महिलाओं में फैलोपियन ट्यूब्स रिप्रोडक्टिव सिस्टम का अहम हिस्सा होती हैं, जो अंडाणु को अंडाशय से गर्भाशय तक पहुंचाने में मदद करती हैं। जब महिला के शरीर में दोनों फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो जाती हैं, तो यह प्रक्रिया बाधित होने लगती है, जिससे महिलाओं के लिए कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। वर्तमान समय में फैलोपियन ट्यूब्स के ब्लॉकेज के इलाज के लिए कई मेडिकल ट्रीटमेंट हैं। हालांकि, ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब की समस्या को दूर करने में योग एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका हो सकता है जो इन ट्यूब्स को खोलने में सहायक होता है। योग के माध्यम से न केवल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाया जा सकता है, बल्कि रिप्रोडक्टिव सिस्टम को भी सुधारा जा सकता है। इस लेख में योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम बंद फैलोपियन ट्यूब के लिए 3 योगासन बता रहे हैं।
ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब्स के लिए योगासन
1. परिव्रत पार्श्वकोणासन - Parivrtta Parsvakonasana
परिवृत्त पार्श्वकोणासन एक ऐसा योगासन है जो शरीर के निचले हिस्से, यानी पेट और कूल्हों को स्ट्रेच करता है। यह आसन न केवल ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, बल्कि पेट के अंगों को भी एक्टिव करता है, ऐसे में इस योगासन का अभ्यास करने से बंद फैलोपियन ट्यूब्स की समस्या दूर हो सकती है। परिवृत्त पार्श्वकोणासन का अभ्यास पेट और कूल्हों में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, जो प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसके अलावा इस आसन का अभ्यास रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाता है और पाचन तंत्र को बेहतर करता है, जिससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है।
इसे भी पढ़ें: फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज
2. सेतु बंधासन - Setu Bandhasana
सेतु बंधासन, जिसे ब्रिज पोज के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसा योगासन है जो पेट और निचले शरीर के अंगों को एक्टिव करता है। यह आसन न केवल फैलोपियन ट्यूब्स को खोलने में मदद करता है, बल्कि रिप्रोडक्टिव ऑर्गन को भी हेल्दी रखता है। सेतु बंधासन के अभ्यास से पेट और कूल्हों में ब्लड सर्कुलेश बेहतर हो सकता है, जिससे रिप्रोडक्टिव सिस्टम में सुधार होता है। इसके नियमित अभ्यास से फैलोपियन ट्यूब्स को खोलने में मदद मिलती है, जिससे कंसीव करने का चांस बढ़ता है। एक्सपर्ट का मानना है कि सेतु बंधासन के अभ्यास से तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।
इसे भी पढ़ें: फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें
3. परिवृत्त मंडूकासन - Parivrtta Mandukasana
परिवृत्त मंडूकासन एक ऐसा योगासन है जो पेट के अंगों को संकुचित और विस्तार करता है, जिससे फैलोपियन ट्यूब्स को खोलने में मदद मिलती है। यह आसन फैलोपियन ट्यूब्स के कार्य को सुधारने और प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके साथ ही परिवृत्त मंडूकासन का अभ्यास प्रजनन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे गर्भधारण यानी कंसीव करने की संभावना बढ़ती है।
निष्कर्ष
ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार इन योगासन का अभ्यास कर रही हैं तो एक्सपर्ट की निगरानी में करें, जिससे किसी भी प्रकार की चोट से बच सकें। फैलोपियन ट्यूब्स के ब्लॉकेज को खोलने और नेचुरली कंसीव करने के लिए योगासन एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय हो सकता है। परिवृत्त पार्श्वकोणासन, सेतु बंधासन और परिवृत्त मंडूकासन जैसे योगासन न केवल प्रजनन अंगों के फंक्शन को बढ़ाते हैं, बल्कि संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारते हैं। इन योगासनों का नियमित अभ्यास करने से न केवल फैलोपियन ट्यूब्स के फंक्शन में सुधार हो सकता है, बल्कि प्रजनन क्षमता भी बढ़ सकती है, जिससे नेचुरली कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है। हेल्दी और बैलेंस लाइफस्टाइल को अपनाकर आप अपने रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सुधार सकते हैं।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version