Can I have Periods with Blocked Fallopian Tubes : ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब महिलाओं में इनफर्टिलिटी का एक आम कारण है। इस समस्या के कई लक्षण हो सकते हैं। बता दें कि फैलोपियन ट्यूब वे ट्यूब है, जो अंडाशय (Ovaries) से अंडे को गर्भाशय (Uterus) तक ले जाती हैं। बता दें कि फैलोपियन ट्यूब के ब्लॉक होने पर एग और स्पर्म मिल नहीं पाते हैं। यही वजह है कि महिलाओं के लिए प्रेग्नेंट होना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, आज के इस आर्टिकल में ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब के कारण पीरियड्स पर होने वाले असर के बारे में बताया गया है। आइए हम डॉ. आस्था दयाल निदेशक- प्रसूति एवं स्त्री रोग सीके बिड़ला अस्पताल गुरुग्राम (Dr. Astha Dayal Director- Obstetrics and Gynaecology CK Birla Hospital Gurugram) से ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब के लक्षण और इससे पीरियड्स पर पड़ने वाले असर के बारे में जानते हैं।
ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब क्या है?- What is a Blocked Fallopian Tube
अगर इस स्थिति को आसान शब्दों में समझा जाए, तो गर्भाशय (Uterus) और अंडाशय (Ovaries) के बीच पेट में स्थित फैलोपियन ट्यूब को गर्भाशय ट्यूब (Uterine Tube) भी कहा जाता है। बता दें कि गर्भाशय के दोनों तरफ दो फैलोपियन ट्यूब होते हैं। ये ओव्यूलेशन के दौरान अंडाशय (Ovaries) से निकले एग को फर्टिलाइज करने और इसके बाद भ्रूण (Embryo) को गर्भाशय तक पहुंचाने में मदद करता है। अगर गर्भाशय और अंडाशय के बीच के कनेक्शन में किसी तरह की रुकावट है, तो इस स्थिति को ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब के रूप में देखा जाता है। इस स्थिति में महिलाओं की एक या दोनों ट्यूब ब्लॉक हो सकती हैं।
ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब के लक्षण- Symptoms of Blocked Fallopian Tubes
अगर आप ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब से जुड़े लक्षणों के बारे में जानना चाहते हैं, तो ऐसे कोई संकेत नहीं होते हैं। आप किन्हीं संकेतों को देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकती हैं कि आपकी फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक्ड है। हालांकि, हम कुछ लक्षण बता सकते हैं, जो ट्यूब ब्लॉक का कारण बन सकते हैं।
- गर्भवती होने में असमर्थता
- पेट में दर्द
- फिजिकल रिलेशन बनाते समय दर्द होना
- अनियमित पीरियड्स और पीरियड्स के बीच में स्पॉटिंग होना
- पेल्विक क्षेत्र में दर्द और सूजन महसूस होना
इसे भी पढ़ें- क्या महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस की वजह से एटोपिक प्रेग्नेंसी का जोखिम बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें
ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का पीरियड्स पर कैसा असर होता है?- How Does Blocked Fallopian Tube Affect Periods
डॉ. आस्था दयाल के मुताबिक, अगर फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक है, तो भी आपको पीरियड्स हो सकते है। बता दें कि पीरियड्स तब होते हैं, जब गर्भाशय (Ovaries) की परत हार्मोनल परिवर्तनों (Hormonal Changes) के कारण झड़ जाती है। इसे मुख्य रूप से अंडाशय (Ovaries) द्वारा कंट्रोल किया जाता है। बता दें कि शरीर में मौजूद दोनों फैलोपियन ट्यूब एग्स के परिवहन में भूमिका निभाते हैं, लेकिन पीरियड्स को सीधे प्रभावित नहीं करते हैं।
हालांकि, अगर किसी महिला के दोनों ट्यूब पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज, एंडोमेट्रियोसिस या पिछले संक्रमण जैसी स्थितियों के कारण ब्लॉक हैं, तो यह प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है। कुछ मामलों में, हाइड्रोसालपिनक्स (द्रव से भरी ब्लॉक्ड नलिका) अनियमित मासिक धर्म या हल्के पेल्विक दर्द का कारण बन सकती है। अगर महिला के शरीर में केवल एक ट्यूब ब्लॉक है, तो दूसरा अंडाशय (Ovaries) अभी भी एक अंडा निकाल सकता है, जिससे नियमित ओव्यूलेशन और पीरियड्स की स्थिति सामान्य बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें- फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज को खोलने के लिए रोज करें ये 8 योगासन, जानें करने का तरीका
अगर आपको पीरियड्स के इर्रेगुलर चक्र, गंभीर दर्द या गर्भधारण करने में कठिनाई का अनुभव होता है, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी हो जाता है। हिस्टेरोसाल्पिंगोग्राफी (HSG) या लैप्रोस्कोपी जैसे टेस्ट ट्यूब रुकावट की पुष्टि कर सकते हैं और गर्भावस्था की योजना बनाने के लिए सर्जरी या अन्य उपचारों की मदद सकते हैं।