Doctor Verified

क्या पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है? जानें डॉक्टर से

High Blood Pressure And Erectile Dysfunction In Hindi: हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई तरह की परेशानियां जन्म लेने लगती हैं। तो क्या इसके कारण पुरुषों को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दिक्कत भी हो सकती है? जानें डॉक्टर से-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है? जानें डॉक्टर से


Do High Blood Pressure Cause Erectile Dysfunction In Hindi: हाई ब्लड प्रेशर मौजूदा समय में एक कॉमन समस्या बन चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर का शिकार कोई भी हो सकता है। इसके पीछे कई तरह के फैक्टर जिम्मेदार हैं, जैसे उम्र, परिवार की मेडिकल हिस्ट्री, जेनेटिक्स, मोटापा, फिजिकल एक्टिविटी न करना, खराब लाइफस्टाइल आदि। हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित रखना बहुत जरूरी है। ऐसा न किया जाए, तो शरीर पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, किडनी संबंधित समस्या, हार्ट फेलियर, आंखों की रोशनी कमजोर होना जैसी कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। कुछ लोगों का माना है कि हाई ब्लड प्रेशर का पुरुषों की हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। असल में, यह कहा जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है। सवाल ये है कि क्या वाकई ऐसा होता है? या यह महज एक मिथक है? आइए, जानते हैं मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से।

क्या पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है?- Does High Blood Pressure Cause Erectile Dysfunction Permanently In Hindi

does high blood pressure cause erectile dysfunction know from doctor in hindi 1 (1)

इससे पहले कि हम इस बारे में विस्तार से जानें कि क्या वाकई हाई ब्लड प्रेशर के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है? यह जान लेना चाहिए कि आखिर इरेक्टाइल डिस्फंक्शन क्या होता है? इरेक्टाइल डिस्फंक्शन वह समस्या होती है, जब पुरुषों के लिंग में सेक्सुअल एक्टिविटी के लिए पर्याप्त इरेक्शन नहीं होता है। इसे हिंदी में स्तंभन दोष भी कहा जाता है। इस स्थिति में पुरुषों के लिए यौन संबंध बनाना चुनौती हो जाती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकता है? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, "हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की वजह से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दिक्कत हो सकती है।" सवाल है, ऐसा क्यों होता है? डॉक्टर का कहना है, "ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर की वजह से ब्लड वेसल्स डैमेज हो जाती है। ऐसे में ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है। इसका प्रभाव इरेक्शन पर भी पड़ता है। ध्यान रखें कि पुरुषों के लिंग में इरेक्शन बनाए रखने के लिए ब्लड फ्लो का सही होना जरूरी होता है।"

इसे भी पढ़ें: क्‍या पुरुषों में लो-टेस्टोस्टेरोन की समस्‍या का कारण हाई बीपी हो सकता है? डॉक्‍टर से जानें

हाई ब्लड प्रेशर के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या को कैसे मैनेज करें?

ऐसा नही है कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या को मैनेज नहीं कर सकते हैं। इसके लिए यहां दिए गए टिप्स को अपनाएं-

ब्लड प्रेशर को संतुलित रखें

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है कि वे अपने ब्लड प्रेशर को संतुलित रखें। इसके लिए बुरी आदतों को अपनी लाइफस्टाइल से बाहर निकाल दें। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए जरूरी है कि वे नियमित रूप से अपनी जांच करवाएं, ताकि इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी समस्या न हो।

रेगुलर एक्टिव रहें

मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों को बैठकर काम करना होता है। ऐसे में एक्टिव रहना बहुत मुश्किल हो गया है। खासकर, कॉर्पोरेट वर्ल्ड में काम करते हुए लोगों को लंबी-लंबी शिफ्ट की नौकरी करनी पड़ती है। ऐसे में लोगों के लिए फिजिकली एक्टिव रहना चुनौतीपूर्ण हो चुका है। इसके बावजूद, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हर पुरुष को अपने लिए कुछ समय निकालना चाहिए। इस दौरन फिजिकली एक्टिव रहना चाहिए। इससे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का जोखिम कम होता है।

इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज का टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के लेवल पर भी फर्क पड़ता है? डॉक्टर से जानें

तनाव से दूर रहें

हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए बहुत जरूरी है कि वे तनाव से दूर रहें। तनाव के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की कंडीशन बिगड़ सकती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ, दोनों का ध्यान रखें। जरूरी हो, तो कभी-कभी एक्सपर्ट की सलाह भी लें।

डॉक्टर से मिलें

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होने पर खुद इसका इलाज करने की कोशिश न करें। चाहे, आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हों या न हो। हर स्थिति में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपनी समस्या विस्तार से बताएंगे। उनकी दी हुई सलाह मानें। उनकी दी हुई दवा को समय पर लेना न भूलें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पुरुषों में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने पर नजर आ सकते हैं ये 6 लक्षण

Disclaimer