Doctor Verified

क्या पुरूषों में जल्दी इजैकुलेशन की वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है? डॉक्टरे से जानें

कई पुरुषों में प्रीमैच्योर इजैकुलेशन की समस्या होती है। इसमें व्यक्ति की वीर्य शारीरिक संबंध बनाते समय जल्दी बाहर आ जाता है। आगे जानते हैं कि क्या पुरुषों में इनफर्टिलिटी की वजह बन सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पुरूषों में जल्दी इजैकुलेशन की वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है? डॉक्टरे से जानें


Premature Ejaculation And Infertility In Hindi: युवाओं में बढ़ती शराब की आदत और अनयमित जीवनशैली की वजह से उनको प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को सामना करना पड़ता है। पुरुषों में बढ़ता तनाव, देर रात का जागना, खानपान की गलत आदतें भी उनके यौन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। पुरुषों के यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में प्रीमैच्योर इजैकुलेशन (Premature Ejaculation) को भी शामिल किया जाता है। इस समस्या से आज के समय में दुनियाभर के पुरुष प्रभावित हैं। यह समस्या तब उत्पन्न होती है जब पुरुष शारीरिक संबंध बनाते समय अनियंत्रित रूप से बहुत जल्दी स्खलित हो जाता है, जिससे संतुष्टि की कमी हो सकती है। इस समस्या से पीड़ित कई पुरुषों के मन में प्रश्न उठता है कि क्या प्रीमैच्योर इजैकुलेशन की समस्या पुरुषों में इनफर्टिलिटी का कारण बन सकती है। इस लेख में मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से जानेगें कि क्या शीघ्रपतन और पुरुष बांझपन के बीच क्या संबंध है और क्या प्रीमैच्योर इजैकुलेशन इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है?

प्रीमैच्योर इजैकुलेशन और इनफर्टिलिटी के बीच क्या संबंध हैं? - Connection Between Premature Ejaculation And Infertility In Hindi

पुरुषों में प्रीमैच्योर इजैकुलेशन एक ऐसी स्थिति है जिसमें पुरुष शारीरिक संबंध के दौरान इच्छा के विपरीत बहुत जल्दी सीमन (वीर्य) स्खलित कर देता है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है, जैसे मानसिक तनाव, प्रदर्शन की चिंता, हार्मोनल असंतुलन, या शारीरिक कारण आदि। इसके दो प्रकार होते हैं जिसमें प्राथमिक (Primary Premature Ejaculation) और द्वितीयक (Secondary Premature Ejaculation)। इसमें प्राइमरी में यह समस्या किशोरावस्था से ही बनी रहती है, जबकि सेकेंडरी में यह समस्या अचानक शुरु होती है।

can-premature-ejaculation-lead-male-infertility-in

यह समस्या प्रत्यक्ष रूप से यानी सीधे तौर पर इनफर्टिलिटी की वजह नहीं होती है। लेकिन, इस समस्या में कई बार पुरुष नियमित और असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने के बावजूद अपनी महिला साथी को गर्भधारण करवाने में असमर्थ रह सकते हैं। हालांकि, पुरुषों में इनफर्टिलिटी के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें शुक्राणु की गुणवत्ता, मात्रा, गतिशीलता (Motility), और संरचना शामिल हैं।

क्या प्रीमैच्योर इजैकुलेशन से पुरुष में इनफर्टिलिटी हो सकती है? - Can premature ejaculation lead to male infertility in Hindi

प्रीमैच्योर इजैकुलेशन अपने आप में पुरुष इनफर्टिलिटी का प्रत्यक्ष कारण नहीं है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह कंसीव करने या गर्भाधारण करने में बाधा डाल सकता है। आगे जानते है इस बारे में।

शारीरिक संबंध बनाने से पहले ही सीमन रिलीज होना

यदि पुरुष बहुत जल्दी सीमन रिलीज कर देते हैंऔर वीर्य वजाइना में जाने से पहले ही बाहर निकल जाता है, तो स्पर्म महिला के एग्स तक नहीं पहुंच पाते। इससे गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है।

शारीरिक संबंध की निरंतरता में बाधा

प्रीमैच्योर इजैकुलेशन से पुरुष और उसकी साथी दोनों असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। इससे तनाव बढ़ता है, जिससे बार-बार असफल शारीरिक संबंध बनने की संभावना बढ़ती है और ऐसे में गर्भधारण की संभावना कम हो सकती है।

मानसिक तनाव और चिंता

यौन समस्याएं अक्सर मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। तनाव, अवसाद और आत्मविश्वास की कमी से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन प्रभावित हो सकता है, जिससे स्पर्म उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है।

सीमन की गतिविशिलता में कमी

यदि प्रीमैच्योर इजैकुलेशन के साथ स्पर्म की क्वालिटी खराब हो, तो इनफर्टिलिटी की संभावना बढ़ सकती है। स्पर्म की गतिशीलता कम होने से एग्स तक पहुंचने की संभावना कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: स्पर्म की संख्या कम होना है हाइपोस्पर्मिया, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और कारण

इस समस्या के लिए पुरुष मेडिकल ट्रीटमेंट ले सकते हैं। इसके साथ ही, उनको अपनी लाइफस्टाइल में हेल्दी डाइट, योग और मेडिटेशन को भी शामिल करना चाहिए। इससे स्पर्म से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। हालांकि, डॉक्टर कहते हैं कि यह एक स्थायी समस्या नहीं है, इसका इलाज उपलब्ध है। साथ ही, प्रीमैच्योर इजैकुलेशन पुरुषों में इनफर्टिलिटी का प्रत्यक्ष कारण नहीं होता है। लेकिन यह गर्भधारण में समस्या उत्पन्न कर सकता है।

Read Next

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण नपुंसकता (Impotence) हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer