Does High Cholesterol Cause Impotence In Hindi: मौजूदा जीवनशैली में हमने देखा है कि तनाव और अवसाद का स्तर बढ़ा है। ऐसा खासकर पुरुषों के साथ हो रहा है। क्यांकि उन पर घर संभालने और सफल होने की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके अलावा, दोस्ती, रिश्तेदारी आदि भी उन्हें तनाव से घेर रही है। कभी-कभी बुरी मैरीड लाइफ भी इसमें अहम भूमिका अदा करती है। इस तरह की कंडीशंस का न सिर्फ पुरुषों की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही, पुरुषों की ओवर ऑल हेल्थ भी प्रभावित हो रही है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अक्सर लोगों का मूड खराब होता है या तनाव होता है, तो वे अपने मन को बहलाने के लिए जंक फूड आदि का सेवन कर बैठते हैं। इसकी वजह से मोटापा जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। ध्यान रखें कि जब आप अनहेल्दी चीजें खाते हैं, तो इसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है। माना जाता है कि पुरुषों में हाई कोलेस्ट्रॉल नपुंसकता का बड़ा कारण है। सवाल है, क्या वाकई यह सच है? हाई कोलेस्ट्रॉल और नपुंसकता का आपस में क्या कनेक्शन है, आइए जिनोवा शैल्बी अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ उर्वी माहेश्वरी से जानते हैं।
क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण नपुंसकता हो सकती है?- Can High Cholesterol Cause Impotence In Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल का मतलब है कि धमनियों में एक किस्म का प्लाक का जमना, जिसकी वजह से ब्लड फ्लो बाधित होता है। अगर समय पर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निपटा न जाए, तो बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई की आपूर्ति नहीं हो पाती है, जिससे ओवर ऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसी बात से स्पष्ट होता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल का नपुंसकता पर भी असर देखने को मिल सकता है। डॉक्टर से इसे विस्तार से समझाते हैं, ‘जब किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है, तो पूरी बॉडी में ब्लड फ्लो होता है। ऐसा पुरुषों के गुप्तांग में भी होता है। अपर्याप्त रक्त प्रवाह के कारण पुरुषों को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है। इरेक्टालइ डिस्फंक्शन नपुंसकता का एक बड़ा कारण होता है। हालांकि, शुरुआती दिनों में यह पूरी तरह नपुंसकता को बढ़ावा नहीं देता है। लेकिन, अगर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का इलाज न किया जाए, तो धीरे-धीरे पुरुषों इरेक्शन में दिक्कत आने लगत है। यह स्थिति भविष्य में नपुंसकता की मुख्य वजह बनकर उभर सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकता है? जानें डॉक्टर से
हाई कोलेस्ट्रॉल को कैसे मैनेज करें- How To Manage High Cholesterol In Hindi
पुरुषों को नपुंसकता से बचना है, तो उन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल को सही तरह से मैनज करना चाहिए। इसके यहां बताए गए टिप्स अपनाएं-
- फल, सब्जियां, नट्स आदि का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। इनमें कैलोरी नहीं होती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का रिस्क कम होता है।
- अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो ऑयली फिश, टूना जैसी मछलियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
- शुगर युक्त चीजें और सैच्युरेटेड फैट का सेवन सीमित मात्रा में करें। अगर हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो इनका सेवन बंद करना फायदेमंद रहेगा।
- हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निपटने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोजाना कम से कम 30 मिनट का वर्कआउट करें। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढें: इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित पुरुष इन विटामिन्स और मिनरल्स का करें सेवन, जानें इनके सोर्स
नपुंसकता के जोखिम को कम करने के टिप्स
नपुंसकता के जोखिम को कम करने के लिए सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करना आवश्यक नहीं है। इसके साथ, कुछ अन्य चीजों को भी अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना चाहिए। जैसे-
- हेल्दी डाइट फॉलो करें। ऐसी चीजें न खांए, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो।
- नियिमत एक्सरसाइज करें और वजन का संतुलित रखें।
- स्मोकिंग और शराब का सेवन न करें। यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
- तनाव और अवसाद से दूर रहें। आपकी मेंटल हेल्थ जितनी सही रहेगी, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या नपुंसकता का जोखिम उतना कम होगा।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version