Doctor Verified

फर्टिलिटी के लिए ये 5 चीजें हैं रेड फ्लैग, भूलकर भी न करें इग्नोर

इनफर्टिलिटी की समस्या आज के समय में बहुत ज्यादा बढ़ गई है। फर्टिलिटी को बेहतर रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने शरीर में नजर आने वाले इन रेड फ्लैग्स पर नजर बनाए रखें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फर्टिलिटी के लिए ये 5 चीजें हैं रेड फ्लैग, भूलकर भी न करें इग्नोर


माता-पिता बनना हर कपल का सपना होता है। लेकिन, आज के समय में कई कपल्स का ये सपना अधूरा रह जाता है, जिसका सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और कई स्वास्थ्य समस्याएं। माता-पिता बनने के लिए महिला और पुरुष दोनों के लिए जरूरी है कि उनका प्रजनन स्वास्थ्य अच्छा रहे। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और खराब डाइट के कारण इनफर्टिलिटी की समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप इसे खतरे के संकेतों को जानने की कोशिश करें। प्रजनन क्षमता से जुड़े मुद्दे पर लोग आज भी खुलकर बात करने से कतराते हैं। ऐसे में आइए चंडीगढ़ के बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ की फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. राखी गोयल से जानते हैं कि फर्टिलिटी के लिए खतरे के संकेत क्या है?

फर्टिलिटी के लिए रेड फ्लैग - Fertility Red Flags You Should Never Ignore in Hindi

फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. राखी गोयल का कहना है कि, अगर आप माता-पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कंसीव करने में मुश्किल हो रही है तो जरूरी है कि आप बिना देर किए फर्टिलिटी से जुड़े इन संकेतों पर ध्यान दें।

1. अनियमित पीरियड्स

अगर महिला को पीरियड्स समय पर नहीं आ रहे हैं या कई बार समय से पहले आ जाते हैं तो यह फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या का संकेत होता है। अनियमित पीरियड्स के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें PCOS, थायराइड, हार्मोनल असंतुलन, तनाव और बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करना है। बता दें कि महिलाओं का पीरियड साइकिल ओव्यूलेशन पीरियड से जुड़ा होता है, इसलिए जब पीरियड समय पर नहीं आता है, या इसमें कुछ गड़बड़ी होती है तो ये फर्टिलिटी की समस्या का बड़ा संकेत है।

इसे भी पढ़ें: फर्टिलिटी से पीरियड क्रैम्प्स तक, नाभि में घी डालना महिलाओं के लिए है फायदेमंद

2. ज्यादा दर्द और ब्लीडिंग की समस्या

अगर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द और हैवी ब्लीडिंग या शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ज्यादा दर्द होना सामान्य नहीं होता है। पीरियड्स के दौरान इस तरह के दर्द और समस्या होने का कारण एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉयड्स, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज आदि समस्या है। ये समस्याएं यूटेरस और फैलोपियन ट्यूब को प्रभावित कर सकती हैं, जिसके कारण ओव्यूलेशन के दौरान अंडाणु और शुक्राणु सही तरह से नहीं मिल पाते हैं, जिससे महिला को कंसीव करने में मुश्किल होती है।

3. बार-बार गर्भपात

अगर किसी महिला का लगातार दो से तीन बार मिसकैरेज हो जाए तो यह फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या का संकेत होता है। महिलाओं में बार-बार मिसकैरेज का कारण गर्भाशय से जुड़ी समस्या, क्रोमोसोमल असामान्यता, हार्मोनल समस्याएं, थायराइड और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर हो सकती है। किसी भी महिला के साथ बार-बार मिसकैरेज होना न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है, बल्कि मानसिक रूप से भी काफी नुकसानदायक होता है। इसलिए, बार-बार मिसकैरेज की समस्या को नजरअंदाज किए बिना, तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

Fertility-Red-Flags-inside

4. पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं सिर्फ महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी होती है। पुरुषों में भी शुक्राणुओं की संख्या या गुणवत्ता से जुड़ी समस्या होती है, जिसके कारण महिलाओं को कंसीव करने में मुश्किल हो सकती है। पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं होने पर यौन इच्छा में कमी, इरेक्टाइल डिसफंक्शन, शुक्राणुओं की कमी या गतिशीलता में कमी और अंडकोष में दर्द या सूजन हो सकती है। इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे कपल अक्सर पुरुषों की फर्टिलिटी की जांच को नजरअंदाज कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या देर रात तक स्क्रीन देखने से घट सकती है फर्टिलिटी? डॉक्टर से जानें

5. स्वास्थ्य समस्याएं

अगर कोई महिला या पुरुष पहले से किसी पुरानी बीमारी जैसे डायबिटीज, मोटापा, थायराइड और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित हैं तो ये बीमारियां भी फर्टिलिटी पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। डायबिटीज के कारण पुरुषों में नपुंसकता और महिलाओं में ओव्युलेशन की समस्या होने लगती है। मोटापे के कारण हार्मोनल संतुलन बिगड़ता है, जो PCOS के जोखिम को बढ़ाता है। इसलिए, समय पर मेडिकल जांच करवाना, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना, तनाव कम करना और समय पर डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।

निष्कर्ष

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं को समय पर पहचानना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में जब तक बीमारी का पता न चले उसका इलाज करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, फर्टिलिटी से जुड़े इन रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • फर्टिलिटी प्रॉब्लम क्या होती है?

    फर्टिलिटी की समस्या एक ऐसी स्थिति है जो कपल एक साल या उससे ज्यादा समय तक नियमित और असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने के बाद भी कंसीव नहीं कर पाता है। यह समस्या पुरुष और महिला दोनों को प्रभावित करती है।
  • इनफर्टिलिटी का क्या कारण है?

    इनफर्टिलिटी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें हार्मोनल असंतुलन, उम्र बढ़ना, फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी समस्या, एंडोमेट्रियोसिस और गर्भाशय से जुड़ी समस्याएं शामिल है।
  • गर्भवती न हो पाने के मुख्य कारण क्या है?

    प्रेग्नेंट न हो पाने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें PCOS, हार्मोनल असंतुलन, अंडों की समस्या कम होना, फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी समस्याएं शामिल है। 

 

 

 

Read Next

क्या हाथों की त्वचा मोटी होना CREST Syndrome तो नहीं? जानें डॉक्टर से इसके लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 30, 2025 14:46 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS