बचने के लिए सटीक निदान जरूरी है। इसके लिए हेल्दी डाइट लेने, नियमित एक्सरसाइज करने और अन्य फिजिकल एक्टिविटीज कर हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने जरूरी है। इसके अलावा, इसके लिए कुछ टेस्ट डॉक्टर की सलाह के साथ कराए जा सकते हैं।

हार्मोन्स का टेस्ट

इनफर्टिलिटी की समस्या से बचने के लिए फॉलिकल-स्टिम्युलेटिंग हार्मोन टेस्ट (एफएसएच), ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन टेस्ट (एलएच), प्रोजेस्टेरोन, एस्ट्राडिओल और थायराइड हार्मोन के स्तर की जांच कराई जा सकती है।

अल्ट्रासाउंड कराएं

इनफर्टिलिटी से बचाव के लिए महिलाएं डॉक्टर की सलाह पर ओवेरी, गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब की जांच कराई जा सकती है।

हिस्टेरोसैल्पिंगोग्राम (HSG)

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए फैलोपियन ट्यूब की खुली स्थिति की जांच एक्स-रे के जरिए कराई जा सकती है।

ओव्यूलेशन टेस्टिंग

फर्टिलिटी की समस्याओं में ओव्यूलेशन टेस्टिंग भी कराई जाती है। इससे पता चलता है कि एग ठीक से रिलीज हो रहा है या नहीं।  

निष्कर्ष

एंडोमेट्रियोसिस, हार्मोन्स के असंतुलन, यूट्रस से जुड़ी समस्याएं, ट्यूबल फैक्टर के कारण और ओवेरी से जुड़ी समस्याओं के कारण महिलाओं को इनफर्टिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए डॉक्टर की सलाह अनुसार कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

सी-सेक्शन के बाद सीढ़ियां कब चढ़ सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer